राजीव भवन में मणिपुर में पढ़ने वाले छात्रों का प्रतिनिधिमंडल – चौ0 अनिल कुमार से मिला

मणिपुर से जान बचाकर दिल्ली आए कॉलेज छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने मणिपुर के हालात पर चर्चा करने व अपने माइग्रेन से संबंधित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार से मिल कर मदद की मांग की।


भाजपा की तानाशाही, बिगड़ते देश के हालात, मणिपुर में अनियंत्रित हिंसा और गरीबों के लिए उठाई गई राहुल की आवाज को भाजपा द्वारा दबाने की कोशिश के खिलाफ कांग्रेस कल 23 जुलाई, 2023, रविवार को जंतर मंतर पर मौन सत्याग्रह करेगा।


Eros Times:  दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में मणिपुर में पढ़ने वाले छात्रों का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार से मिला। मणिपुर में कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र जान बचाकर दिल्ली आए और गुहार करते हुए बताया कि वहां के हालात बहुत ही बेकाबू हैं और जल्द नियंत्रित होने के कोई आसार नही है। लोगों को दंगाईयों द्वारा सरेआम कत्ल कर लाशें सड़कों पर सड़ रहे हैं।महिलाओ की अस्मिता खुले आम नौची जा रही है और सामूहिक बलात्कार व हत्याऐं आम बात हैं। स्कूल, कॉलेज बंद है और न जाने कब खुलेंगे। यह छात्र अब मणिपुर वापस पढ़ने के लिए जाकर अपनी जान खतरे में नही डालेंगे। इन्होंने मांग की कि सरकार से मदद करवाकर इनका माइग्रेशन दिल्ली अथवा किसी अन्य राज्य में करवा दिया जाऐ।


चौ0 अनिल कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया और कहा कि मणिपुर में चल रहे दंगों, देश के हालातों और भाजपा की केन्द्र सरकार की तानाशाही के खिलाफ कल 23 जुलाई, 2023 कांग्रेस जंतर मंतर पर मौन सत्याग्रह कर रही है जिसमें दिल्ली कांग्रेस के हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं के अलावा केन्द्रीय नेतृत्व की भी सक्रिय भागीदारी रहेगी। मणिपुरी लोगों की दुर्दशा को उजागर करने और वहां शांति लाने के लिए हालात को नियंत्रित करने में मदद करें।

चौ0 अनिल कुमार ने मणिपुरी प्रतिनिधिमंडल को अवगत कराया कि मणिपुर जल रहा है, वहां हिंसा में लोग मारे जा रहे और हजारों लोग प्रभावित हो रहे है जिसका जायजा लेने के लिए राहुल गांधी जी द्वारा मणिपुर यात्रा के दौरान मैतेई और कुकी समुदायों से मिलने बाद ही केन्द्र की भाजपा सरकार व मणिपुर सरकार हिंसा पर गंभीरता से ध्यान दिया है परंतु पिछले दो महीने से अधिक समय तक चुप रहने और राज्य में शांति लाने के लिए मणिपुर के मुख्यमंत्री की निष्क्रियता और अक्षमता को पूरे देश ने देखा है।


चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि मणिपुर की दंगाई और दर्दनाक परिस्थितियों को नियंत्रित करने की बजाय मणिपुर मुख्यमंत्री भाजपा की परिचित शैली में बयान देकर यह साबित कर दिया है कि भाजपा का देशवासियों के संकट के प्रति कोई दायित्व नही है। उन्होंने कहा कि यह चिंताजनक है कि मणिपुर के मुख्यमंत्री दंगों को नियंत्रित करने की जगह कह रहे है कि मणिपुर में ऐसी सैंकड़ों घटनाऐं हुई है और कई एफआईआर दर्ज है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का मणिपुर पर बयान कि मणिपुर हिंसा से देश का सिर नीचा हो रहा है पूरी तरह से गैर जिम्मेदाराना है और मणिपुर की स्थिति नियंत्रित करने व जायजा लेने की बजाय राजस्थान और छत्तीसगढ़ का जिक्र करना देश की जनता को भ्रमित करने वाला है।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    नोएडा। आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा परंपरा में भगवान धन्वंतरि का विशेष स्थान है। उन्हें आरोग्य, स्वास्थ्य और चिकित्सा का देवता माना जाता है। इसी परंपरा और चिकित्सा जगत के प्रति…

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    नोएडा। दीपावली के पावन पर्व पर आपसी भाईचारे, सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देते हुए पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने सेक्टर-33 स्थित अग्रसेन भवन में दीपावली मिलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 3 views

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 5 views
    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज