गोपाल कृष्ण अग्रवाल जन संपर्क कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रुप में सम्मिलित हुए

Eros Times: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल जनसंपर्क महाअभियान के अंतर्गत दादरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आयोजित जन संपर्क से कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रुप में सम्मिलित हुए ।भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने दादरी विधानसभा क्षेत्र के गांव मिलक लच्छी स्थित योगराज के पारस पब्लिक स्कूल, ग्राम खैरपुर गुर्जर के एडवोकेट कपिल खारी के निवास पर और ग्राम चिपियाना बुजुर्ग के सामुदायिक भवन में आयोजित ब्राह्मण समाज के द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में संबोधन करते हुए कहा कि गौतम बुद्ध नगर क्षेत्र पूरे देश भर में एक अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी ने भारत को पूरे विश्व में सर्वोच्च स्थान पर स्थापित करने का संकल्प किया है उनके इस संकल्प को साकार करने में गौतम बुद्ध नगर क्षेत्र एक अहम भूमिका रखता है । इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने विद्युत आपूर्ति की समस्या, गॉव में स्वच्छता के लिए पानी निकासी की व्यवस्था एवं स्थानीय समस्याओं के समाधान का विषय रखा । ग्राम चिपियाना बुजुर्ग में रेल फाटक की समस्या और तालाबों के जीर्णोद्धार के संदर्भ में समस्याएं रखी। उपस्थित लोगों ने कहा कि जनप्रतिनिधि हमारी समस्याओं पर विशेष ध्यान नहीं देते हैं। राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करना आवश्यक है ।

अग्रवाल ने इन समस्याओं को सुनकर समाधान पर काम करने का आश्वासन दिया । दादरी के क्षेत्र के विद्युत अधिशासी अभियंता को फोन पर समस्याओं के निराकरण करने का विशेष आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जनता से सम्पर्क और चर्चा का उद्देश्य उनके समस्याओं का समाधान करना ही है । नोएडा को औद्योगिक विकास एवं ग्रामीण विकास में ध्यान करना चाहिए । इस अवसर पर कार्यक्रमों के आयोजन में राहुल शर्मा और बृजमोहन शर्मा जीने महत्वपूर्ण योगदान दिया और पारस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक योगराज नागर, जिले सिंह नागर, दिल्ली शिक्षक एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्येंद्र नागर, रविंद्र नागर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सुनील खारी, हरेंद्र खारी, आशीष शर्मा, अभय त्यागी मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा,मनीष शर्मा, संदीप शर्मा, दिनेश कटारिया, विजेंद्र चपराना, धर्मेंद्र चपराना, मुकेश शर्मा आदि उपस्थित रहे। सभी जगह आदरणीय योगी जी के संकल्प अनुसार पौधारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया ।

  • admin

    Related Posts

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    नई दिल्ली। इंडियन एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री के प्रमुख आयोजनों में शामिल इंडियन डीजे एक्सपो-2026 का 11वां संस्करण 19 से 21 अगस्त 2026 तक भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में…

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 6 views
    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 6 views
    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 28 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया