राहत शिविर में उपयुक्त मेडिकल सुविधाएँ और साफ सफाई देखी गई- गोपाल राय

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आज शाहदरा जिले में पुराने लोहे वाले पुल के पास स्थित बाढ़ राहत शिविरों का दौरा किया

बाढ़ प्रभावितों लोगों ने दिल्ली सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं पर सकारात्मक प्रतिक्रिया जताई

सांपो की समस्या से निजात पाने के लिए वन विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम भी थी मौके पर मौजूद

सांप के खतरे से निपटने के लिए वन विभाग द्वारा 6 रैपिड रिस्पांस टीम का गठन

रैपिड रिस्पांस टीम ने अभी तक 30 सांपों का रेस्क्यू किया है

Eros Times: दिल्ली में बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी भी असुविधा से बचाने के लिए, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय  ने आज शाहदरा जिले में पुराने लोहे वाले पुल के पास स्थित बाढ़ राहत शिविरों का सघन निरीक्षण किया। केजरीवाल सरकार द्वारा राहत उपायों को सुनिश्चित करने के लिए इस बाढ़ राहत शिविर का दौरा किया गया | इस अवसर पर राजस्व विभाग , दिल्ली पुलिस , स्वास्थ्य विभाग , एमसीडी , वन विभाग , पीडब्लूडी , आईएन्डएफसी आदि विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। राहत शिविर में उपयुक्त मेडिकल सुविधाएँ और साफ सफाई देखी गई। बाढ़ प्रभावित लोगों ने दिल्ली सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं पर सकारात्मक प्रतिक्रिया जताई। इस दौरान सापो की समस्या से निजात पाने के लिए वन विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम भी मौके पर मौजूद रही | 

राहत शिविरों का जायज़ा लेने के बाद पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मिडिया से बातचीत करते हुए बताया की पिछले कई दिन से दिल्ली में बारिश नहीं हो रही है और यमुना नदी का जल स्तर भी धीरे-धीरे कम हो रहा है | लेकिन राहत शिविरों में रह रहे लोगो के क्षेत्र में अभी भी पानी का स्तर नीचे नहीं गया है और वहा अभी भी गाद और कीचड़ फैला हुआ है। ऐसे में माननीय मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के निर्देशानुसार दिल्ली सरकार के सभी मंत्री दिल्ली के प्रत्येक जिले में बचाव, राहत और पुनर्वास कार्य की निगरानी और पर्यवेक्षण संबंधित कार्यो को सुनिश्चित करने में लगे है | इसी के चलते आज हमने शाहदरा जिले के पुराने लोहे वाले पुल के पास स्थित राहत शिविर का दोबारा जायज़ा लिया | 

उन्होंने बताया की आपदा प्रभावित लोगो के लिए सरकार के रूप में हमारी जिम्मेदारी है की इससे प्रभावित होने वाले लोगों को की मदद करे और उन्हें हर जरुरी सुविधाएँ मुहैया करवाए | इसी के चलते बाढ़ प्रभावित लोगों के राहत उपायों को सुनिश्चित करने के लिए हमने आज बाढ़ राहत शिविर का दोबारा दौरा किया और पाया कि बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए उपयुक्त मेडिकल सुविधाएँ ,खाना, पानी ,अतिरिक्त टेंट, शिविरों में साफ़ सफाई की व्यवस्था कर दी गई है। इन शिविरों में लोगों की सुविधा के लिए दरी और गद्दें की भी व्यवस्था की गई है। साथ ही बाढ़ प्रभावित लोगों ने केजरीवाल सरकार द्वारा मुहैया करायी जा रही सुविधाओं पर भी सकारात्मक प्रतिक्रिया जताई है | 

पर्यावरण मंत्री ने कहा कि सांपों की समस्याओं से निजात पाने के लिये वन विभाग द्वारा 6 रैपिड रिस्पांस टीम का गठन  किया गया है | यह टीम दिल्ली के सभी बाढ़ प्रभावित जिलों में कार्यरत है । वन विभाग को सभी राहत शिविरों के आस-पास विशेष निगरानी करने का निर्देश दिया गया है। जिसके चलते आज रैपिड रिस्पांस टीम भी हमारे साथ मौके पर मौजूद रही | रैपिड रिस्पांस टीम के द्वारा सापो को पकड़ने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया | साथ ही लोगो को भी सांप को न मारने के लिए अनुरोध किया गया |  रैपिड रिस्पांस टीम ने अभी तक 30 सांप का रेस्क्यू कर  पकड़ लिया है| उसको सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जायेगा।  

पर्यावरण मंत्री  गोपाल राय ने बताया की अब हमारी कोशिश है कि हम नियमित रूप से ग्राउंड लेवल जानकारी लेने और आवश्यक बचाव, राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए सम्बंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय के लिए कार्य करे ताकि इन बाढ़ राहत शिविरों में रहने वाले लोगो को किसी तरह की भी परेशानी का सामना न करना पड़े |

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के दूसरे दिन उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद और लोकप्रिय भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी ने एक्सपो का दौरा किया। उनके…

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 28 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 14 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 39 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’