यमुना का जलस्तर घटते ही सरकार ने बंद ओखला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट किया शुरू

दिल्लीवालों के लिए राहत भरी खबर, यमुना का जलस्तर घटते ही केजरीवाल सरकार ने बंद ओखला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट किया शुरू

अरविंद केजरीवाल ने ओखला ट्रीटमेंट प्लांट और आईटीओ बैराज का किया दौरा, नाव में बैठ कर जलस्तर का लिया जायजा

जल स्तर बढ़ने से बंद तीन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांटों में से ओखला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट को शुरू कर दिया गया है

उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में स्थिति और सुधरेगी और हम बाक़ी प्लांट भी जल्द शुरू कर पाएंगे

आईटी बैराज के 32 में से 5 गेट बंद होने से पानी की निकासी बाधित हो रही है, हम नेवी और आर्मी के साथ मिलकर इन्हें खोलने की कोशिश कर रहे हैं

Eros Times: आईटीओ बैराज का हरियाणा सरकार रख-रखाव करती है, हम इसे दिल्ली सरकार को सौंपने की मांग करेंगे दिल्ली में 45 साल बाद जलस्तर 207.5 मीटर को पार किया है, ये बहुत बडा संकट है, एक-दूसरे को दोष देने की बजाय सबको मिलकर काम करना चाहिए मेरी अपील है कि बाढ़ देखने न जाएं, अभी यमुना का बहाव बहुत तेज है, अचानक पानी बढ़ने से खतरा हो सकता है दिल्लीवालों के लिए राहत भरी खबर है कि यमुना का जलस्तर घटते ही केजरीवाल सरकार ने बंद ओखला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को दोबारा शुरू कर दिया है। अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार शाम को खुद दौरा कर ओखला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने नाव में बैठ कर यमुना के जलस्तर का जायजा भी लिया। प्लांट में लगे पंपों में घुसे पानी को सुखा दिया है। सीएम अरविंद केजरीवाल का कहना है कि यमुना का जल स्तर थोड़ा कम हुआ है। जल स्तर बढ़ने से जो वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद हुए थे, उसमें से ओखला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट को शुरू कर दिया गया है। उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में स्थिति और सुधरेगी और हम बाक़ी प्लांट भी जल्द शुरू कर पाएंगे। वहीं, सीएम ने आईटीओ बैराज का भी दौरा कर कहा कि यहां 32 में से 5 गेट बंद हैं। इनके बंद होने से पानी की निकासी आगे की तरफ बाधित हो रही है। नेवी और आर्मी के साथ मिलकर हम इन्हें खोलने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री सौरभ भारद्वाज भी मौजूद रहे।

ओखला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का दौरा करने के बाद अरविंद केजरीवाल आईटीओ बैराज का भी स्थलीय निरीक्षण किया। बैराज में बने 32 फाटक में से पांच फाटक नहीं खुल रहे हैं। इसके चलते हरियाणा से आ रहा पानी आगे नहीं निकल पा रहा है और जलस्तर बढ़ने से यमुना के नीचले इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने अधिकारियों से पांचों फाटकों को खोलने को लेकर की जा रही कोशिशों की पूरी जानकारी ली। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कल हमारे ओखला, चंद्रावल और वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद हो गए थे। आज यमुना का जलस्तर थोड़ा नीचे गया, तो हमने ओखला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को चालू कर दिया है। मैंने खुद ओखला प्लांट को चालू कराया है। अभी यमुना का जल स्तर 208.2 मीटर है और शनिवार को सुबह तक अगर यह 207.7 मीटर तक पहुंच गया तो चंद्रवाल और वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को भी सुखाकर चालू कर दिया जाएगा। 

अरविंद केजरीवाल ने आईटीओ बैराज को लेकर कहा कि यहां 32 में से अभी 5 गेट बंद हैं। इसके वजह से हरियाणा की ओर से दिल्ली में जितना पानी आ रहा है, वो पानी तेजी से बाहर नहीं निकल रहा है। यमुना में यह पानी रूकने की वजह से दिल्ली में चारों तरफ पानी फैल जा रहा है। सभी गेटों को खोलने की कोशिशें जारी है। यहां नेवी के लोग भी आए हुए हैं। हमें उम्मीद है कि जल्द ही ये पांचों गेट खुल जाएंगे और तेजी से पानी का बहाव हो शुरू हो जाएगा। 

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि आईटीओ बैराज का हरियाणा सरकार रख-रखाव करती है। लेकिन हरियाणा सरकार की दिल्ली में कोई रूची नहीं है। अब हम एक बार फिर हरियाणा सरकार से निवेदन करेंगे कि यह बैराज दिल्ली सरकार को सौंप दें, ताकि हम इसका नियमित मेंटिनेंस करते रहें। यह गेट कई दशकों से नहीं खोले गए हैं। हरियाणा सरकार से कई बार अनुरोध किया गया है कि वो बैराज दिल्ली सरकार को दे दे, लेकिन नहीं हो पाया। इस बार जब यह आफत आई है तो हरियाणा सरकार से कहा जाएगा कि आईटीओ बैराज दिल्ली सरकार को दे दिया जाए। 

अरविंद केजरीवाल ने यमुना में जलस्तर बढ़ने को लेकर भाजपा की ओर से की जा रही राजनीति पर कहा कि मैं कल से देख रहा हूं कि हमें गाली दी जा रही है। वो गाली देते रहें, हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है। यह ऐसा संकट है, जिसमें हर इंसान को दूसरे इंसान की मदद करनी चाहिए। एक-दूसरे को गालियां देने से कोई फायदा नहीं है। लेकिन कल से ही भाजपा वाले मुझे गालियां दे रहे हैं। यमुना में डूबने से हुई तीन बच्चों की मौत पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने दुख जताते हुए कहा कि पता चला है कि तीनों बच्चे नहाने गए थे। हमने कई बार आगाह किया है कि सभी लोग नदी से दूर रहें। कई लोग बाढ़ देखने जा रहे हैं। मेरी अपील है कि बाढ़ देखने भी न जाएं, क्योंकि कई बार अचानक पानी बढ़ जाता है। सेल्फी और वीडियो मत बनाइए। अभी यमुना का बहाव बहुत तेज है। अच्छे से अच्छा तैराक भी नदी के इस बहाव को बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कल बारिश की संभावना जताई जा रही है। अगर बारिश नहीं होती है तो एक-दो दिन में दिल्ली में समान्य जन जीवन हो जाएगा। लेकिन बारिश आती है तो फिर देखना पड़ेगा। सीएम ने कहा कि दिल्ली में एक दिन बारिश हुई थी। उसके बाद दिल्ली में बारिश नहीं हुई है। यमुना में सारा पानी हिमाचल प्रदेश और हरियाणा से आ रहा है। यमुना में स्थानीय पानी नहीं है। दिल्ली की अभी तक इतना पानी हैंडल करने की क्षमता नहीं थी। करीब 45 साल बाद यमुना का जलस्तर 207.5 मीटर को पार किया है। यह बहुत बडा संकट है। ऐसे संकट के समय में एक-दूसरे को दोष देने की बजाय सबको मिलकर काम करना चाहिए।

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि यमुना का जलस्तर बढ़ने से जो वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद हुए थे उसमें से ओखला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट को आज शुरू कर दिया गया है। पानी का स्तर थोड़ा कम हुआ है। उम्मीद है अगले कुछ दिनों में स्थिति और सुधरेगी और हम बाक़ी प्लांट भी जल्द शुरू कर पाएंगे।

अरविंद केजरीवाल ने एक अन्य ट्वीट कर कहा कि आईटीओ बैराज पर 32 में ये 5 गेट बंद हैं। इन्हें हरियाणा सरकार संभालती है। इनके बंद होने से पानी की निकासी आगे की तरफ़ बाधित हो रही है। नेवी और आर्मी के साथ मिलकर हम इन्हें खोलने की कोशिश कर रहे हैं।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के दूसरे दिन उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद और लोकप्रिय भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी ने एक्सपो का दौरा किया। उनके…

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 6 views
    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 6 views
    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 28 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया