किंगफिशर ने शुरु किया पहला ऑनलाइन मर्चेन्डाइज़ स्टोर KF.LIFE:

अब करें वर्ल्ड ऑफ गुड टाइम्स का अनुभव

Eros Times: भारत के सबसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स में से एक किंगफिशर ने अपने सबसे पहले ऑनलाइन मर्चेन्डाइज़ स्टोर KF.LIFE शुरु करने की घोषणा की है। बेंगलुरू स्थित द फैन्टम के साथ इस दिलचस्प भागीदारी के जरिये दुनियाभर के फैन्स के लिए किंगफिशर मर्चेन्डाइज़ पेश की जाएगी। इस पेशकश में स्टाइलिश बार एक्सेसरीज़, मज़ेदार बोर्ड गेम्स, खुबसूरत वॉल डेकोर साइनेज और ट्रेंडी कपड़े शामिल होंगे। किंगफिशर के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर विक्रम बहल ने कहा, “किंगफिशर भारत के सबसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स में से एक है और हम अपने फैन्स के लिए एक्सक्लुसिव ब्रांड स्टोर लॉन्च कर रहे हैं। इस KF.LIFE स्टोर से लोग किंगफिशर की ब्रांडेड मर्चेन्डाइज़ खरीद सकते हैं। यह कलेक्शन आज की पीढ़ी में नए अनुभव हासिल करने की चाहत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। द फैन्टम के साथ हमारी पार्टनरशिप के साथ हम लोगों को उनके पसंदीदा एवं हाई-क्वालिटी प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराएंगे, जो कि किंगफिशर की लोकप्रियता के अनुकूल होंगे। फैन्टम ब्रांड्स प्रा. लि. के सह-संस्थापक तपन बंसल, नरेन निकम और विपुल माथुर ने कहा, “फैन्टम ब्रांड्स को किंगफिशर जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड के साथ जुड़ने पर बेहद गर्व है। हम खुद भी किंगफिशर के फैन रहे हैं और इसलिए हम यह चाहते हैं कि KF.LIFE के माध्यम से उपभोक्ताओं को इस ब्रांड का खास अनुभव अलग-अलग प्रकार से मिल सके।

इस ऑनलाइन मर्चेन्डाइज़ स्टोर में किंगफिशर फैन्स को ब्रांड के साथ करीब से जुड़ने और अपने पसंदीदा ब्रांड के कपड़े पहनने का मौका मिलेगा। ट्रेंडी कपड़ों से लेकर मज़ेदार बोर्ड गेम्स और स्टाइलिश बार एक्सेसरीज़ तक, प्रत्येक प्रोडक्ट को पूरी सजगता के साथ इन-हाउस डिज़ाइन किया गया है। यह प्रोडक्ट्स युवा भारतीयों की आधुनिक जीवनशैली के लिए उपयुक्त होंगे।
किंगफिशर ब्रांडेड मर्चेन्डाइज़ KF.LIFE में उपलब्ध होगी, और साथ ही इसे विभिन्न ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस पर भी उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है। आपको अपने वार्डरोब को अपग्रेड करना हो, या अपनी गेमिंग नाइट्स को मज़ेदार बनाना हो, घर को सजाना की बात हो या फिर अपने होम बार को स्टाइलिश बनाना है, किंगफिशर का KF.LIFE स्टोर आपकी हर ज़रूरत पूरी करेगा।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 54 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 97 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान