समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल मृतक नन्दिनी यादव के खानपुर मधुबन गांव पहुंच कर शोक व्यक्त किया

Eros Times: गाज़ीपुर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में पुलिस की बर्बर पिटाई से मौत को प्राप्त मृतक नन्दिनी यादव के खानपुर थानांतर्गत मधुबन गांव पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किया और पीड़ित परिजनों का पुरसाहाल किया और यह आश्वासन दिया कि इस दुख की बेला पर समाजवादी पार्टी पूरी तरह आपके परिवार के साथ खड़ी है और पार्टी हर सम्भव मदद करने की कोशिश करेगी।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने जौनपुर जनपद के चन्दवक के नजदीक ऊचहुंआ गांव का भी दौरा किया जहां से विकास यादव उर्फ विक्की को पुलिस ने उठाया था और मृतका से पुलिस की नोंक झोंक शुरू हुई थी। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने वहां गांव के लोगों से पूछताछ कर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने अठगांवा आयुर्वेदिक चिकित्सालय के पास उस स्थान का भी दौरा किया जहां पुलिस ने मृतका के पति विकास यादव उर्फ विक्की यादव का काउंटर करने का प्रयास किया था।

ग्रामवासियों से वार्ता करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि जुल्म और ज्यादती के खिलाफ लड़ने का समाजवादी पार्टी का इतिहास रहा है। समाजवादी पार्टी ने मृतका नन्दिनी यादव के मामले को बहुत ही गंभीरता से लिया है और समाजवादी पार्टी का ही संघर्ष था कि इस घटना के जिम्मेदार पुलिस कर्मी निलंबित हुए और इस घटना की न्यायिक और मजेस्ट्रेटियल जांच शुरू हुई है। उन्होंने कहा कि इस मामले को समाजवादी पार्टी अन्तिम दम तक लड़ेगी । उन्होंने कहा कि योगी सरकार में पुलिस पूरी तरह से निरंकुश हो गयी है। प्रदेश में चारों तरफ जंगलराज कायम है।इस सरकार में अपराध,अन्याय और अत्याचार बढ़ा है। इस सरकार में न किसी की सुरक्षा है और न संवेदना है। पुलिस रक्षक के बजाय भक्षक की भूमिका में हैं।मुख्यमंत्री योगी जी का अपने पुलिस पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है । योगी जी का बेहतर कानून व्यवस्था का दावा पूरी तरह से खोखला साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि हाल में प्रदेश में जितनी भी आपराधिक घटनाएं हुई हैं हर घटना में पुलिस की भूमिका संदिग्ध रही है। पुलिस पर से जनता का विश्वास पूरी तरह से उठ गया है।

इस प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव जी के साथ पुर्व विधान परिषद सदस्य विजय यादव राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य राजेश कुशवाहा जिला पंचायत सदस्य कमलेश यादव,आत्मा यादव, सुनील यादव छोटे लाल यादव आजाद राय आदि भी शामिल था।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित