विक्की यादव की पत्नि की मौत में मजिस्ट्रीयल जांच शुरू

Eros Times: गाजीपुर – अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) ने बताया है कि जिला मजिस्ट्रेट गाजीपुर के आदेश दिनांक 06 जून, 2023 द्वारा रमेश यादव पुत्र ढोढ़ा यादव निवासी ग्राम मधुबन थाना खानपुर, जनपद गाजीपुर के प्रार्थना पत्र के अनुसार दिनांक 06.06.2023 की रात्रि को समय करीब 02.30 बजे ग्राम उचहुवां थाना चन्दवक जनपद जौनपुर, जहां मृतका नन्दनी यादव अपने पति विक्की उर्फ विकास यादव के ननिहाल शादी में सम्मिलित होने के लिए सपरिवार गयी थी। वहां पर थानाध्यक्ष खानपुर संजय कुमार मिश्रा पुलिस दल बल के साथ मृतक के यहां जाकर दरवाजा खोलने के लिए कहा तथा पूछा कि तुम्हारा पति विक्की उर्फ विकास कहां है। मृतक ने कहा कि मेरे पति यहीं हैं मैं दरवाजा खोलती हूॅ। तब तक थानाध्यक्ष खानपुर संजय कुमार मिश्रा पुलिस दल बल के साथ दरवाजा तोड़कर थाना चन्दवक जनपद जौनपुर से उठाकर गाजीपुर ले आये। रास्ते में लाते समय मृतका नन्दनी से नोंक झोक की गयी व नन्दनी की मृत्यु हो गयी। उक्त घटना की मजिस्ट्रीयल जॉच अधोहस्ताक्षरी द्वारा की जा रही है। उक्त के सम्बन्ध में जिस किसी व्यक्ति को मौखिक, लिखित एवं दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करना हों तो दिनांक 14.06.2023 से दिनांक 18.06.2023 तक के कार्य दिवस में अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रख सकता है।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    नोएडा। आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा परंपरा में भगवान धन्वंतरि का विशेष स्थान है। उन्हें आरोग्य, स्वास्थ्य और चिकित्सा का देवता माना जाता है। इसी परंपरा और चिकित्सा जगत के प्रति…

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    नोएडा। दीपावली के पावन पर्व पर आपसी भाईचारे, सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देते हुए पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने सेक्टर-33 स्थित अग्रसेन भवन में दीपावली मिलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 3 views

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 5 views
    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज