एससी/एसटी मंत्री राज कुमार आनंद ने विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ तैयारी समीक्षा बैठक की

दिल्ली में सेप्टिंग टैंक की सफाई करने वाले सभी सफाई कर्मचारियों को मिले उचित सुरक्षा उपकरण और प्रशिक्षण एससी/एसटी कल्याण मंत्री ने दिए निर्देश

दिल्ली में मैनुअल स्कैवेंजर्स के पुनर्वास और सेप्टिंग टैंक की सफाई करने वालों को सुरक्षा और प्रशिक्षण प्रदान करने पर एससी/एसटी मंत्री राज कुमार आनंद ने विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ तैयारी समीक्षा बैठक की

एससी/एसटी मंत्री राज कुमार आनंद ने सीवर की सफाई में मृत्यु के कुछ मामले में पीड़ित के परिजनों को पूरा मुआवजा नहीं मिलने पर चिंता जताई

Eros Times: दिल्ली में मैनुअल स्कैवेंजर्स पहचान कर उन्हें रोजगार दिलाने पर जोर दिया दिल्ली में मैनुअल स्कैवेंजर्स (“हाथ से मैला ढोने वालों”) की पहचान कर उनका पुनर्वास करने और सेप्टिंग टैंक की सफाई करने वाले सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा और प्रशिक्षण सुनिश्चित करते हुए शुक्रवार को दिल्ली सरकार के एससी/एसटी मंत्री राज कुमार आनंद ने विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ तैयारी समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने दिल्ली में मैनुअल स्कैवेंजर्स के नियोजन का प्रतिषेध और उनका पुनर्वास अधिनियम, 2013 का किस तरह से पालन किया जा रहा है, इस विषय पर अधिकारियों के साथ गहन चर्चा की और सभी जिलों की रिपोर्ट मांगते हुए स्थिति का जायजा लिया। बैठक में दिल्ली के सभी जिलों से डीएम, एसडीएम, दिल्ली पुलिस, दिल्ली जल बोर्ड, नगर निगम, एससी/एसटी विभाग व अधिनियम के संचालन से संबंधित विभिन्न विभाग से वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल रहे।  

बैठक में दिल्ली के अंदर मैनुअल स्कैवेंजर्स की पहचान कर उसके रोकथाम और लोगों को  प्रशिक्षित कर रोजगार प्रदान करने के विषय पर चर्चा की गई। इस बात पर जोर दिया गया है कि दिल्ली में सेप्टिंग टैंक की सफाई करने वाले सभी सफाई कर्मचारियों की पहचान की जाए और उन्हें एक्ट का पालन करने हुए पहले इसके लिए प्रशिक्षण प्रदान किया जाए और साथ ही सुरक्षा उपकरण प्रदान किए जाएं जिसका उपयोग करते हुए ही वह सेप्टिंग टैंक की सफाई का काम करें। एससी/एसटी मंत्री राज कुमार आनंद ने इसके लिए नगर निगम, डीजेबी और डूसिब  के संबंधित अधिकारियों को इस दिशा में उचित कदम उठाने के निर्देश दिए। 

बैठक में एससी/एसटी मंत्री राज कुमार आनंद ने मैनुअल स्कैवेंजर्स के नियोजन का प्रतिषेध और उनका पुनर्वास अधिनियम, 2013 के तहत सीवर की सफाई में मृत्यु के मामले में पीड़ित के परिजरनों को पूरा मुआवजा नहीं मिलने पर चिंता जाहिर की। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में कुल 105 ऐसे मामलों में 17 लोगों के परिजनों को अभी तक मुआवजे की पूरी राशि का भुगतान नहीं किया गया है। इसपर एससी/एसटी मंत्री राज कुमार आनंद ने संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों को इन सभी पीड़ित परिवारों को तुरंत सहायता पहुंचाने के सख्त निर्देश दिए हैं। 

एससी/एसटी कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद ने बैठक में दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों को मैनुअल स्कैवेंजर्स के नियोजन का प्रतिषेध और उनका पुनर्वास अधिनियम, 2013 के तहत दिल्ली में आज के समय में मैनुअल स्कैवेंजर्स का पता लगाने के लिए सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम के अधिकारी दिल्ली के सभी जिलों में मैनुअल स्कैवेंजर्स का पता लगाएंगे ताकि दिल्ली सरकार इन्हें प्रशिक्षण दे सके और मैनुअल स्कैवेंजिंग की प्रथा को पूरी तरह से खत्म किया जा सके। इसी के साथ कैबिनेट मंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौजूदा समय में दिल्ली के तीन जिलों में पंजीकृत 45 मैनुअल स्कैवेंजर्स को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। 

बैठक में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री ने कहा कि सेप्टिक टैंक की सफाई करने वाले सभी सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा भी दिल्ली सरकार की जिम्मेदारी है। आज के समय में महंगाई और आवश्यकता को देखते हुए एससी/एसटी मंत्री राज कुमार आनंद ने अधिकारियों को सेप्टिक टैंक की सफाई करने वाले सभी सफाई कर्मचारियों की मेडिकल, दुर्घटना और मृत्यु बीमा राशि को 10 लाख रुपए करने की संभावनाओं को तलाशने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि मैनुअल स्कैवेंजर्स के नियोजन का प्रतिषेध और उनका पुनर्वास अधिनियम, 2013 के विषय में जल्द ही आगामी बैठक की जाएगी।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला