नई बसों के रख-रखाव के लिए दिल्ली में नौ बस डिपो को हो रहा निर्माण

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने सावदा घेवरा डिपो निर्माण कार्य का किया निरीक्षण; अधिकारियों को काम में तेजी लाने के दियें निर्देश

7.8 एकड़ में फैले सावदा घेवरा डिपो में 200 इलेक्ट्रिक बसें की जा सकेंगी पार्क

दिल्ली सरकार ने बेड़े में 7,379 बसों के साथ नया रिकॉर्ड बनाया; 2025 तक 10,480 का है लक्ष्य, जिसमें 80% इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं

दिल्ली में जल्द ही 1500 इलेक्ट्रिक बसें आयेंगी

अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार दिल्लीवासियों को विश्वस्तरीय सार्वजनिक परिवहन सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध है

Eros Times: दिल्ली के परिवहन मंत्री   कैलाश गहलोत ने आज सावदा घेवरा में पूरी तरह से इलेक्ट्रिक अत्याधुनिक बस डिपो के निर्माण कार्य का गहन निरीक्षण किया। लगभग 60 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत के साथ बनाये जा रहे इस डिपो में इलेक्ट्रिक बसों के रख-रखाव की पूरी वयवस्था है। इसमें निर्माण व्यय की राशि लगभग 30 करोड़ रु है , जबकि विद्युतीकरण लागत 30.11 करोड़ रु है। चार्जिंग सुविधाओं से लैस, 7.8 एकड़ में फैले इस डिपो में 200 इलेक्ट्रिक बसों को पार्क करने की क्षमता होगी, जो एक आधुनिक सार्वजनिक परिवहन प्रणाली बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

निरीक्षण के दौरान परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दियें और निर्माण कार्य को समय पर पूरा करने की आवश्यकता पर बल दिया। एक बयान में, उन्होंने कहा, “दिल्ली में जल्द ही 1500 इलेक्ट्रिक बसों की खेप आ जाएगी। राजघाट, मुंडेला कलां और रोहिणी सेक्टर 37 ऐसे 3 बस डिपो हैं जहाँ पहले से ही इलेक्ट्रिक बसों को रखने की सम्पूर्ण वयवस्था है। हम 9 और डिपो विद्युतीकृत कर रहे हैं जहाँ नई इलेक्ट्रिक बसों के रख-रखाव की सम्पूर्ण वयवस्था होगी। सावदा घेवरा दिल्ली सरकार द्वारा बनाए जा रहे 9 बस डिपो में से एक है। साइट पर निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए मैंने अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दियें।मुख्यमंत्री श्री  अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार दिल्लीवासियों को विश्वस्तरीय सार्वजनिक परिवहन सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध है।”

बनाए जा रहे 9 नए बस डिपो हैं:

ईस्ट विनोद नगर 2

नरेला

दौराला

बुराड़ी

सावदा घेवरा

कापसहेरा

गदयीपुर

किराड़ी

छतरपुर

दिल्ली सरकार के बेड़े में 7,379 बसें हो गयीं हैं जो की एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। इसमें दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) द्वारा संचालित 4,060 बसें और दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी-मोडल ट्रांजिट सिस्टम (डिम्ट्स) लिमिटेड द्वारा प्रबंधित 3,319 बसें शामिल हैं। दिल्ली सरकार ने 2025 तक इस संख्या को कुल 10,480 बसों तक बढ़ाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। इन बसों में 80% यानी 8,280 बसें इलेक्ट्रिक होंगी। केजरीवाल सरकार के इस क़दम का लक्ष्य दिल्ली के कार्बन फुटप्रिंट को सालाना अनुमानित 4.6 लाख टन CO2 उत्सर्जन से कम करना और वायु गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार करना है।

दिल्ली में लास्ट-माइल कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में केजरीवाल सरकार वर्तमान में शहर में 100 मोहल्ला बसें चला रही है। ये 9 मीटर आकार की बसें विशेष रूप से संकरी सड़कों या घनी आबादी वाले क्षेत्रों में नेविगेट करने के लिए डिज़ाइन की गई हैं, जहाँ नियमित 12-मीटर बसों को चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। केजरीवाल सरकार का 2025 तक ऐसी कुल 2,180 मोहल्ला बसें चलाने का लक्ष्य है।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 14 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 5 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 5 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 4 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 12 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 12 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित