श्रम मंत्री ने कल्याण केंद्र में मौजूद श्रमिकों की समस्याएं सुन जल्द निस्तारण के दिए निर्देश

श्रम मंत्री राज कुमार आनंद ने हरि नगर के श्रम कल्याण केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

श्रम मंत्री ने मैटरनिटी पेंशन विवाह व शिक्षा से संबंधी लंबित फाइलों की समीक्षा की, अधूरी कागजी कार्रवाई जल्द पूरा करने पर दिया जोर

जिन श्रमिकों की क्लेम राशि में किसी कारणवश देरी हुई है, उनकी क्लेम राशि एक सप्ताह के अंदर वितरित की जाएगी

श्रम मंत्री ने निर्माण श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना कर उन्हें आश्वास्त किया कि केजरीवाल सरकार उनकी समस्याओं को अनसुना नहीं करेगी

केजरीवाल सरकार सभी श्रमिकों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचने के लिए दिनरात काम कर रही है

Eros Times: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देशों का पालन करते हुए श्रम मंत्री राज कुमार आनंद ने शुक्रवार को हरि नगर स्थित श्रम कल्याण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। साथ ही वहां मौजूद श्रमिकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस मौके पर श्रम मंत्री ने श्रमिकों द्वारा बताई गई समस्याओं को हल करने के लिए विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द उचित कदम उठाने के दिशानिर्देश दिए। श्रम मंत्री राज कुमार आनंद ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार लगातार श्रमिकों के हितों के लिए काम कर रही है। सभी निर्माण श्रमिकों और मजदूरों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलें, यह सुनिश्चित करने के लिए कि उनकी समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान किया जा रहा है। 

निरीक्षण के दौरान श्रम मंत्री राज कुमार आनंद को श्रमिकों ने अवगत कराया कि  उनकी लंबित फाइलों की प्रोसेसिंग में कई बार देरी होती है, जिससे चलते उन्हें और उनके परिवार को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस पर श्रम मंत्री ने व्यक्तिगत रूप से जिला श्रम कार्यालय में लंबित फाइलों की समीक्षा की। साथ ही देरी के पीछे के कारणों को समझने और उन्हें हल करने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को सक्रियता से काम करने के लिए कहा। श्रम मंत्री ने समय पर श्रमिकों की फाइलों की प्रोसेसिंग करने के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि फाइलों की प्रोसेसिंग में देरी के चलते सीधे तौर पर श्रमिकों की आजीविका और उनके समग्र कल्याण पर असर पड़ता है। ऐसे में लंबित मामलों में तेजी लाने और उनके समाधान के लिए एक समय सीमा निर्धारित करने की जरूरत है। श्रम मंत्री द्वारा विभाग के अधिकारियों को सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि सभी लंबित फाइलों को एक सप्ताह के अंदर निपटाया जाए, जिससे श्रमिकों की चिंता दूर हो सके।

इस दौरान श्रम मंत्री ने मातृत्व, पेंशन, विवाह और शिक्षा के क्लेम के मुद्दों के लिए श्रम कार्यालय जाने वाले निर्माण श्रमिकों से मुलाकात की। उनसे पूछा कि उनसे इस प्रक्रिया में किसी तरह की रिश्वत मांगी गई थी। हालांकि, मौजूद श्रमिक सरकार की सुविधाओं से संतुष्ट दिखें। उन्होंने अवगत कराया कि क्लेम की निष्पक्ष प्रक्रिया के चलते उन्हें एक पैसा भी खर्च नहीं करना पड़ा। श्रम मंत्री ने श्रमिकों को आश्वासन दिया कि जिनकी क्लेम राशि किसी कारणवश देरी हुई है, कल्याणकारी योजनाओं के तहत उनकी क्लेम राशि एक सप्ताह के अंदर वितरित की जाएगी। उन्होंने निर्माण श्रमिक कार्यबल द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को अनसुना नहीं किया जाएगा। श्रम मंत्री ने कहा कि मजदूरों के क्लेम के निपटारे में देरी बर्दास्त नहीं की जाएगी। 

उल्लेखनीय है कि केजरीवाल सरकार द्वारा कल्याणकारी योजनाओं के बारे ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि से ज्यादा से ज्यादा श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सके। नियमित निरीक्षण और समय पर हस्तक्षेप के माध्यम से श्रम मंत्री का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि श्रमिकों के अधिकारों को बरकरार रखा जाए और उनकी शिकायतों का तुरंत समाधान किया जाए। साथ ही विभाग के अधिकारी सभी दस्तावेजों और कागजी कार्रवाई को जल्द पूरा कर और अधिक कुशलता से काम करने करें।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    नई दिल्ली। परिवहन क्षेत्र से जुड़े ट्रक चालकों, ट्रांसपोर्टरों और फ्लीट मालिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और परिचालन दक्षता को बढ़ावा देने की दिशा में अमरॉन बैटरीज़ के निर्माता अमारा राजा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 10 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 27 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 14 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 38 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 15 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन