द पार्क होटल में एक प्रेस कांफ्रेंस में बैंक ऑफ बड़ौदा राष्ट्रभाषा सम्मान” में उर्दू के चार उपन्यास नामित

Eros Times: दिल्ली: द पार्क होटल में एक प्रेस कांफ्रेंस में बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्यपालक निदेशक ललित त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी बैंक ऑफ़ बड़ौदा (बैंक) ने 24 मई 2023 को “बैंक ऑफ़ बड़ौदा राष्ट्रभाषा सम्मान पुरस्कार-2023 के लिए चयनित 12 कृतियों की सूची में नामांकित 12उपन्यासों की लॉन्गलिस्ट में उर्दू भाषा के चार उपन्यासों को शामिल होने की घोषणा कर दी गई है। उक्त बैंक ऑफ बड़ौदा राष्ट्रभाषा सम्मान अवार्ड के विजेता की घोषणा जून 2023 के मध्य में दिल्ली में की जाएगी।

अवार्ड जीतने वाली पुस्तक के मूल लेखक व उसके हिंदी अनुवादक को क्रमशः 21 लाख रुपये और 15 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी तथा 5 सर्वश्रेष्ठ चयनित पुस्तकों के लेखकों तथा उनके हिंदी अनुवादकों को भी क्रमश 3 लाख रुपये और 2 लाख रुपये दिए जाएंगे।उर्दू भाषा के मूल लेखक का नाम अनुवादित उपन्यासों के नाम क्रमश हैं:अल्लाह मियां का कारख़ाना,मोहसिन ख़ान सईद अहमद व चीनी कोठी उर्दू सिद्दीक आलम चीनी कोठी अर्जुमंद आरा और एक ख़ंजर पानी में उर्दू ख़ालिद जावेद एक ख़ंजर पानी में रिजवानुल हक़ तथा नेमत ख़ाना उर्दू ख़ालिद जावेद नेमत ख़ाना ज़मान तारिक़।

निदेशक ललित त्यागी ने कहा कि साहित्यिक विरासत के मामले में, हमारा देश काफी समृद्ध रहा है और अलग-अलग भाषाओं का संगम हमारी संस्कृति का आधार है। अतः बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा” बैंक ऑफ़ बड़ौदा राष्ट्रभाषा सम्मान” की घोषणा से संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल सभी भाषाओं को बड़े पैमाने पर प्रोत्साहन मिलेगा और वह पूरी तरह से आश्वस्त है कि आने वाले समय में यह सम्मान साहित्य के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि साबित होगा। उक्त कार्यक्रम में मूल रचनाओं के लेखक मोहसिन ख़ान,सिद्दीक आलम और ख़ालिद जावेद के साथ संबंधित कृतियों के अनुवादक अर्जुमंद आरा,रिजवानुल हक़ तथा ज़मान तारिक़ ने एक पैनल चर्चा में शिरकत की।सभी लेखकों ने भारतीय साहित्य के मौजूदा परिदृश्य और पूरे भारत की साहित्यिक बिरादरी के लिए राष्ट्रभाषा सम्मान कीअहमियत पर चर्चा की और चारों उपन्यासों की विषयवस्तु व शीर्षकों की संजीदगी पर भी तबादले- ख्याल किएं।

कार्यपालक निदेशक ललित त्यागी ने यह भी बताया कि बैंक ऑफ़ बड़ौदा भारत के अलावा पांच महाद्वीपों में 17 देशों में फैले 46,000 से अधिक टचप्वाइंट के माध्यम से 150 मिलियन से अधिक के अपने वैश्विक ग्राहक आधार को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कर रहा है।उक्त इवेंट का बखूबी संयोजन सीनियर पीआरओ शैलेंद्र झा व नीलेश जंयत ने किया।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    नई दिल्ली। परिवहन क्षेत्र से जुड़े ट्रक चालकों, ट्रांसपोर्टरों और फ्लीट मालिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और परिचालन दक्षता को बढ़ावा देने की दिशा में अमरॉन बैटरीज़ के निर्माता अमारा राजा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 10 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 27 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 14 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 38 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 15 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन