एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला द्वारा प्रोफेसरशिप की मानद उपाधि से सम्मानित

Eros Times: नोएडा छात्रों के संपूर्ण विकास के लिए संस्थानो और उद्योगों के मध्य आपसी संबंध का विकसित करने और उद्योग क्षेत्रों के विशेषज्ञों छात्रो को मार्गदर्शन और प्रोत्साहन प्रदान करने लिए एमिटी द्वारा सदैव प्रयास किया जाता है। इसी क्रम में आज एमिटी विश्वविद्यालय के एफ वन सभागार में बिसलेरी इंटरनेशनल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जार्ज एंजेलो को एमिटी शिक्षण समूह के संस्थापक अध्यक्ष डा अशोक कुमार चौहान की उपस्थिती में एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला द्वारा प्रोफेसरशिप की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।

बिसलेरी इंटरनेशनल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जार्ज एंजेलों ने धन्यवाद देते हुए कहा कि एमिटी ने जो आज मुझे सम्मान दिया है उससे मै बहुत गौरवांवित महसूस कर रहा हूं। अकादमिक उत्कृष्टता और नवाचार के लिए एमिटी की प्रतिबद्धता मेरे अपने मूल्यों के साथ मेल खाती है। मै इस सम्मान के साथ आने वाली जिम्मेदारियों से अवगत हंू और मै आपको विश्वास दिलाता हंू मैं एमिटी के मूल्यों और लोकाचार को बनाए रखूंगा। इस भूमिका को अपनाने, संकाय के साथ सहयोग करने और अपने ज्ञान की विशेषज्ञता को साझा करने के साथ सीखने के वातावरण को बढ़ावा देने के लिए कार्य करूंगा। सवालों के जवाब देते हुए उन्होनें कहा कि जीवन में प्रतिस्पर्धा और सहदयता दोनो अलग अलग है अगर कोई व्यक्ति या संस्थान आपका प्रतिस्पर्धी भी हो तो संकट के समय में उनके प्रति सहदय होना चाहिए और सहायता करनी चाहिए। छात्रों के सवाल पर उन्होनें कहा कि हम मिनरल युक्त स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के व्यवसाय में है इसलिए प्लास्टिक को रिसाइकल करने की कई योजनाओं का संचालन करते है। लोगों को पैकेजिंग प्लास्टिक को रिसाइकल करने के लिए जिम्मेदार बनना होगा और उसका उचित तरीके से निपटान करना होगा। उन्होनें कहा कि एक अच्छा नेतृत्वकर्ता समूह में कार्य करता है और सभी को साथ मे ंलेकर कार्य करता है।

एमिटी शिक्षण समूह के संस्थापक अध्यक्ष डा अशोक कुमार चौहान ने कहा कि एमिटी श्री जार्ज एंजेलों को मानद प्रोफेसरशिप प्रदान करते हुए बेहद प्रसन्नता का अनुभव कर रहा है, वे एक महान विशेषताओं और कौशल के साथ एक असाधरण नेतृत्वकर्ता है। एमिटी के छात्रों को उनके ज्ञान, अनुभव, उपलब्धियों और क्षमताओं से अत्यधिक प्रोत्साहन एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा। हम एमिटी के छात्रों इस प्रकार के कार्यक्रमों द्वारा विशेषज्ञों के गुणों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित करते है जिससे उनके अदंर नेतृत्वता, सहदयता, व्यवहार कुशलता के गुण विकसित हो।

इस अवसर पर एमिटी विश्वविद्यालय के मार्च माह में हुए जीएलआरसी कार्यक्रम में बिसलेरी इंटरनेशनल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री जार्ज एंजेलों द्वारा दिये गये भाषण का प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम में एमिटी विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ मैनजमेंट स्टडीज के डीन डा संजीव बंसल और एमिटी लॉ स्कूल के चेयरमैन डा डी के बंद्योपाध्याय सहित शिक्षक व छात्र भी मौजूद थे।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    नई दिल्ली। परिवहन क्षेत्र से जुड़े ट्रक चालकों, ट्रांसपोर्टरों और फ्लीट मालिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और परिचालन दक्षता को बढ़ावा देने की दिशा में अमरॉन बैटरीज़ के निर्माता अमारा राजा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 7 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 7 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 8 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 14 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 38 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 15 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन