एमडी इंडिया ने अपनी स्थिति को मजबूत करते हुए देश की दिल्ली में व्‍यापक विस्‍तार की घोषणा

स्‍वास्‍थ्‍य बीमा सेवाओं की एक व्‍यापक श्रृंखला प्रदान करने के लिए प्रसिद्ध है कंपनी  दिल्‍ली में कंपनी का विस्‍तार साबित होगा मील का पत्‍थर

 Eros Times: नई दिल्‍ली देश की अग्रणी ‘थर्ड-पार्टी एडमिनिस्ट्रेटर’ (टीपीए) में से एक एमडी इंडिया ने अपनी स्थिति को मजबूत करते हुए देश की राजधानी दिल्ली में व्‍यापक विस्‍तार की घोषणा की है। 
दरअसल एमडी इंडिया प्रतिबद्ध हेल्‍थकेयर और स्‍वास्‍थ्‍य बीमा सेवाओं की एक व्‍यापक श्रृंखला प्रदान करने के लिए प्रसिद्ध हैजिसका मुख्यालय पुणे, महाराष्ट्र में स्थित है। दिल्‍ली में कंपनी का विस्‍तार एक मील की पत्‍थर साबित होगा, क्योंकि दिल्‍ली देश की राजधानी है और यह विस्‍तार कंपनी की मजबूत स्थिति को दर्शाता है। वर्तमान में, एमडी इंडिया 8 हजार पेशेवरों के साथ अपने ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान कर रहा है।

नई तकनीकी के माध्‍यम से ग्राहकों को सेवा प्रदान कर रही एमडी इंडिया

एमडी इंडिया नई तकनीकी के माध्‍यम से अपने ग्राहकों को सेवा प्रदान कर रही है। एक इंश्योरटेक केंद्रित कंपनी के रूप में एमडी इंडिया 1000 चिकित्सा पेशेवरों के अलावा कई आईटी विशेषज्ञों की एक टीम के साथ कार्य करते हुए नई तकनीकी के माध्‍यम से ग्राहकों को उच्‍चस्‍तरीय सेवा प्रदान कर रही है। नए विस्‍तार की घोषणा के साथ एमडी इंडिया राजधानी दिल्‍ली में लोगों को अपनी गुणवत्‍तापूर्ण स्‍वास्‍थ्‍य बीमा सेवा प्रदान करने के लिए पूर्णरूप से तैयार है, जिसके तहत व्यक्ति विशेष के साथ ही उसका परिवार और कॉर्पोरेट सेक्‍टर के ग्राहक शामिल रहेंगे। दिल्ली-एनसीआर में कंपनी का विस्तार भारत में सबसे भरोसेमंद और विश्वसनीय स्वास्थ्य बीमा सेवा प्रदाता बनने के कंपनी के दृष्टिकोण के अनुरूप है।

दिल्‍ली–एनसीआर में विस्‍तार की घोषणा से रोमांचित हैं : समीर भोंसले

एमडीइंडिया के सीओओ समीर भोंसले ने कहा कि हम दिल्ली-एनसीआर में अपने विस्तार की घोषणा करते हुए अत्‍यधिक रोमांचित हैं। उन्‍होंने कहा कि यह एक बड़ी आबादी को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य बीमा सेवाएं प्रदान करने के हमारे लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। समीर भोंसले ने आगे कहा कि हम अपने ग्राहकों को सर्वोत्तम संभव स्वास्थ्य बीमा समाधान सेवा प्रदान करने के साथ ही सुचारू रूप से अस्पताल में भर्ती और दक्षता के साथ समय के भीतर दावों के प्रसंस्करण के लिए पूर्णरूप से प्रतिबद्ध हैं। भोंसले कहा कि हम ग्राहक केंद्रित कंपनी हैं और दिल्ली में हमारा विस्तार इस आधार पर केंद्रित है कि हमारे ग्राहकों को उच्‍च स्‍तरीय सेवा प्रदान हो। उन्‍होंने कहा कि दिल्ली में एमडीइंडिया का विस्तार कंपनी की व्यापक विकास रणनीति का हिस्सा है, जिसमें अत्याधुनिक तकनीकों में निवेश करना अपने ग्राहक अनुभव को बढ़ाने के लिए देशभर में अपने बुनियादी ढांचे और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के नेटवर्क का विस्तार करना शामिल है।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 46 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 90 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान