जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ने दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ICDT-2023का भव्य शुभारम्भ किया गया

Eros Times: ग्रेटर नॉएडा स्थित जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग में (IEEE ) यूपी अनुभाग के सहयोग से विघटनकारी प्रौद्योगिकियों पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (ICDT-2023) का भव्य शुभारम्भ किया गया। उद्घाटन सत्र में डॉ० एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ के पूर्व कुलपति प्रो० डीएस चौहान ने मुख्य अथिति और मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान प्रयागराज के प्रोफेसर एमएम गोरे एवं प्रोफेसर आशीष कुमार सिंह ने विशिष्ट अथिति के रूप में भाग लिया। कॉलिज के निदेशक डॉ० मानस कुमार मिश्रा ने अथितियों का स्वागत करते हुए कहा कि सम्मेलन में आईआईआईटी और एनआईटी जैसे प्रमुख संस्थानों से शोध पत्र प्राप्त हुए, जो इसकी उच्च क्षमता और सफलता को दर्शाता है। कार्यशाला के मुख्य वक्ता नुएवा एसीजा यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, फिलीपींस के प्रोफेसर एलन पॉल एस्टेबन और इंदिरा गांधी महिला दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के डीन डॉ० अरुण शर्मा ने सम्मलेन में विघटनकारी प्रौद्योगिकियों पर विस्तार से चर्चा की। दिन के दूसरे सत्र में माइक्रोसॉफ्ट जूम इंडिया, स्विगी और हार्नेस जैसी बड़ी कंपनियों के उद्योग विशेषज्ञों ने प्रौधिगिकी पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों को अपने अनुभवों से अवगत कराया। सम्मलेन में देश विदेश से आये शिक्षाविदों ने एआई, ब्लॉकचैन, एआर/वीआर, थ्रीडी प्रिंटिंग और आईओटी सहित पांच विषय में कुल ८२७ शोध पत्र शामिल किये जिनमें से निर्णायक पैनल के द्वारा केवल १५७ पत्रों को प्रस्तुति के लिए स्वीकार किया गया। सम्मेलन में प्रस्तुत किए गए सभी स्वीकृत शोध पत्र आईईईई (IEEE) के एक्सप्लोर और स्कोपस में शामिल करने के लिए पात्र होंगे। समापन समाहरोह में एबीवी-आईआईआईटीएम ग्वालियर (एमपी) के निदेशक प्रो० एस० एन० सिंह मुख्य अथिति और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर के प्रो० जनकराजन रामकुमार एवं आईएसटीई के अध्यक्ष प्रोफ़ेसर पी० के० देसाई विशिष्ट अथिति के रूप में शामिल हुए। अंत में डीन स्ट्रेटेजी प्रो० शशांक अवस्थी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस दौरान जीएलबीआईटीएम के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष डॉ० संसार सिंह चौहान, ऐसीएसई विभाग के डीन डॉ० नरेश कुमार ढुल और सभी विभागीय अध्यापक मौजूद रहे

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    नई दिल्ली। परिवहन क्षेत्र से जुड़े ट्रक चालकों, ट्रांसपोर्टरों और फ्लीट मालिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और परिचालन दक्षता को बढ़ावा देने की दिशा में अमरॉन बैटरीज़ के निर्माता अमारा राजा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 6 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 6 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 8 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 14 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 38 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 15 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन