विधानसभा क्षेत्रों में ट्रंक सीवर लाइनों की सफाई कार्य की परियोजना को दी मंजूरी

मोती नगर तिलक नगर राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र में 21.3 किमी लंबी ट्रंक सीवर लाइन की करेगी सफाई लाखों लोगों को सीवर ओवरफ्लो की समस्या से मिलेगी राहत

अरविंद केजरीवाल के निर्देशों का पालन करते हुए जल मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में ट्रंक सीवर लाइनों की सफाई कार्य की परियोजना को दी मंजूरी

जल मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली जल बोर्ड को परियोजना का कार्य प्रमुखता के आधार पर समयसीमा के अंदर पूरा करने के दिए निर्देश

ट्रंक सीवर लाइनों की डिसिल्टिंग के बाद मोती नगर तिलक नगर राजौरी गार्डन विधानसभा के कमांड क्षेत्र की सीवरेज प्रणाली का सुचारू तरीके से होगा संचालन

सीवरेज प्रबंधन बेहतर बनाने में जुटी केजरीवाल सरकार, दिल्ली के 100 फीसदी घरों को सीवर लाइन से जोड़ा जा रहा है

Eros Times: केजरीवाल सरकार दिल्‍लीवालों को सीवर की समस्‍या से निजात दिलाने और सीवरेज नेटवर्क को बेहतर बनाने की दिशा में व्यापक स्तर पर काम कर रही है। इसी कड़ी में अरविंद केजरीवाल के निर्देशों का पालन करते हुए जल मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली के विभिन्न इलाकों में 21.3 किमी लंबी ट्रंक सीवर लाइनों की सफाई की परियोजना को मंजूरी दी है। इस परियोजना के तहत पश्चिम दिल्ली में मोती नगर से ख्याला तक राजा गार्डन चौक से केशोपुर एसटीपी, लाजवंती गार्डन से केशोपुर एसटीपी और रघुबीर नगर रोड नंबर-29 से केशोपुर एसटीपी तक ट्रंक सीवर लाइनों की सफाई की जाएगी जिससे विभिन्न विधानसभा क्षेत्र के लाखों लोगों को सीवर ओवरफ्लो की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। जल मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली जल बोर्ड को यह कार्य प्रमुखता के आधार पर समयसीमा के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया है।

 जल मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि केजरीवाल सरकार की ओर से दिल्ली के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में ट्रंक सीवर लाइनों की डिसिल्टिंग की जाएगी। वर्तमान में इन ट्रंक सीवर लाइनों में गाद जमा होने के कारण सीवरेज का प्रवाह सही से नहीं हो पा रहा है। खासकर मॉनसून के दौरान एसपीएस से अत्याधिक पंपिग के कारण बैक-ओवरफ्लो की स्थिति पैदा हो जाती है। इस वजह से सड़क पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है और लोगों को ट्रैफिक जाम से भी जुझना पड़ता है। साथ ही पैदल चलने वाले लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी होती है। ऐसे में मोती नगर से ख्याला तक, राजा गार्डन चौक से केशोपुर एसटीपी, लाजवंती गार्डन से केशोपुर एसटीपी और रघुबीर नगर रोड नंबर-29 से केशोपुर एसटीपी तक आदि इलाकों में ट्रंक सीवर लाइनों की डिसिल्टिंग की जाएगी, जिसके बाद इलाके के लोगों को सीवर जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। साथ ही कमांड क्षेत्रों में सुचारू तरीके से सीवर फ्लो हो सकेगा। 

इन इलाके के लोगों को ट्रंक सीवर लाइनों की डिसिल्टिंग से होगा फायदा

1. पश्चिम दिल्ली में मोती नगर से ख्याला तक 5 किमी लंबी ट्रंक सीवर लाइन की सफाई की जाएगी। जिससे मोती नगर करमपुरा बसई दारापुर राजा गार्डन बाली नगर रमेश नगर कीर्ति नगर मानसरोवर गार्डन सुदर्शन पार्क राजौरी गार्डन पंजाबी बाग रघुबीर नगर विशाल एन्क्लेव शिवाजी एन्क्लेव शिवाजी विहार टैगोर गार्डन ख्याला आदि के लोगों को फायदा होगा।

2. राजा गार्डन चौक से केशोपुर एसटीपी तक वाया नजफगढ़ रोड, पैसिफिक मॉल, 12 ब्लॉक तिलक नगर, 80 गज हरिजन कॉलोनी, बी ब्लॉक तिलक विहार, कृष्णा नगर। 6.2 किमी लंबी ट्रंक सीवर लाइन की सफाई से राजौरी गार्डन और तिलक नगर निर्वाचन क्षेत्र के तहत तिलक नगर एसी, तिलक विहार, कृष्ण नगर, पृथ्वी पार्क गुरुनानक नगर आदि के लोगों को सीवर की समस्या से मुक्ति मिलेगी। 

3. लाजवंती गार्डन से केशोपुर एसटीपी वाया जेल रोड, नजफगढ़ रोड और आउटर रिंग रोड से काशोपुर एसटीपी तक। यहां 6.35 किमी लंबी सीवर लाइन की सफाई से जनकपुरी, विकासपुरी, हरि नगर विधानसभा क्षेत्र और तिलक नगर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा।

4. रघुबीर नगर रोड नंबर 29 से केशोपुर एसटीपी तक ( नजफगढ़ नाले के दाहिने किनारे से)। इस 3.5 किमी लंबी ट्रंक सीवर लाइन की डिसिल्टिंग से राजौरी गार्डन निर्वाचन क्षेत्र और आरजेड, आरजेडसी, जेड ब्लॉक विष्णु उद्यान, रवि नगर एक्सटेंशन, सी, डी, ई, एफ ब्लॉक ख्याला और संत गढ़ (तिलक नगर निर्वाचन क्षेत्र के तहत) आदि इलाकों में सीवर जाम से राहत मिलेगी।

सीवरेज प्रबंधन को बेहतर बनाने में जुटी केजरीवाल सरकार

जल मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि केजरीवाल सरकार सीवरेज प्रबंधन बेहतर बनाने में जुटी है। दिल्ली के विभिन्न इलाकों में जल बोर्ड के सीवरेज पंपिंग स्टेशन हैं, जिसके माध्यम से सीवरेज को सीवर लाइन से पंप कर एसटीपी में पहुंचाया जाता है। इन पंपिंग स्टेशनों की निगरानी आइओटी (इंटरनेट आफ थिंग्स) इलेक्ट्रानिक उपकरण के माध्यम से की जा रही है। पंपिंग स्टेशन में सीवरेज के पानी का स्तर सामान्य से अधिक होने पर उपकरण में लगे सेंसर से इसकी जानकारी जल बोर्ड के अधिकारियों को तुरंत मिल जाती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यमुना को साफ करने की जिम्मेदारी जल बोर्ड को दी है I जिस तरह पिछले कार्यकाल में दिल्ली सरकार ने स्कूलों और अस्पतालों का कायाकल्प किया वैसे ही इस बार यमुना को भी प्राथमिकता के आधार पर साफ करना ही मुख्य मकसद है। इसके तहत दिल्ली के 100 फीसदी घरों को भी सीवर लाइन से जोड़ा जा रहा है, ताकि इलाके के लोगों को सीवर से राहत के साथ-साथ साफ-स्वच्छ वातावरण मिल सके।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला