डॉ.बी.आर.अंबेडकर स्कूल ऑफ़ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस में नए सत्र में पैरेंट्स के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन

केजरीवाल सरकार के सभी डॉ.बी.आर.अम्बेडकर स्कूल ऑफ़ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस में नए सत्र में दाखिला लेने वाले बच्चों व उनके पेरेंट्स के लिए हुआ खास ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन
केजरीवाल सरकार के 36 एएसओएसई में 43 स्पेशलाइजेशन में चल रहे एडमिशन कुल प्राप्त 92000 आवेदनों में से 4200 विद्यार्थियों को कक्षा 9 में मिला दाख़िला
आतिशी ने रोहिणी सेक्टर-17 स्थित एएसओएसई में ओरिएंटेशन प्रोग्राम में शामिल होकर की पेरेंट्स व बच्चों से चर्चा
 ओरिएंटेशन प्रोग्राम में पेरेंट्स ने जाना कैसे बच्चों की पढ़ाई में उनके योगदान के साथ  केजरीवाल सरकार के ये शानदार स्कूल सीखने सीखाने के अनूठे तरीके से उनके बच्चों के सपनों को देंगे उड़ान
हमारे बच्चे भारत के भविष्य के निर्माता इनकी पढ़ाई में भागीदार बने पेरेंट्स बच्चों के भविष्य को संवारना ही सबसे बड़ी देशभक्ति
पेरेंट्स रोजाना अपने बच्चों से उनकी पढ़ाई पर करें चर्चा सभी पेरेंट्स को अपने बच्चों के सपनों से रूबरू होने की जरुरत
ओरिएंटेशन प्रोग्राम में पेरेंट्स ने किया वादा- अपने बच्चों की पढ़ाई में भागीदार बनकर एक जिम्मेदार पेरेंट्स की तरह निभाएंगे अपनी भूमिका
पेरेंट्स ने शिक्षा मंत्री से किया साझा- दिल्ली सरकार के इस स्कूल में बच्चे का एडमिशन होना किसी सपने के साकार होने जैसा
EROS TIMES: केजरीवाल सरकार के एएसओएसई में पढ़ रहे बच्चों के आत्मविश्वास और प्रतिभा को देखकर यकीन कि ये बच्चे देश को नई दिशा देंगे केजरीवाल सरकार के सभी डॉ.बी.आर.अंबेडकर स्कूल ऑफ़ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस में नए सत्र में 9वीं क्लास में दाख़िला लेने वाले बच्चों व उनके पैरेंट्स के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जहाँ पेरेंट्स ने जाना कि कैसे वे अपने बच्चों की शिक्षा में भागीदार बनकर उनके सपनों को उड़ान दे सकते है। इस मौके पर शिक्षा मंत्री आतिशी भी रोहिणी सेक्टर-17 स्थित डॉ.बी.आर.अंबेडकर स्कूल ऑफ़ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस के ओरिएंटेशन प्रोग्राम में शामिल हुई और पेरेंट्स तथा बच्चों के साथ बातचीत की। पेरेंट्स के साथ चर्चा करते हुए शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि हमारे बच्चे भारत के भविष्य के निर्माता है| पेरेंट्स इनकी पढ़ाई में भागीदार बने क्योंकि बच्चों के भविष्य को संवारना ही सबसे बड़ी देशभक्ति है| उन्होंने कहा कि पेरेंट्स रोजाना अपने बच्चों से उनकी पढ़ाई पर चर्चा करें सभी पेरेंट्स को अपने बच्चों के सपनों से रूबरू होने की जरुरत है|
शिक्षा मंत्री ने कहा कि बच्चों के भविष्य के लिए स्कूल व टीचर्स तो मेहनत कर ही रहे है लेकिन बच्चों की पढ़ाई में उनके पेरेंट्स भी बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है| इसलिए पेरेंट्स अपने बच्चों की पढ़ाई में भागीदार जरुर बने| उन्होंने पेरेंट्स को संबोधित करते हुए कहा कि अपने बच्चों के पढाई में जितना ध्यान देंगे तब बच्चे पढ़ाई में उतना ज्यादा बेहतर करेंगे|
उन्होंने कहा कि सभी पेरेंट्स को ध्यान रखना चाहिये कि जब बच्चे स्कूल से घर आए तो आप सभी उसके साथ कम से कम आधे घंटे का खुशनुमा समय जरुर व्यतीत करे| अपने बच्चों से ये जानने का प्रयास करे कि पूरे दिन उसने स्कूल में क्या देखा,क्या सीखा| उन्होंने कहा कि अबतक समाज में यही ट्रेंड बना रहा है कि पिता अपने बच्चे से सिर्फ रिजल्ट के दिन ही बात करते है लेकिन लेकिन अब समय आ गया है कि इस अवधारणा को बदलते हुए पेरेंट्स अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताए और उन्हें जानने कास प्रयास करे कि उनके क्या सपने है और आने वाले भविष्य में क्या करना चाहते है |
शिक्षा मंत्री ने कहा कि पेरेंट्स को अपने बच्चों के सपनों से रूबरू होने की जरुरत है| आप अपने बच्चों से उसके सपनों के बारे बात करें,उसके विचार जाने अपने सपनों को पूरा करने के लिए राह दिखाने का काम करे| आप अपने बच्चों को जितना समय देंगे आपके बच्चों बच्चे उतना ही खुल कर बात करेंगे|
उन्होंने कहा कि मैं मानती हूं कि बच्चों की पढ़ाई में भगीदार बनना और अच्छे पेरेंट्स बनने से ज्यादा बड़ी देशभक्ति कोई नहीं हो सकती है| क्योंकि यही बच्चे देश का भविष्य है और देश के भविष्य को संवारना सबसे बड़ी देशभक्ति है| उन्होंने कहा कि अगर हम देश के प्रति जिम्मेदारी निभाना चाहते है तो अपने बच्चों की पढ़ाई में भागीदार जरुर बने|
इस मौके पर पेरेंट्स ने कहा कि दिल्ली सरकार के इस स्कूल में हमारे बच्चों का एडमिशन होना किसी सपने के सच होने जैसा है| और हमें विश्वास है कि अपने बच्चे के भविष्य को लेकर हमने जो सपने देखे है इस स्कूल में उन सपनों को सच में तब्दील करने के लिए काम किया जायेगा| बच्चों कि पढ़ाई में पेरेंट्स की भागीदारी के महत्त्व को समझते हुए अभिभावकों ने वादा किया कि एक जिम्मेदार पेरेंट्स की तरह वो अब अपने बच्चों की पढाई में भागीदार जरुर बनेंगे|
रोहिणी सेक्टर-17 स्थित ह्यूमैनिटीज़ एसओएसई में बच्चों व पेरेंट्स के प्रोत्साहित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि जो बच्चे इस स्कूल में पढ़ रहे है और वो अपने लिए एक अलग सपना देख रहे है| इस स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे सोच रहे है कि आने वाले समय में उन्हें औरो से अलग और एक बेहतर और अलग रास्ता बनाना है | उन्होंने कहा कि बहुत ऐसे पेरेंट्स सोचते है कि जिन बच्चों को अच्छे नंबर नहीं आते है वो ह्यूमैनिटीज़ की पढाई करने लगते है,लेकिन समाज में ये जो अवधारण बनी हुई है उसे खत्म करने का समय आ गया है| और इस स्कूल में आने वाले बच्चे व् उनके पेरेंट्स इस धारणा को बदलने का काम कर रहे है|
उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि जो यहां बैठे बच्चे और पेरेंट्स ने खुद को इस सोच से अलग करते हुए अपने बच्चों को नए रास्ते चुनने के लिए स्वत्रंत किया है| उन्होंने कहा कि जो बच्चे ह्यूमैनिटीज़ पढ़ के निकलते है वो अपने साथ साथ समाज के विकास में अहम योगदान निभाते है | यही बच्चे आगे चलकर जर्नलिस्ट बनेंगे राइटर बनेंगे किसी कंपनी का सीईओ बनेंगे | उन्होंने कहा कि इस हॉल में बैठे बच्चे ही आगे चलकर हमारे देश का भविष्य बनेंगे और हमारे देश को नई दिशा देंगे | इन बच्चों में जो कॉन्फिडेंस और सोच है इसके माध्यम से वो इस देश को नई दिशा देने में एक बहुत बड़ी भूमिका निभाएंगे|
बातचीत के दौरान नए दाख़िला लिए छात्रों के पैरेंट्स ने साझा करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार के एएसओएसई में दाख़िला लेने के लिए इतने कम्पटीशन के बाद भी जब उनके बच्चों इस स्कूल में एडमिशन हुआ तो ये किसी सपने के सच होने जैसा था। उन्हें अब इस बात का यकीन है कि उनके बच्चों का भविष्य अब सुरक्षित है।
उल्लेखनीय है कि इस साल दिल्ली में 36 एएसओएसई में 43 स्पेशलाइजेशन में दाखिले चल रहे हैं। 9वीं कक्षा के लिए आए कुल 92000 आवेदनों में से 4200 छात्रों को कक्षा 9 में प्रवेश दिया गया है।
  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 248 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला