मतदान स्थल से 100 मीटर के दायरे में कोई वाहन नही रहेगा

EROS TIMES: गाजीपुर – नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 को सकुशल निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमबीर सिंह ने नगर पंचातय सादात के लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों के साथ सादात थाना में नगर पंचायत क्षेत्र के नागरिको के साथ बैठक ली। बैठक में आदर्श आचार संहिता का शत प्रतिशत पालन करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि जितने भी प्रत्याशी चुनाव में लड़ रहे है वे निर्वाचन आयोग के गाईड लाइन के अनुरूप ही कार्य करेगे। उन्होने उपस्थित प्रत्याशियों को निर्देशित किया है कि कोई भी प्रत्याशी न ही शराब व साड़ी एवं वोट देने के नाम पर धन का लालच देगा। ऐसी कृत्य करते हुए पाये जाने पर सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी। इसी प्रकार नगर पंचायत बहादुरगंज में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा रूट मार्च किया गया एवं विभिन्न मतदान केन्द्रो का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी ने निकाय मेे रहने वाले वासियो से अनुरोध किया है कि चुनाव पड़ने वाले बूथो पर 100 मीटर के दायरे में कोई वाहन नही रहेगा न ही मोबाईल फोन एवं तरल पदार्थ लेकर मतदान स्थल तक जायेगा तथा चुनाव स्थल के आस पास घरो में केवल घर के सदस्य ही रहेगे कोई बाहरी व्यक्ति एवं रिस्तेदार नही रहेगे, वोट डालने वाले व्यक्ति अपना ओरिजनल आधार कार्ड एवं निर्वाचन कार्ड एवं चुनाव आयोग द्वारा जारी किये गये अन्य पहचान पत्र ही लेकर जायेगे किसी अन्य व्यक्ति का आधार नही लेकर जायेगे ऐसी दशा में किसी भी तरह का फर्जी मतदान पाये जाने पर तत्काल एफआईआर दर्ज कराते हुए कठोर से कठोर कानूनी कार्यवाही की जायेगी। उन्होने जनपद के समस्त नगर पालिका एवं पंचायत वासियों से अपील किया है कि किसी भी प्रकार की गलत सूचना/भ्रामक नही देगे ऐसी स्थिति में गलत सूचना फैलाने एवं देने वालो पर कठोर कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया है कि कोई भी शिकायत दर्ज कराता है या फोन के माध्यम से सूचना देता है तो तत्काल मौके पर पहुचकर समस्या का निस्तारण कराया जाय। किसी भी प्रकार की समस्या पर कन्ट्रोल रूम -0548-2221303, 2226100 एवं मोबाईल नम्बर-9555050448 तत्काल सूचना प्राप्त करा सकते है, साथ ही उन्होने वोटरो से अपील किया कि 04 मई 2023 को प्रातः 7.00 बजे से सायं 6.00 बजे तक मतदान सम्पन्न होगा, वोटर अपने सुविधानुसार निर्धारित अवधि के अन्दर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी जखनियॉ, उपजिलाधिकारी कासिमाबाद, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी जखनियॉ /पुलिस विभाग के बल एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहें।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    नई दिल्ली। परिवहन क्षेत्र से जुड़े ट्रक चालकों, ट्रांसपोर्टरों और फ्लीट मालिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और परिचालन दक्षता को बढ़ावा देने की दिशा में अमरॉन बैटरीज़ के निर्माता अमारा राजा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 3 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 3 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन