गुंजन फाउन्डेशन की संस्थापक द्वारा वुमेन अचीवर अवाॅर्ड्स का आयोजन

EROS TIMES: महिलाओं के कल्याण एवं सशक्तीकरण को सुनिश्चित करने के प्रयास में आलेख फाउन्डेशन के संस्थापक डाॅ रेनी जाॅय ने गुंजन फाउन्डेशन की संस्थापक सुषमा सिंघवी के सहयोग से 23 अप्रैल को नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित द लीला पैलेस में वुमेन अचीवर अवाॅर्ड्स का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान उन महिलाओं सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने क्षेत्र में विशेष उपलब्धियां हासिल कर उल्लेखनीय योगदान दिया है।

वुमेन अचीवर अवाॅर्ड बेहद सफल रहे। विभिन्न उद्योगों  कारोबारों  शिक्षा विज्ञान  तकनीक कला  खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े दिग्गजों ने इस आयोजन में हिस्सा लिया। जस्टिस (सेवानिवृत) एके सिकरी इस मौके पर मुख्य अतिथि थे  वहीं भाजपा की राष्ट्रीय मीडिया प्रवक्ता चारू प्रज्ञा माननीय अतिथि थीं।

पुरस्कार समारोह कार्यक्रम का आकर्षण केन्द्र रहा, इस दौरान उन महिलाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। विजेताओं को उनके योगदान कौशन नेतृत्व एवं प्रतिबद्धता तथा समुदाय पर सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करने के आधार पर चुना गया। जूरी में मौजूद दिग्गजों में शामिल थे के जे एल्फोन्स पूर्व केबिनेट मंत्री संस्कृति एवं पर्यटन; अनूप कुमार मित्तल पूर्व सीएमडी एनबीसीसी; रेवा नायर चेयरपसैन बाल सहयोग एवं पूर्व सचिव; एस वाय कुरैशी भारत के पूर्व चुनाव आयुक्त और उमा सुरेश प्रभु  सीएसआर कमेटी हैड इफको टोकिया जनरल इंश्योरेन्स कंपनी।

आलेख फाउन्डेशन की संस्थापक डाॅ रेनी जाॅय ने कहा पुरस्कार समारोह के आयोजन का फैसला इस तथ्य से प्रेरित है कि वर्तमान में भारत जी20 की अध्यक्षता कर रहा है। हमें इस मौके पर उन महिलाओं को सम्मानित करते हुए बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है जिन्होंने अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। वुमेन अचीवर अवाॅर्ड महिलाओं की सफलता का जश्न है जो अगली पीढ़ी को भी लीडर एवं बदलावकर्ता बनने के लिए प्रेरित करता है।

वुमेन अचीवर अववाॅर्ड महिलाओं की कड़ी मेहनत एवं समर्पण की पुष्टि करते हुए लिंग समानता एवं समावेशन के महत्व पर रोशनी डालता है। कार्यक्रम के दौरान कई प्रेरक भाषण संगीत प्रदर्शन दिए गए प्रतिभागियों को नेटवर्किंग के अवसर मिले। इस तरह यह आयोजन उपस्थितगणों के लिए यादगार बन गया।

पुरस्कार इन श्रेणियों में दिए गए वुमेन लाईफटाईम अचीवर्स- शोवना नारायण, कथक नृत्यांगना; गीता चन्द्रन- भरतनाट्यम नृत्यांगना; लैला तायबजी- समाज कल्याण, लेखक एवं डिज़ाइनर। वुमेन अचवर्स में शामिल थे- पूजा सुरी एडवोकेट एवं स्वतन्त्र निदेशक आॅयल इंडिया लिमिटेड, शिबानी कश्यप- गायिका भक्ति शर्मा युवा राजनीतिज्ञ प्राची शेवगांवकर- पर्यावरणविद प्रिंसी गोयल- स्थायी कारोबार में युवा उद्यमी वंदना सुरी- स्थायी कारोबार में युवा उद्यमी पूजा कश्यप- विज़ुअल कलाकार संगीता गुप्ता  विज़ुअल कलाकार नंदिनी सेनगुप्ता- लेखक कौसर मुनीर- लेखक एवं गीतकार  रिचा अनिरूध- मीडिया जीनी महाजन- रेडियो जाॅकी 91.1 एफएम, राशेल थाॅमस-स्काय डाइवर निधी मिश्रा- पैरालिम्पिक एथलीट वर्तिका नंदा- समाज कल्याण एवं सुधार आभा सिंह- एडवोकेट एवं समाज सुधारक श्रीमती श्रीधर- ईडी इंडियन ओवरसीज़ बैंक यासेल बुरिला- भारत के लिए पनामा के अम्बेसडर कैप्टन सुहेना गदपंडे- मर्चेन्ट नेवी  डाॅ रत्ना चैपड़ा- एचओडी सर्जरी  हिंदुराव अस्पताल।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 26 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 136 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला