कोरोना योद्धा मदन लाल के परिवार को सौपी 1 करोड़ रूपये की सम्मान राशि-आतिशी

 केजरीवाल सरकार द्वारा कोरोना योद्धाओं को सम्मान देने के लिए शुरू किए गए इस योजना के तहत दिवंगत कोरोना योद्धाओं के परिवारों को दी जाती है 1-1 करोड़ रूपये की सम्मान राशि
कोरोना के दौरान अपने जान की परवाह किए बिना मानवता और समाज की रक्षा कर अपना जीवन बलिदान करने वाले कोरोना योद्धाओं के परिवारों के साथ खड़ी केजरीवाल सरकार
कोरोना योद्धाओं के परिवारों के साथ हर जरुरत में कंधे से कन्धा मिलकर खड़ी केजरीवाल सरकार
ये सहायता राशि बनेगी दिवंगत कोरोना योद्धा के परिवार के सम्मानपूर्वक जीवन जीने का जरिया
EROS TIMES: केजरीवाल सरकार द्वारा कोरोना योद्धाओं को सम्मान देने के लिए शुरू किए गए योजना के तहत शिक्षा मंत्री आतिशी ने दिवंगत कोरोना योद्धा मदन लाल के परिवारों को 1 करोड़ रूपये की सम्मान राशि सौंपी| दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग में बतौर सिविल डिफ़ेंस वॉलंटियर कार्यरत मदन लाल कोरोना के दौरान एक वैक्सीन सेंटर पर तैनात मदन लाल लोगों की सेवा करते हुए स्वयं संक्रमित हो गए और अपनी जान गँवा दी। कोरोना योद्धा मदन लाल के इस बलिदान के लिए केजरीवाल सरकार ने उनके परिवार को 1 करोड़ रूपये की सम्मान राशि दी|
इस मौके पर मंत्री आतिशी ने कहा कि कोरोना योद्धाओं ने महामारी के दौरान अपनी जान की परवाह किए बिना ड्यूटी पर मुस्तैदी के साथ काम किया और नागरिकों की इस महामारी से सुरक्षा की| उन्होंने कहा कि देश इन वीर कोरोना योद्धाओं के बलिदान को सलाम करता है| उन्होंने कहा कि कोरोना योद्धाओं के बहादुरी और त्याग के मिसाल को हम कभी नहीं भूल पाएंगे उनके परिवार के हर दुख हर संकट में दिल्ली सरकार सदैव उनके साथ खड़ी रहेगी यह हमारा वादा है।
मंत्री आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की सरकार हमेशा कोरोना योद्धाओं के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। दिल्ली सरकार की ये योजना कोरोना योद्धाओं के परिवार को ये आत्मविश्वास देती है कि सरकार और समाज हमेशा उनके साथ है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार कोरोना योद्धाओं के जज़्बे को सलाम करती है। बेशक इस राशि से दिवंगत कोरोना योद्धाओं के परिवार के नुकसान की पूर्ति तो नहीं की जा सकती लेकिन उनके परिवार को एक सम्मानजनक जीवन जीने का जरिया ज़रूर मिलेगा।
कोरोना योद्धा जिनके परिवारों को सौंपी गई 1 करोड़ रूपये की सम्मान राशी
 मदन लाल सिविल डिफेन्स वालंटियर साउथ डिस्ट्रिक्ट
मदन लाल बतौर सिविल डिफेन्स वालंटियर बेगमपुर डिस्पेंसरी में वैक्सीनेशन सेंटर पर कार्यरत थे| वहां वह लोगों के लिए कोरोना प्रोटोकॉल और टीकाकरण के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करते हुए, वायरस से संक्रमित हो गया। और एक सप्ताह बाद उनका देहांत हो गया| केजरीवाल सरकार ने कोरोना वॉरियर मदन लाल जी के परिवार को 1 करोड़ रूपये की सम्मान राशि दी है।
  • admin

    Related Posts

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    नई दिल्ली। इंडियन एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री के प्रमुख आयोजनों में शामिल इंडियन डीजे एक्सपो-2026 का 11वां संस्करण 19 से 21 अगस्त 2026 तक भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में…

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन