माफिया मुख्तार की पत्नी समेत बिरनो का अंकुर भी है ईनामी

EROS TIMES:गाजीपुर  माफिया अतीक अहमद के खात्मे के बाद अब मुख्तार अंसारी की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। ना सिर्फ मुख्तार अंसारी बल्कि उसके परिवार के लोगों पर पुलिस शिकंजा कस रही है। मुख्तार की पत्नी आफ्शा अंसारी पर घोषित इनाम को बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया गया है।गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक की ओर से बीते पांच मार्च को आफ्शा अंसारी पर 25 हजार पुरस्कार की घोषणा की गई थी। 13 अप्रैल को वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक ने इसे बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया। गाजीपुर में आफ्शा के अलावा कई और बदमाशों पर घोषित इनाम को बढ़ाया गया है। कुख्यात और शातिर बदमाशों पर 25 हजार से लेकर 50 हजार रुपये तक इनाम घोषित किया गया है।

इन बदमाशों पर घोषित हुआ इनाम

गहमर कोतवाली के मनिया गांव निवासी सोनू मुसहर पर 25 हजार, बहरियाबाद थाना के चकफरीद निवासी सद्दाम हुसैन पर 25 हजार इनाम की घोषणा पुलिस अधीक्षक ने की है। नंदगंज थाना के अलीपुर बनगावां निवासी वीरेंद्र दुबे उर्फ भुट्टन पर 25 हजार, नंदगंज थाना के इमलिया गांव निवासी अंकित राय उर्फ प्रदीप पर 25 हजार, बिरनो थाना के नसरतपुर निवासी अंकुर यादव पर 25 हजार, आजमगढ़ जनपद के सिधारी थाना के त्योखर निवासी अशोक यादव उर्फ छोटू पर 25 हजार रुपये इनाम की घोषणा की गई।

वहीं करीमुद्दीनपुर थाना के जोगा मुसाहिब गांव निवासी अमित राय पर 25 हजार, भांवरकोल थाना के शेरपुर खुर्द निवासी अंगद राय उर्फ लल्लन राय पर 25 हजार, शहर कोतवाली के सैय्यदबाड़ा निवासी जाकिर हुसैन पर 50 हजार, सुहवल थाना के चकिया निवासी रवि बिंद पर 25 हजार और शहर कोतवाली के सकरा निवासी सोनू बिंद पर 25 हजार इनाम घोषित किया है। इस संबंध में एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि जिले के 12 अपराधियों की इनाम की राशि बढ़ाई गई है, जिनकी सूची अब जारी हो चुकी है।

मऊ के पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी और उनके परिजनों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब तक करीब 200 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। यहीं नहीं मुख्तार से जुड़े अन्य अवैध संपत्तियों को चिन्हित किया जा रहा है। शासन की कर्रवाईयों का डंडा संगठित अपराध को अंजाम देने वालों के खिलाफ लगातार चल रहा है। अब तक आईएस 191 गैंग के लीडर मुख्तार अंसारी, उनके रिश्तेदार और गैंग से संबंधित 200 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क की जा चुकी हैं। वहीं मुख्तार अंसारी, उसके रिश्तेदार और करीबियों के खिलाफ जिला प्रशासन व पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी है।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन