आगामी ईद-उल-फितर त्योहार के सफल आयोजन को लेकर किया फील्ड निरीक्षण- मंत्री इमरान हुसैन

इमरान हुसैन ने जलापूर्ति स्ट्रीट लाइट यातायात प्रबंधन  स्वास्थ्य सुरक्षा व्यवस्था  अग्निशमन आपातकालीन सेवाओं और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को दिए निर्देश
ईद-उल-फितर त्योहार राजधानी दिल्ली की मिश्रित संस्कृति का प्रतिनिधित्व करता है
EROS TIMES: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने आगामी ईद-उल-फितर के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ फील्ड निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान मंत्री इमरान हुसैन ने सभी आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों का जायजा लिया जिसमे पीने के पानी एम्बुलेंस और फायर सेफ्टी आदि शामिल है। इसके अलावा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सिविल डिफेन्स वालंटियर्स की तैनाती भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। फील्ड विजिट के दौरान राजस्व विभाग  स्वास्थ्य फायर सर्विस एमसीडी डीजेबी  हॉर्टिकल्चर पीडब्ल्यूडी सहित दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे।
औचक निरीक्षण के दौरान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री  इमरान हुसैन ने कहा कि त्योहारों के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु/आगंतुक धार्मिक स्थलों पर जाकर प्रार्थना/ नमाज अदा करते हैं। साथ ही रिश्तेदारों और दोस्तों को बधाई भी देते हैं। ऐसे में विशेष रूप से त्योहारों के दौरान ईदगाह और धार्मिक स्थलों के आसपास की सड़कों और गलियों में पर्याप्त स्वच्छता और साफ-सफाई सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कूड़े के निस्तारण के लिए प्राथमिकता के आधार पर पर्याप्त संख्या में टिपर(कचरा इकट्ठा करने वाली गाड़ी) लगाई जानी चाहिए।
कैबिनेट मंत्री  इमरान हुसैन ने लोक निर्माण विभाग को धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क के साथ-साथ फुटपाथों की समुचित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बीएसईएस को ईद-उल-फितर त्योहार के अवसर पर बिजली की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने और खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की जल्द से जल्द मरम्मत करने के लिए कहा। ताकि दिल्ली की सड़के व गलियां रोशनी से जगमग हो। इसके अलावा दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों को त्योहार के दौरान निवासियों को उचित जल निकासी और पानी की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों के पास आवश्यकतानुसार पानी के टैंकरों की व्यवस्था की जाए, ताकि श्रद्धालुओं/आगंतुक को गर्मी के मौसम में पानी से संबंधित समस्याओं का सामना न करना पड़े।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री  इमरान हुसैन ने अधिकारियों को ईद-उल- फितर के अवसर पर एमसीडी को सड़कों और गलियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी शहर में स्वच्छता अभियान की निगरानी करेंगे। साथ ही ईद-उल-फितर के अवसर पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस और एसडीएम को आगामी ईद-उल -फितर के अवसर पर क्षेत्र में पुलिस कर्मी और सिविल डिफेन्स वालंटियर्स अतिरिक्त तैनाती सुनिश्चित करें।
इस मौके पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री  इमरान हुसैन ने दिल्ली पुलिस के यातायात विभाग को ईद-उल -फितर के लिए एक यातायात योजना तैयार करने के लिए कहा। ताकि क्षेत्र में सुचारू यातायात सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्था हो। दमकल विभाग को पर्याप्त फायर टेंडर की व्यवस्था करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के लिए निर्देश दिए।
ईद-उल-फितर के अवसर पर दिल्लीवासियों को बधाई देते हुए मंत्री इमरान हुसैन कहा कि यह त्योहार खुशी और सद्भाव के प्रतीक हैं और सभी दिल्लीवासियों के द्वारा उल्लास से मनाये जाते हैं। राजधानी दिल्ली के सभी त्योहार दिल्ली की मिश्रित संस्कृति को दर्शाते हैं ।
  • admin

    Related Posts

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    नई दिल्ली। इंडियन एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री के प्रमुख आयोजनों में शामिल इंडियन डीजे एक्सपो-2026 का 11वां संस्करण 19 से 21 अगस्त 2026 तक भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में…

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन