आप जो मर्ज़ी कर लीजिए पर रोक नहीं पाएंगे अब भारत दुनिया का नंबर-1 देश बन कर रहेगा- केजरीवाल

 भारत दुनिया का नंबर-1 देश बन सकता था, अपने भ्रष्टाचार, पैसे और सत्ता की वजह से आप जैसे नेताओं-पार्टियों ने अभी तक नहीं बनने दिया
 ये लोग बहुत पावरफुल हैं कल से मेरी गिरफ्तारी की बात कर रहे हैं इन्हें बहुत अहंकार हो गया है, सबको जेल की धमकी देते फिरते हैं 
मुझे गिरफ्तार करने से देश की समस्याएं बेरोजगारी और अशिक्षा दूर नहीं होगी आपके अहंकार की संतुष्टि जरूर हो जाएगी
 मैं अपने देश और अपनी भारत मां से बे-इंतहां मुहब्बत करता हूं अपने मुल्क के लिए जान भी दे सकता हूं
 मैं पूरी ईमानदारी से सीबीआई के सारे सवालों के जवाब दूंगा जब कुछ किया ही नहीं तो छिपाना क्या?
 मैं इनकम टैक्स में नौकरी करता था चाहता तो करोड़ों रुपए कमा लेता अगर केजरीवाल भ्रष्ट तो कोई ईमानदार नहीं
 मैंने 8 साल में दिल्ली के स्कूल-अस्पताल ठीक कर दिए पर 30 साल में आप गुजरात का एक स्कूल ठीक नहीं कर पाए नकली क्लास में फोटो खिंचवाना पड़ा
प्रधानमंत्री को देश से कोई लेना-देना नहीं है देश भाड़ में जाए बस उनकी सत्ता बनी रहे
EROS TIMES: अरविंद केजरीवाल ने सीबीआई दफ्तर के लिए निकलने से पहले रविवार सुबह एक वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि आप चाहे जो मर्ज़ी कर लीजिए अब आप रोक नहीं पाएंगे। अब भारत दुनिया का नंबर-1 देश बन कर रहेगा। पहले ही भारत दुनिया का नंबर-1 देश बन सकता था। लेकिन आप जैसे नेताओं और पार्टियों ने अपने भ्रष्टाचार पैसे और सत्ता की वजह से अभी तक नहीं बनने दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता कल से चिल्ला-चिल्ला कर कह रहे हैं कि केजरीवाल को गिरफ्तार करेंगे। शायद भाजपा ने मुझे गिरफ्तार करने का आदेश भी दे दिया है। लेकिन क्या मुझे गिरफ्तार करने से देश की समस्याएं दूर हो जाएंगी सबको रोजगार और शिक्षा मिल जाएगी? ऐसा कुछ नहीं होगा। हालांकि प्रधानमंत्री के अहंकार की संतुष्टि जरूर हो जाएगी। सीएम ने कहा कि मैं पूरी ईमानदारी से सीबीआई के सारे सवालों का जवाब दूंगा। जब मैंने कुछ किया ही नहीं है तो छिपाना क्या?
ये लोग बहुत ताकतवर हैं किसी को भी जेल भेज सकते हैं चाहे उसने जुर्म किया हो या न किया हो
अरविंद केजरीवाल ने रविवार सुबह एक वीडियो जारी कर कहा कि इन्होंने आज मुझे सीबीआई बुलाया है। मैं पूरी ईमानदारी और सच्चाई से इनके सभी सवालों के जवाब दूंगा। जब कुछ गलत किया ही नहीं है तो फिर छिपाना क्या है? ये लोग बहुत ताकतवर हैं किसी को भी जेल भेज सकते हैं। चाहे किसी ने कोई जुर्म किया हो या न किया हो। कोई फर्क नहीं पड़ता। ये बहुत पावरफुल लोग हैं। कल से इनके सारे नेता चिल्ला-चिल्ला कर कह रहे हैं कि केजरीवाल को गिरफ्तार करेंगे। शायद भाजपा ने सीबीआई को आदेश भी दे दिया है कि केजरीवाल को गिरफ्तार करना है। अब भाजपा ने आदेश दे दिया है तो फिर सीबीआई की क्या मजाल है। फिर तो सीबीआई गिरफ्तार करेगी ही।
इन्हें सत्ता का अहंकार हो गया है सबको जेल में डालने की धमकी देते हैं
उन्होंने कहा कि इन्हें सत्ता का बहुत अहंकार हो गया है। पावर का नशा हो गया है। ये किसी को कुछ नहीं समझते हैं। किसी को भी धमकी देते रहते हैं। जजों मीडिया वालों नेताओं  व्यापारियों उद्योगपतियों सबको धमकी देते फिरते हैं कि हमारी बात मानो नहीं तो जेल में डाल देंगे। सबको जेल भेजने की धमकी देते हैं। मैं अपने देश से बहुत प्यार करता हूं। अपनी भारत मां से बे-इंतहां मुहब्बत करता हूं। अपने मुल्क के लिए जान भी दे सकता हूं।
नेताओं को जनता की परवाह नहीं इसलिए हमारा देश इतना पिछड़ा गरीब और अनपढ़ है
 अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं 10 साल पहले राजनीति में आया। पहले सोचता था कि मेरा मुल्क इतना पिछड़ा क्यों है मेरे लोग इतने गरीब क्यों हैं लोग अनपढ़ क्यों हैं आजादी के 75 साल बाद भी मेरे युवा बेरोजगार क्यों हैं? अब पता चला कि ऐसा क्यों हैं? क्योकि हमारे नेताओं को जनता की परवाह ही नहीं है। हमारे नेताओं को 24 घंटे केवल गंदी राजनीति करनी है 24 घंटे सिर्फ जेल में भेजने की धमकी देते रहते हैं। ये लोग धमकी दे रहे हैं कि केजरीवाल को जेल में भेज देंगे। ये जरूर मुझे जेल भेजें लेकिन इससे क्या होगा? क्या देश की समस्याएं दूर हो जाएंगी सबको रोजगार मिल जाएगा, सबको शिक्षा मिल जाएगी। नहीं न! हां आपके अहंकार की संतुष्टि जरूर हो जाएगी।
मोदी 30 साल में गुजरात में एक स्कूल ठीक नहीं कर पाए उनको नकली क्लास में फोटो खिंचवानी पड़ी
 अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आठ साल में मैंने दिल्ली के स्कूल ठीक कर दिए लेकिन आपने 30 साल में गुजरात का एक भी स्कूल ठीक नहीं किया। जब आपको गुजरात के एक सरकारी स्कूल में जाकर फोटो खिंचवानी थी तो उसके लिए भी आपको पूरे गुजरात में एक सरकारी स्कूल नहीं मिला। आपको टेंट में एक नकली क्लास बनाकर फोटो खिंचवानी पड़ी। पिछले 8 साल में मैंने दिल्ली में ढेरों मोहल्ला क्लीनिक खोल दिए और अस्पताल बना दिए। सबका इलाज मुफ्त कर दिया और शानदार इलाज कर दिया लेकिन 15 साल में आपसे मध्य प्रदेश में आपसे क्यों नहीं हुआ? 8 साल में मैंने दिल्ली में पावर कट खत्म कर दिए, 24 घंटे बिजली कर दी और बिजली मुफ्त कर दी। 30 साल में आपसे गुजरात में क्यों नहीं हुआ? क्योंकि आपको करना ही नहीं है। आपको देश से कोई लेना-देना ही नहीं है, देश भाड़ में जाए। बस आपकी सत्ता बनी रहे।
राष्ट्र विरोधी लोग चाहे जो मर्जी कर लें लेकिन अब भारत रूकेगा नहीं
सीएम ने कहा कि भारत दुनिया का नंबर वन देश बन सकता था। अपने भ्रष्टाचार पैसे और सत्ता की हवस की वजह से आप जैसे नेताओं और पार्टियों ने भारत को दुनिया का नंबर-1 देश नहीं होने दिया पर अब भारत रूकेगा नहीं। दिल्ली के बाद पूरा देश खड़ा हो गया है। एक-एक भारतीय खड़ा हो गया है। अब भारत बेचैन है। अब भारत को बहुत तेजी से आगे बढ़ना है। आप जैसे राष्ट्र विरोधी लोग चाहे जो मर्जी कर लें लेकिन अब भारत रूकेगा नहीं। भारत को दुनिया का नंबर-1 देश बनाना मेरी जिंदगी का मिशन है और अब यह एक-एक भारतीय का मिशन बन गया है।
देश के लिए मेरी जान हाजिर है, मैं सुगर का मरीज हूं, 15 दिन भूखे रहने के बावजूद जिंदा बच गया
 अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश के लिए मेरी जान भी हाजिर है। मैं सुगर का मरीज हूं। एक-एक दिन में 50 यूनिट से ज्यादा इंसुलिन लेता हूं। इतनी सुगर होने के बावजूद भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बार मैंने 10 दिन और दूसरी बार 15 दिन का अनशन किया था। उस वक्त सभी डॉक्टरों ने कहा कि सुगर वाला मरीज भूखा रहेगा तो किसी भी हालत में जिंदा नहीं बचेगा। लेकिन मैं 15 दिन भूखे रहने के बावजूद जिंदा बच गया। यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। भगवान मेरे साथ है।
मैंने इनकम टैक्स की नौकरी को लात मारकर कई वर्षों तक दिल्ली की झुग्गियों में काम किया
उन्होंने अंत में कहा कि आप कहते हैं कि केजरीवाल भ्रष्टाचारी है। राजनीति में आने से पहले मैं इनकम टैक्स विभाग में नौकरी करता था। चाहता तो करोड़ों रुपए कमा लेता। उस नौकरी को लात मारकर मैं कई वर्षों तक दिल्ली की झुग्गी बस्तियों में काम किया। तब हम राजनीति में भी नहीं आए थे और सीएम बनने की दूर-दूर तक कोई उम्मीद नहीं थी। वो झुग्गियां ही मेरा घर होती थीं। प्रधानमंत्री  अगर केजरीवाल भ्रष्ट है तो दुनिया का कोई आदमी ईमानदार नहीं है। केजरीवाल देश के लिए जीता है और देश के लिए मरेगा। आप मुझे सौ बार सीबीआई-ईडी बुलाओगे तो मैं सौ बार जाउंगा। आप हम भारत के लोगों को परेशान कर सकते हैं  पर अब आप भारत को रोक नहीं पाओगे। भारत दुनिया का नंबर-1 देश बन कर रहेगा।
  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 249 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 104 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला