आईएमएस में जश्न-ए-रिवायत का आयोजन

EROS TIMES:नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा में भारतीय परंपरा एवं परिधान से सुसज्जित कार्यक्रम जश्न-ए-रिवायत का आयोजन हुआ। बृहस्पतिवार को सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बीबीए के छात्र-छात्राओं ने भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। वहीं संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान आईएमएस की डीन मेजर नुपूर गुप्ता बीबीए के एचओडी डॉ. जितिन गंभीर के साथ संस्थान के शिक्षक एवं छात्रों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।कार्यक्रम के दौरान मेजर नुपूर गुप्ता ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि देश की विलुप्त हो रही कला एवं संस्कृति को महत्व देना हम सभी की जिम्मेदारी है। आप भविष्य में जहां कहीं भी, जिस किसी मुकाम पर जाएं अपने जीवन में भारतीयता को प्राथमिकता दे। वहीं कार्यक्रम के दौरान डॉ. जितिन गंभीर ने छात्रों से किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक एवं सांस्कृतिक ज्ञान से रूबरू होने की अपील की।

वहीं संस्थान द्वारा आयोजित आज के कार्यक्रम में पारंपरिक परिधानों में सजधज कर छात्रों ने अनेकता में एकता की संस्कृति से रूबरू कराया। कार्यक्रम के दौरान एथनिक वॉक एवं नृत्य की भी प्रस्तुति दी गई। जिसमें छात्रों ने बिहार बंगाल उत्तर प्रदेश उत्तराखंड पंजाब दिल्ली केरल तमिलनाडु महाराष्ट्र गुजरात गोवा एवं राजस्थान के परंपरागत परिधानों को प्रदर्शित किया।

इस कार्यक्रम का सफल आयोजन बीबीए की प्रोफेसर यतिका रस्तोगी एवं डॉ. दीपिका गुप्ता के संयुक्त तत्वाधान में सम्पन्न हुआ। वहीं कार्यक्रम के अंत में जश्न-ए-रिवायत के विजेता विशाल दाधीच एवं कनिष्का को मनमोहक तरीके से राजस्थान को नेतृत्व करने के लिए दिया गया।

  • admin

    Related Posts

    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    नई दिल्ली। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी और यूके संसद जैसे प्रतिष्ठित वैश्विक मंचों पर भारतीय दर्शन, वेदांत और उपनिषदों की शिक्षाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के बाद प्रसिद्ध…

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    नोएडा। समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवा स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवा स्वयंसेवक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 7 views
    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 12 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम