अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे- स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज

 स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में मॉक ड्रिल कर कोविड वार्ड में बिस्तरों की उपलब्धता चिकित्सकीय उपकरण व ऑक्सीजन उपलब्धता समेत अन्य पहलुओं का लिया जायजा
स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने अस्पताल प्रशासन को पूरी मुस्तैदी के साथ कोरोना को लेकर अपनी तैयारियों को बरकरार रखने के दिए निर्देश
निरीक्षण के दौरान अस्पताल में ओपीडी सेंट्रल स्टोर और ड्रग कंट्रोल विभाग की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
 स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मरीजों की संख्या के अनुसार अस्पताल में ओपीडी और फार्मेसी काउंटरों की संख्या बढ़ाने की दिशा में उचित कदम उठाने के दिए निर्देश
अस्पताल में आने वाले हर मरीज को अच्छा इलाज और डिस्पेंसरी से सभी दवाएं मिले यही हमारा लक्ष्य इसे सुनिश्चित करने के लिए उठाए जाएंगे उचित कदम
अस्पताल को निर्देश दिए कि ड्रग स्टोर में रखी दवाईओं का रिकॉर्ड बनाया जाए ताकि स्टोर में रखी दवाएं बेकार न हो साथ ही समय रहते नई दवाएं खरीदी जाएं जिससे मरीजों को पर्याप्त दवाएं मिल सके
 दिल्ली के नागरिक विश्वस्तरीय सुविधाओं के हकदार हैं और केजरीवाल के निर्देशों का पालन करते हुए हम इसे हकीकत में बदल रहे हैं  
EROS TIMES:देश में कोविड-19 की स्थिति और रोकथाम तथा प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज सुबह राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में मॉक ड्रिल करने पहुंचे। कुछ दिन पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने सभी राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक कर भविष्य में किसी भी संभावित प्रकोप के लिए तैयारी सुनिश्चित करने के लिए सरकारी और निजी अस्पतालों में मॉक ड्रिल आयोजित करने का निर्णय लिया था। इसी दिशा में कोरोना की तैयारियों को परखने और अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेने के लिए  अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने अस्पताल में कोविड वार्ड ओपीडी सहित ड्रग कंट्रोल विभाग और सेंट्रल स्टोर का भी दौरा किया। साथ ही यहां इलाज करा रहे मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल पूछे। अस्पताल में बिस्तरों की उपलब्धता दवाओं की उपलब्धता चिकित्साकर्मी जांच की क्षमता  चिकित्सकीय उपकरण एवं चिकित्सकीय ऑक्सीजन उपलब्धता समेत अन्य पहलुओं का जायजा लिया। स्वास्थ्य मंत्री ने स्टाफ को निर्देश दिए कि अस्पताल प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि इलाज के लिए आने वाले लोगों को गुणवत्तापूर्ण इलाज मिले। अस्पताल की डिस्पेंसरी में मरीजों के लिए प्रयाप्त दवाएं उपलब्ध कराई जाएं साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि अस्पताल के ड्रग स्टोर में रखी दवाईओं की एक्सपायरी डेट नजदीक तो नहीं है, इसका रिकॉर्ड बनाया जाए ताकि समय रहते नई दवाएं खरीदी जा सकें और मरीजों को पर्याप्त दवाएं उपलब्ध कराई जा सके। निरीक्षण के दौरान मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने ओपीडी काउंटर और फार्मेसी काउंटरों की संख्या को बढ़ाने की दिशा में उचित कदम उठाने के भी निर्देश दिए।
अस्पताल प्रशासन को पूरी मुस्तैदी के साथ कोरोना को लेकर अपनी तैयारियों को बरकरार रखने के निर्देश
कोरोना की तैयारियों को लेकर निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने अस्पताल में कोविड से बचाव के लिए बनाए गए आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। यह सुनिश्चित किया कि अस्पताल में बेड्स आईसीयू में ऑक्सीजन वैंटिलेटर सभी की सुविधा उपलब्ध है। स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने निरीक्षण के दौरान पाया कि अस्पताल में फिलहाल ऑक्सीजन और कोविड बेड दोनों ही पर्याप्त संख्या में मौजूद है। इसके बावजूद स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल प्रशासन को पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी तैयारियों को बरकरार रखने के निर्देश दिए। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना की स्थिति को रोजाना मॉनिटर किया जा रहा। कोरोना से निपटने के लिए केजरीवाल सरकार हर स्थिति पर पैनी नजर रख रही है।
मॉक ड्रिल में जांची अस्पताल की व्यवस्थाएं दिए सुझाव
अस्पताल में मॉक ड्रिल के दौरान कोविड-19 की स्थिति और रोकथाम तथा प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने अस्पताल में बिस्तरों की उपलब्धता दवाओं की उपलब्धता चिकित्साकर्मी जांच की क्षमता चिकित्सकीय उपकरण एवं चिकित्सकीय ऑक्सीजन उपलब्धता समेत अन्य पहलुओं का जायजा लिया। इसी के साथ अस्पताल के विभागाध्यक्षों और कर्मचारियों से बातचीत कर अस्पताल में डॉक्टरों, नर्सों, सुरक्षा और स्वच्छता सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान संक्रमण नियंत्रण के उपायों अस्पताल प्रबंधन स्वच्छता प्रक्रियाओं के विषय पर चर्चा कर सुझाव दिए।
मरीजों की बढ़ती संख्या के अनुसार ओपीडी और फार्मेसी काउंटर बढ़ाने के दिए निर्देश
अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के ओपीडी काउंटर का जायजा लिया। अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या के अनुसार ओपीडी काउंटर की संख्या में बढ़ोतरी करने की आवश्यकता को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल प्रबंधन से इस दिशा में उचित कदम उठाने के निर्देश दिए। इसी तरह अस्पताल के फार्मेसी काउंटरों में भी मरीजों की संख्या अधिक पाई गई  इसलिए यहां भी मरीजों की बढ़ती संख्या के अनुसार फार्मेसी काउंटरों की संख्या बढ़ाने की दिशा में उचित कदम उठाने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा कहा मरीजों के लिए अस्पताल में उपलब्ध हो सभी दवाएं
स्वास्थ्य मंत्री ने इसके बाद अस्पताल के ड्रग कंट्रोल विभाग और सेंट्रल स्टोर का जायजा लिया। अस्पताल की डिस्पेंसरी में मरीजों के पर्चे पर लिखी सभी दवाएं समय पर मिल सके इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल के निदेशक से प्रयाप्त मात्रा में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य मंत्री ने ड्रग स्टोर में दवाओं की उपलब्धता के साथ ही वहां पहले से मौजूद दवाओं का रिकॉर्ड बनाने के लिए कहा। यह भी निर्देश दिए की ड्रग स्टोर में पहले उन दवाओं का उपयोग करना चाहिए जो स्टोर में पहले आई हैं, ताकि दवाएं स्टोर में रहते हुए ही एक्सपायर न हो जाएं। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि जिन दवाओं की कमी है उनकी सूची तैयार कर समय रहने इन्हें खरीदा जाए ताकि मरीजों को अस्पताल से पूरी दवाएं मिले और उन्हें किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।
दवाओं की समय पर जांच कराने की व्यवस्था करे दुरुस्त
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ मंत्री सौरभ भारद्वाज ड्रग कंट्रोल विभाग का जायजा लेने पहुंचे। वहां दवाओं की सैंपलिंग और उनकी जांच से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट की जांच की। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने देखा कि ज्यादातर दवाओं की जांच कराने पर उनकी रिपोर्ट आने में काफी विलंब होता है। इसके पीछे जांच लैब की संख्या में कमी व जांच उपकरणों की कमी भी एक कारण बताया जा रहा है। इस समस्या का समाधान करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री ने ड्रग कंट्रोलर को इस दिशा में उचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं ताकि दवाओं की समयबद्ध तरीके से जांच हो सके।
अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं से संतुष्ट दिखें मरीज
अस्पताल में दिल्ली के अलावा यूपी  बिहार हरियाणा सहित अन्य राज्यों के भी मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे थे। निरिक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने इलाज कराने आए मरीजों से बातचीत कर उनका हाल जाना और अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल पूछे। इस दौरान केजरीवाल सरकार की स्वास्थ्य सुविधाओं से मरीज संतुष्ट दिखाई दिए।
स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अस्पताल में आने वाले हर मरीज को अच्छा इलाज और डिस्पेंसरी से सभी दवाएं मिले यही हमारा लक्ष्य इसे सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम  उठाए जा रहे हैं। केजरीवाल सरकार दिल्ली में सभी नागरिकों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं देने और पब्लिक हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। हमारा उद्देश्य दिल्ली के हर सरकारी अस्पताल को केवल प्राइवेट अस्पतालों से बेहतर बनाना भर नहीं है बल्कि दिल्ली के सरकारी अस्पतालों को पूरे देश में सबसे बेहतरीन अस्पतालों में से एक बनाना भी है। दिल्ली के नागरिक विश्वस्तरीय सुविधाओं के हकदार हैं औरअरविंद केजरीवाल के निर्देशों का पालन करते हुए हम इसे हकीकत में बदल रहे है। दिल्ली के अस्पतालों में ट्रीटमेंट फेसिलिटी को और सुगम बनाया जा रहा हैं।
  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 249 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 104 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला