(आईसीसीटी)17 अप्रैल को एक अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ परामर्श कार्यक्रम आयोजित

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत की अध्यक्षता में मोहल्ला बस स्कीम पर विशेषज्ञ परामर्श में भाग लेंगे दक्षिण कोरिया कोलंबिया अमेरिका और भारत के विशेषज्ञ
मोहल्ला बस सेवा के लिए एक रूपरेखा विकसित करने के लिए वैश्विक विशेषज्ञों के साथ वर्चुअल परामर्श की मेजबानी करेगा आईसीसीटी
केजरीवाल सरकार दिल्ली में जल्द ही 100 मोहल्ला बसें शुरू करेगी
मोहल्ला बसें संकरी व भीड़-भाड़ वाली सड़कों और आवासीय व वाणिज्यिक केंद्रों तक लास्ट-माईल कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगी
2025 तक दिल्ली के विभिन्न इलाकों में 2,180 मोहल्ला बसें चलने लगेंगी 
इस योजना के विभिन्न पहलुओं पर भारतीय हितधारकों और एक्सपर्ट्स के साथ बहुत से परामर्श पहले ही हो चुके थे इस बार हम उन अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की प्रतिक्रिया जानना चाहते हैं जिन्होंने फीडर बस संचालन को अपने शहरों या देश में सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है
EROS TIMES:  मोहल्ला बस योजना को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए इंटरनेशनल कॉउन्सिल ऑफ़ क्लीन ट्रांसपोर्ट (आईसीसीटी) 17 अप्रैल को एक अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ परामर्श कार्यक्रम आयोजित करेगी। परामर्श बैठक की अध्यक्षता दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत करेंगे। इस वर्चुअल परामर्श में कई वैश्विक विशेषज्ञ शामिल होंगे जो अपने वैश्विक अनुभवों और केस स्टडी के ज़रिये मोहल्ला बस सेवा योजना पर 10-12 मिनट की प्रस्तुति देंगे। प्रस्तुति में सेवा डिजाइन औसत मार्ग की लंबाई  किराया ब्रांडिंग और अन्य संबंधित विषयों पर सुझाव शामिल होंगे। इसके बाद विशेषज्ञों के साथ प्रश्नोत्तर सत्र होगा।
इस पर टिप्पणी करते हुए दिल्ली के परिवहन मंत्री  कैलाश गहलोत ने कहा नई योजना या नीति को आगे बढ़ाते समय इन्क्लुजन हमेशा दिल्ली सरकार के लिए प्रमुख मापदंडों में से एक रहा है। इसलिए हमने यह सुनिश्चित किया है कि योजना में अधिक व्यावहारिकता लाने के लिए हितधारकों के साथ परामर्श करें। मोहल्ला बस दिल्ली सरकार की एक अनूठी पहल है। इस योजना के विभिन्न पहलुओं पर भारतीय हित धारकों और एक्सपर्ट्स के साथ बहुत से परामर्श पहले ही हो चुके थे इस बार हम उन अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की प्रतिक्रिया जानना चाहते हैं जिन्होंने फीडर बस संचालन को अपने शहरों या देश में सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके आयोजन के लिए मैं आईसीसीटी को धन्यवाद देता हूं।
दिल्ली सरकार शहर की सड़कों पर छोटे आकार की इलेक्ट्रिक मोहल्ला बसों की शुरुआत के साथ शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में क्रांति लाने के लिए पूरी तरह तैयार है। जल्द ही सरकार ऐसी 100 बसें शुरू करेगी। दिल्ली के इतिहास में पहली बार मोहल्ला बसें शहर की सड़कों पर चलेंगी। सरकार की 2025 तक कुल 2,180 ऐसी बसें शुरू करने की योजना है। मोहल्ला बसों की संकल्पना दिल्ली के उन क्षेत्रों की परिवहन ज़रूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है जहां सड़क की चौड़ाई कम है या नियमित 12-मीटर बसों के चलने के लिए माकूल नहीं है। इस कदम से इन क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने और लोगों के लिए परिवहन पहुंच में सुधार की उम्मीद है।
मोहल्ला बस योजना की घोषणा पिछले  बजट भाषण में दिल्ली के वित्त मंत्री कैलाश गहलोत जिनके पास परिवहन मंत्री का पोर्टफोलियो भी है ने की थी। इस योजना का उद्देश्य लोगों को उनके घर तक फीडर बस सेवा प्रदान करने के लिए 9 मीटर लंबी इलेक्ट्रिक बसों को चलाना है।
इस परामर्श के दौरान साझा किए गए वैश्विक अनुभवों से दिल्ली की मोहल्ला बस सेवा योजना की रूपरेखा तैयार करने में मदद मिलेगी। इस पर बोलते हुए आईसीसीटी के प्रबंध निदेशक (भारत) अमित भट्ट ने कहा इस साल के दिल्ली के बजट में ‘मोहल्ला बस’ योजना की घोषणा इस लक्ष्य के साथ की गयी कि दिल्ली के लोगों को उनके घरों तक पहुचने में आसानी हो। यह योजना न केवल दिल्ली के लिए बल्कि पूरे देश के लिए गेम-चेंजर होने की क्षमता रखती है। हम देख रहें हैं की कई शहर कुशल फीडर सेवाएं प्रदान करने में सफल नहीं हो पा रहे हैं ऐसे में वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाकर दिल्ली में इन बसों के संचालन के लिए एक मजबूत ढांचा विकसित करना महत्वपूर्ण है।
परामर्श में भाग लेने वाले कुछ विशेषज्ञ इस प्रकार हैं
1. विश्व बैंक के सैम ज़िम्मरमैन  जिन्होंने डीसी सर्क्युलेटर सेवा पर काम किया है
2. सियोल में फीडर सेवाओं पर काम करने वाले डॉ ये कोटी
3. बोगोटा में जावेरियाना विश्वविद्यालय से डॉ. डेरियो हिडाल्गो जिन्होंने कोलंबिया के कई शहरों के लिए फीडर सेवा पर काम किया है
4. नीति आयोग में सीनियर फेलो डॉ. ओपी अग्रवाल जिन्होंने द्वारका सर्क्युलेटर सेवा का प्रस्ताव रखा था
यह योजना सभी इलाकों के निवासियों विशेष रूप से शहर के बाहरी इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए सस्ती और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन प्रदान करने की एक पहल है। छोटी और मध्यम आकार की बसें सभी इलाकों को कवर करते हुए निर्दिष्ट मार्गों पर चलेंगी। बसें आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी और नियमित रूप से चलेंगी। मोहल्ला बस योजना सभी नागरिकों को सुलभ और कुशल सार्वजनिक परिवहन प्रदान करने की दिल्ली सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
  • admin

    Related Posts

    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में रविवार को गौवंश अखाड़ा द्वारा आयोजित “स्प्रिचुअल कॉन्क्लेव – आध्यात्मिक भारत-2047” में देशभर से आए संतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नीति-निर्माताओं और…

    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    नई दिल्ली। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी और यूके संसद जैसे प्रतिष्ठित वैश्विक मंचों पर भारतीय दर्शन, वेदांत और उपनिषदों की शिक्षाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के बाद प्रसिद्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राकेश टिकैत बोले- अमेरिकी सब्सिडी वाले कृषि उत्पादों से भारतीय किसानों को होगा नुकसान, एमएसपी व्यवस्था पर भी जताई चिंता

    • By admin
    • June 21, 2026
    • 6 views
    राकेश टिकैत बोले- अमेरिकी सब्सिडी वाले कृषि उत्पादों से भारतीय किसानों को होगा नुकसान, एमएसपी व्यवस्था पर भी जताई चिंता

    भारत विकास परिषद ने योग दिवस पर किया गौ सेवा, स्वास्थ्य सेवा और संस्कारों का संगम

    • By admin
    • June 21, 2026
    • 6 views
    भारत विकास परिषद ने योग दिवस पर किया गौ सेवा, स्वास्थ्य सेवा और संस्कारों का संगम

    ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में नोएडा बार एसोसिएशन की हड़ताल जारी, भ्रामक खबरों का किया खंडन

    • By admin
    • June 21, 2026
    • 6 views
    ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में नोएडा बार एसोसिएशन की हड़ताल जारी, भ्रामक खबरों का किया खंडन

    चैलेंजर्स ग्रुप के युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम में 180 से अधिक युवाओं ने लिया भाग, करियर और आत्मनिर्भरता पर हुआ मंथन

    • By admin
    • June 21, 2026
    • 10 views
    चैलेंजर्स ग्रुप के युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम में 180 से अधिक युवाओं ने लिया भाग, करियर और आत्मनिर्भरता पर हुआ मंथन

    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    • By admin
    • June 19, 2026
    • 9 views
    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    • By admin
    • June 18, 2026
    • 6 views
    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी