तमाम चुनौतियों के बावजूद पत्रकार निभा रहे जिम्मेदारी – जितेन्द्र बच्चन

EROS TIMES: नयी दिल्ली साहित्य कला एवं संस्कृति के लिए समर्पित अखिल भारतीय स्वयं सेवी संस्था ‘सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट’ द्वारा हिंदी भवन में कई साहित्यकारों और पत्रकारों को सम्मानित कर वार्षिकोत्सव मनाया गया। संस्थापक एवं साहित्यकार रवींद्र सिंह एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता सिंह ने वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन को ‘लाइफ टाइम अचीवमेण्ट अवॉर्ड’ से नवाजा। इसके लिए बच्चन ने उनका आभार प्रकट करते हुए कहा कि पत्रकारों के सामने आज कई बड़ी चुनौतियां हैं, इसके बावजूद वह अपनी जिम्मेदारी बाखूबी निभा रहे हैं।
आईटीओ स्थित हिंदी भवन में बीते रविवार को आयोजित सम्मान समारोह में बच्चन ने कहा कि सरकार जहां पत्रकारों से सामाजिक सकारात्मक एवं राष्ट्रवादी विचारधारा की उम्मीद करती है, वहीं पत्रकारों की समस्याओं पर वह सहज नहीं दिखती। जबकि पत्रकार हमेशा समाज और सरकार के लिए एक आइना का काम करता है और हर माध्यम से कहीं ज्यादा वह ईमानदार, निष्पक्ष और विश्वसनीय है। इस अवसर पर काव्य गोष्ठी एवं कई पुस्तकों का विमोचन भी हुआ। साथ ही दिल्ली उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश गुजरात बिहार एवं छत्तीसगढ़ से आए कई अन्य साहित्याकारों एवं पत्रकारों को सम्मानित किया गया और उन्होंने अपने विचार भी साझा किए।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन