समाजसेवी राजन कुमार के यहां चोरी का प्रयास जांच में जुटी पुलिस

EROS TIMES: नोएडा शहर के प्रमुख समाजसेवी श्री चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट व नारायण संस्कृतिक चेतना न्यास के अध्यक्ष डॉ राजन कुमार श्रीवास्तव के सेक्टर 55 स्थित संस्था के कार्यालय में बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा उनके ऑफिस का गेट तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया गया है। राजन कुमार ने मामले की शिकायत पुलिस से की है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डॉ राजन कुमार ने बताया कि सेक्टर 55 ए ब्लॉक मार्केट स्थित शॉप नंबर 13 में उनकी संस्था  चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट व नारायण संस्कृतिक चेतना न्यास का कार्यालय है। सोमवार की शाम को तकरीबन 7 बजे ऑफिस का स्टाफ ऑफिस के गेट का ताला बंद कर के गया था। मंगलवार की सुबह तकरीबन 7:00 बजे पड़ोसी दुकानदार ने फोन करके सूचना दी कि  ऑफिस का गेट टूटा हुआ है लगता है किसी ने चोरी का प्रयास किया है। जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी मौके पर पाया गया कि ऑफिस का मेन गेट बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी का प्रयास किया किंतु ऑफिस का मेन शटर न खुल पाने के चलते वह चोरी में कामयाब नहीं हो पाया। घटना की सूचना पाकर मौके पर चौकी इंचार्ज और आरडब्ल्यूए अध्यक्ष भी पहुंचे।

मौका मुआयना करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है फिलहाल इस वारदात से समाजसेवी राजन कुमार काफी आहत हैं। उन्हें उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेगी।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    नोएडा। सेक्टर-101 स्थित बाबा किशन सहाय मार्केट में प्रतिष्ठित टायर शोपे कंपनी के नए शोरूम का उद्घाटन एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, हरिंदर सिंह और सुनील जैन ने संयुक्त रूप से…

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    गौतम बुद्ध नगर की कायस्थ सभा ने 3 मई 2026 को कायस्थ सभा गौतम बुद्ध नगर की ओर से नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के ऑडिटोरियम में भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 8 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 10 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 11 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 18 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 26 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 21 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव