बिजली सब्सिडी के मुद्दे पर दिल्ली के विभिन्न जिला न्यायालयों के वकीलों के प्रतिनिधियों ने की आतिशी से मुलाकात

एलजी और भाजपा चाहे कितनी भी साजिशे रच ले जब तक दिल्ली में केजरीवाल की सरकार है हम वकीलों को मिलने वाली बिजली सब्सिडी रुकने नहीं देंगे
वकीलों के प्रतिनिधिमंडल ने कहा– देश में पहली बार कोई ऐसी सरकार आई है जिसने वकीलों के बारे में सोचना शुरू किया है हमें उम्मीद है कि बिजली सब्सिडी के इस मुद्दे पर भी केजरीवाल की सरकार हमारी मदद करेगी
दिल्ली में एलजी और भाजपा चुनी हुई सरकार व दिल्लीवासियों के विरुद्ध दिन रात षड्यंत्र कर रहे है, इसी के तहत दिल्ली के वकीलों की बिजली सब्सिडी रोकने की साजिश की जा रही है
EROS TIMES: दिल्ली के वकीलों को केजरीवाल सरकार द्वारा मिल रही बिजली सब्सिडी को रोकने के लिए उपराज्यपाल व भाजपा द्वारा षड्यंत्र रचा जा रहा है| इसका विरोध जताते हुए दिल्ली के विभिन्न जिला न्यायालयों के अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को उर्जा मंत्री आतिशी से मुलाकात की| बैठक में बिजली मंत्री आतिशी ने वकीलों  को आश्वासन देते हुए कहा कि एलजी और भाजपा चाहे कितनी भी साजिशे रच ले लेकिन जबतक दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल जी की सरकार है तबतक हम किसी की भी बिजली सब्सिडी रुकने नहीं देंगे|
इस मौके पर मीडिया से मुखातिब होते हुए बिजली मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी और एलजी साहब मिलकर चुनी हुई सरकार व दिल्लीवासियों के विरुद्ध दिन रात षड्यंत्र कर रहे है| और ये साजिश रच रहे है कि किस तरह दिल्ली के वकीलों को मिलने वाली बिजली सब्सिडी को रोका जाए| उन्होंने कहा कि कल बिजली विभाग से मेरे पास प्रस्ताव आया कि वकीलों के चैम्बर को मिलने वाली बिजली सब्सिडी रोकी जाए|
बिजली मंत्री ने कहा कि इस बाबत जब उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारीयों से बातचीत की तो पता चला कि अधिकारीयों के उपर एलजी साहब और उनकी शह में भाजपा के नेताओं का बहुत दबाव है कि वकीलों की सब्सिडी रोकी जाए| लेकिन मेरा दिल्ली के वकीलों और को आश्वासन है कि जबतक दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार है कोई कितनी भी कोशिश कर ले, षड्यंत्र कर ले हम बिजली सब्सिडी को रुकने नहीं देंगे|
वकील के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जब हमें पता चला कि हमारे चैम्बर के बिजली सब्सिडी को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है तब हम सभी ने आज बिजली मंत्री आतिशी से मिलने का निर्णय लिया| यहाँ आकर हमें पता चला कि हमारी बिजली सब्सिडी को ख़त्म करने की दिल्ली सरकार की कोई भी ऐसी मंशा नहीं है| और ये सारा का सारा षड्यंत्र भाजपा व उपराज्यपाल द्वारा किया गया है| उन्होंने कहा कि देश में पहली बार कोई ऐसी सरकार आई है जिसने वकीलों के बारे में सोचना शुरू किया है हमें उम्मीद है कि बिजली सब्सिडी के इस मुद्दे पर भी अरविन्द केजरीवाल  की सरकार हमारी मदद करेगी|
  • admin

    Related Posts

    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

      नई दिल्ली। जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने हालिया विधानसभा चुनावों के नतीजों, बढ़ती महंगाई और देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। संगठन ने कहा…

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    नोएडा। सेक्टर-101 स्थित बाबा किशन सहाय मार्केट में प्रतिष्ठित टायर शोपे कंपनी के नए शोरूम का उद्घाटन एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, हरिंदर सिंह और सुनील जैन ने संयुक्त रूप से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 6 views
    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी ‘वेव सिटी’ बनी एनसीआर की धड़कन: शानदार कनेक्टिविटी ने जीता दिल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 10 views
    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी ‘वेव सिटी’ बनी एनसीआर की धड़कन: शानदार कनेक्टिविटी ने जीता दिल

    किडज़ानिया ने नोएडा के दो बड़े स्कूलों संग मिलकर लॉन्च किए एक्सपीरिएंशियल ज़ोन

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 8 views
    किडज़ानिया ने नोएडा के दो बड़े स्कूलों संग मिलकर लॉन्च किए एक्सपीरिएंशियल ज़ोन

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 11 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 12 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 13 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली