राकेश शर्मा को पं. बृजलाल द्विवेदी स्मृति अखिल भारतीय साहित्यिक पत्रकारिता सम्मान

2 अप्रैल को इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित होगा सम्मान समारोह

इंदौर। देश की प्रतिष्ठित साहित्यिक पत्रिका  वीणा (इंदौर) के संपादक राकेश शर्मा को इस वर्ष के पं. बृजलाल द्विवेदी स्मृति अखिल भारतीय साहित्यिक पत्रकारिता सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। सम्मान समारोह 2 अप्रैल को सायं 4:00 बजे इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित किया जाएगा।

EROS TIMES:कार्यक्रम के स्थानीय संयोजक डॉ. अर्पण जैन अविचल  ने बताया कि इंदौर प्रेस क्लब के राजेंद्र माथुर सभागृह में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के अध्यक्ष मध्य प्रदेश लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश लाल मेहरा होंगे एवं वरिष्ठ साहित्यकार गिरीश पंकज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। समारोह में पत्रिका सरस्वती के संपादक रविनंदन सिंह मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे और देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के पत्रकारिता विभाग की अध्यक्ष डॉ. सोनाली नरंगुदे विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस अवसर पर पर इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविन्द तिवारी भी मौजूद रहेंगे।

1 जुलाई 1961 को उत्तर प्रदेश के गांव न्यामतपुर, जिला इटावा में जन्मे राकेश शर्मा हिंदी साहित्य की बहुविधि सेवा कर रहे हैं।15 से अधिक पुस्तकों के लेखक राकेश शर्मा अब तक 10 से अधिक पत्रिकाओं एवं पुस्तकों का संपादन भी कर चुके हैं जिनमें  बहुरंग विचार की अनवरत यात्रा आरोग्यम एवं मालव ज्योति आदि विशेष हैं। भारत सरकार के श्रम मंत्रालय में 31 वर्ष तक सहायक निदेशक (राजभाषा) के पद पर कार्यरत रहे शर्मा वर्तमान में वर्ष 1927 से निरंतर प्रकाशित हिंदी की सबसे पुरानी पत्रिका ‘वीणा’ के संपादक हैं। साहित्यिक अवदान के लिए उन्हें मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी के श्रीकृष्ण सरल सम्मान सहित अनेक सम्मान प्राप्त हुए हैं।

यह दूसरा मौका है जब वीणा  के संपादक को पं. बृजलाल द्विवेदी स्मृति अखिल भारतीय साहित्यिक पत्रकारिता सम्मान दिया जा रहा है। इससे पहले वर्ष 2007 में वीणा के तत्कालीन संपादक स्व. श्यामसुंदर व्यास को यह सम्मान प्रदान किया गया था।

यह पुरस्कार प्रतिवर्ष हिंदी की साहित्यिक पत्रकारिता को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है। इस अवॉर्ड का यह 15वां वर्ष है। मीडिया विमर्श द्वारा शुरू किए गए इस अवॉर्ड के तहत ग्यारह हजार रुपए शॉल श्रीफल  प्रतीक चिन्ह और सम्मान पत्र दिया जाता है। पुरस्कार के निर्णायक मंडल में नवभारत टाइम्स मुंबई के पूर्व संपादक विश्वनाथ सचदेव तथा इंदिरा गांधी कला केंद्र दिल्ली के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी शामिल हैं।

इससे पूर्व यह सम्मान  दस्तावेज (गोरखपुर) के संपादक डॉ. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी कथादेश (दिल्ली) के संपादक हरिनारायण अक्सर (जयपुर) के संपादक डॉ. हेतु भारद्वाज सद्भावना दर्पण (रायपुर) के संपादक गिरीश पंकज व्यंग्य यात्रा’ (दिल्ली) के संपादक डॉ. प्रेम जनमेजय कला समय  (भोपाल) के संपादक विनय उपाध्याय  संवेद (दिल्ली) के संपादक किशन कालजयी अक्षरा (भोपाल) के संपादक कैलाशचंद्र पंत अलाव (दिल्ली) के संपादक रामकुमार कृषक प्रेरणा (भोपाल) के संपादक अरुण तिवारी युगतेवर (सुल्तानपुर) के संपादक कमल नयन पाण्डेय अभिनव इमरोज़ (दिल्ली) के संपादक देवेन्द्र कुमार बहल एवं ‘साहित्य परिक्रमा’ (राजस्थान) के संपादक डॉ. इंदुशेखर तत्पुरुष को दिया जा चुका है।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    नोएडा। फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन द्वारा 12 अगस्त 2026 को आयोजित भव्य ‘संकल्प समारोह’ में पंजाबी समाज की एकता, संगठनात्मक शक्ति, सामाजिक सरोकार और सांस्कृतिक विरासत का शानदार प्रदर्शन देखने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 44 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां