कला प्रदर्शनी फैशन शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

एमिटी विश्वविद्यालय में त्रिदिवसीय वार्षिक कला और डिजाइन प्रदर्शन ‘‘क्रियेटिव 2023’’ का शुभारंभ

छात्रों की प्रतिभा को निखारने के लिए और उन्हे अपनी कला को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करने हेतु एमिटी विश्वविद्यालय के एमिटी स्कूल ऑफ फाइन आर्ट्स, एमिटी स्कूल ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी और एमिटी स्कूल ऑफ परफॉर्मिंग आटर््स द्वारा त्रिदिवसीय वार्षिक कला और डिजाइन प्रदर्शन ‘क्रियेटिव 2023’’ (27 से 29 मार्च तक) का आयोजन ई टू ब्लाक सभागार, एमिटी विश्वविद्यालय मंे किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रख्यात भारतीय कला समीक्षक लेखक और क्यूरेटर जॉनी एमएल ट्वििनब्रेनस के सहसंस्थापक श्री विनय विक्रम सिंह, एमिटी स्कूल ऑफ फाइन आर्ट्स एमिटी स्कूल ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी और एमिटी स्कूल ऑफ परफॉर्मिंग आटर््स की चेयरपरसन श्रीमती दिव्या चौहान, रितंनद बलवेद एजुकेशन फांउडेशन की सुश्री महताब चौहान और सुश्री रिधिमा चौहान और गु्रप एडिशनल प्रो वाइस चांसलर डा प्रदीप जोशी द्वारा किया गया। इस अवसर पर छात्रों द्वारा निर्मित कलाओं वस्त्रों को प्रदर्शित किया गया।त्रिदिवसीय वार्षिक कला और डिजाइन प्रदर्शन ‘क्रियेटिव 2023 का उद्घाटन करते हुए भारतीय कला समीक्षक लेखक और क्यूरेटर  जॉनी एमएल ने कहा कि देश की इतनी बड़ी जनसंख्या के लिए बड़़ी संख्या में रचनात्मक कार्य की आवश्यकता होगी और आपकों ही नये भारत का निर्माण करना है। अगर आपको समझना है कि आप किस तरह अपनी कला को विकसित करते तो ध्यान से देखे और पायेगे कि प्रारंभिक दिनों में स्नातक केे प्रथम वर्ष में आपके अधिकतर कार्य दूसरों की नकल होती है और आप मिमिक्री कलाकार की तरह कार्य करते है लेकिन स्नातक के अंत तक आपका विकास होता है आप यह समझते है कि रचना का विकास आपके अदंर से होता है। आपको जो भी कहना या करना है अकेले क्योकी आप स्वंय में विशिष्ट है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कितना भी बुद्धिमान हो जाये लेकिन वो मानव से अधिक बुद्धिमान नही हो सकता। हमारे जीवन में बहुत कुछ ऐसा है जो एआई नही कर सकता। आप ही नये भारत का भविष्य है और अपनी कला के जरीए आपको बड़ी संख्या में लोगों तक अपनी बात को पहुंचाना है।

ट्वििनब्रेनस के सहसंस्थापक  विनय विक्रम सिंह ने कहा कि कला के नव बीजों को प्रोत्साहित करने हेतु इस वार्षिक कला और डिजाइन प्रदर्शन का आयोजन करने के लिए एमिटी विश्वविद्यालय को बधाई देता हूं। जीवन में सफल होने के लिए आपके अंदर अवलोक समर्पण और समयरेखा में कार्य करने का गुण होना चाहिए। उन्होने अपने अनुभवों को साझा करते जीवन यात्रा के बारे में जानकारी दी और छात्रों से कहा कि अब आप एक कलाकार है और कलाकार के देखने और सोचने का नजरिया और से भिन्न होता है। उनकी ज़बान अलग है और आप मास अपील के लिए बने है।

एमिटी स्कूल ऑफ फाइन आर्ट्स एमिटी स्कूल ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी और एमिटी स्कूल ऑफ परफॉर्मिंग आटर््स की चेयरपरसन श्रीमती दिव्या चौहान ने कहा कि एमिटी  मे ंहम छात्रों को भविष्य के नेतृत्वकर्ता के रूप में तैयार करते है, आज के छात्र कल देश के प्रख्यात कलाकार होगें इसलिए इस प्रकार के कार्यक्रमों के जरीए छात्रों को मंच प्रदान करते है उनकी कला को विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन भी प्राप्त होता है। इस अवसर पर गु्रप एडिशनल प्रो वाइस चांसलर डा प्रदीप जोशी ने अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर क्रियेटिव 2023 के अंर्तगत एमिटी स्कूल ऑफ फाइन आटर््स के छात्रों की लगभग 450 कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया जिसमें पॉप आर्ट अैबस्ट्रैक्ट पेटिंग एप्लाईड आर्ट  एनिमेशन इस्टॉलेशन  2डी डिसप्ले और विजुअल कम्यूनिकेशन प्रोग्रोम को प्रस्तुत किया गया।

एमिटी स्कूल ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी के स्नातक बैच के छात्रों द्वारा फैशन शो का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों द्वारा पांरपरिक विभिन्न रंग जैसे काला नीला गुलाबी बैंगनी सहित स्ट्रीट वेयर आधारित कपड़ों का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर इंडियाजेनेक्राफ्ट के पार्टनर सुश्री रूचि त्रिपाठी और सुश्री जया हाउस ऑफ रेशन्स के बिजनेस हेड गौरव गुप्ता जूम डेल्ही के संपादक के किशन तिवारी ने छात्रों को प्रोत्साहित किया। इसके अतिरिक्त एमिटी स्कूल ऑफ पर परफॉर्मिंग आर्ट्स के छात्रों द्वारा रंगारंग गीत संगीत का कार्यक्रम पेश किया।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 248 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 104 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला