एमिटी विश्वविद्यालय में अंर्तराष्ट्रीय सम्मेलन एसपीआईएन 2023 में वैज्ञानिको और उद्यमियों ने साझा किए अनुभव

EROS TIMES: नोएडा छात्रों कों सिग्नल प्रोसेसिंग एंड इंटिग्रेटेड नेटवर्क के क्षेत्र में हो रहे आधुनिक प्रगति की जानकारी प्रदान करने के लिए एमिटी स्कूल ऑफ इंजिनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के इलेक्ट्रोनिक्स एवं कम्यूनिकेशन इंजिनियरिंग विभाग द्वारा सिग्नल प्रोसेसिंग एंड इंटिग्रेटेड नेटवर्क पर 10वें अंर्तराष्ट्रीय सम्मेलन (एसपीआईएन 2023) का आयोजन किया गया। दो दिवसीय चलने वाले इस सम्मेलन का शुभारंभ यूएसए के जनरल अॅटोमिक ग्लोबल कोरपोरेशन के चीफ एक्जीक्यूटिव डा विवेक लाल, नासा एमेस रिसर्च सेंटर के कंप्यूटर वैज्ञानिक डा जॉन एम जेनकीनंस, एमिटी शिक्षण समूह के संस्थापक अध्यक्ष डा अशोक कुमार चौहान, यूएसए के सेंट्रल मिचिगेन विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ साइंस एंड इंजिनियरिंग के डा अहमद अब्देलगवाड, एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ एडवांस रिसर्च एंड स्टडीज के वैज्ञानिक डा वी के जैन, एमकार्बन टेक इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड के चीफ आपरेटिंग ऑफिसर श्री सुमित सरदाना, एमिटी फाउडेशन फॉर साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन एलांयस के डिप्टी डायरेक्टर जनरल डा नीरज शर्मा और एमिटी स्कूल ऑफ इंजिनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के संयुक्त प्रमुख डा मनोज पांडेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर टोंरटो विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर एडवांस नैनोटेक्नोलॉजी के निदेशक डा हैरी ई रूडा को एमिटी स्कूल ऑफ इंजिनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में प्रोफेसरशिप की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।

इस सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए यूएसए के जनरल अॅटोमिक ग्लोबल कोरपोरेशन के चीफ एक्जीक्यूटिव डा विवेक लाल ने कहा कि इस सम्मेलन में अपने क्षेत्रों के विशेषज्ञ आये है और छात्रों को इनके अनुभवों से प्राप्त जानकारी से अवश्य लाभ होगा। आज लगभग हर क्षेत्र में सिग्नल प्रोसेसिंग का उपयोग हो रहा है और एमिटी द्वारा आधुनिक तकनीकों के शोध पर बड़ पैमाने पर ध्यान केन्द्रीत किया जा रहा है और शोध व नवाचार में निवेश सुरक्षित भविष्य के लिए आवश्यक है। आने वाली पीढ़ीयों के लिए और छात्रों को वैश्विक अनावरण प्रदान करने के लिए संस्थानों के मध्य आपसी सहयोग को बढ़ावा देना चाहिए।

नासा एमेस रिसर्च सेंटर के कंप्यूटर वैज्ञानिक डा जॉन एम जेनकीनंस ने कहा कि इस प्रकार के सम्मेलन छात्रों के लिए बड़ा अवसर है जब उन्हे अपनी रूचि के क्षेत्रों में विशेषज्ञों के विचारों को जानने का मौका मिलता है।

एमिटी शिक्षण समूह के संस्थापक अध्यक्ष डा अशोक कुमार चौहान ने अतिथियों और छात्रो ंको संबोधित करते हुए कहा कि एमिटी का उददेश्य छात्रों को शोध व नवाचार के लिए प्रेरित करते हुए इस प्रकार के सम्मेलनों से आधुनिक जानकारी प्रदान करना है। किसी भी देश का विकास बिना विज्ञान और तकनीक के संभव नही है इसलिए हम छात्रों को राष्ट्र निर्माण में सहायक बना रहे है।

सेंट्रल मिचिगेन विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ साइंस एंड इंजिनियरिंग के डा अहमद अब्देलगवाड ने कहा कि हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग के क्षेत्र में एमिटी के साथ सहयोग करना चाहते है जो व्यापक शोध के माध्यम से नवाचार का मार्ग प्रशस्त कर सकता है।

एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ एडवांस रिसर्च एंड स्टडीज के वैज्ञानिक डा वी के जैन ने कहा कि वर्तमान समय आधुनिक तकनीकों का उपयोग करके बहुविषयक क्षेत्रों से शोध का समय है। तकनीकी के शोध के साथ उसका उपयोग भी आवश्यक है और यह हमारे भविष्य के उद्यमियों, अकादमिकों और वैज्ञानिक बनने वाले छात्रों की जिम्मेदारी है कि वे तकनीक का उपयोग को किस प्रकार आम लोगों के लिए सुलभ बनाते है।एमकार्बन टेक इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड के चीफ आपरेटिंग ऑफिसर श्री सुमित सरदाना ने कहा कि विज्ञान और तकनीक के कारण ही देश ने आजादी के बाद इतनी तेजी से तरक्की की है। आज उद्योगों में बृहद परिवर्तन आ रहा है नित नई तकनीक आत्मसात की जा रही है। उन्होनें छात्रों से कहा कि वर्तमान समय में आपके पास अकादमिक सहयोग एवं मार्गदर्शन, शांतीपूर्ण वातावरण, तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था आदि एक विकास का वातावरण स्थापित कर रहे है जिसमें आप अपने स्टार्टअप, उद्यम या शोध को स्थापित कर सकते है। अपने दृष्टिकोण को व्यापक बनाये और आस पास के सेवा प्रदाता या उत्पादन करने वाले उद्योगो का भ्रमण करें।एमिटी स्कूल ऑफ इंजिनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के संयुक्त प्रमुख डा मनोज पांडेय ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि वर्तमान समय में सिग्नल प्रोसेसिंग और इंटीग्रेटेड नेटवर्क के बगैर जीवन की कल्पना संभव नही है। इस दो दिवसीय सम्मेलन के लिए यूएसए, यूके, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, जापान सहित कई देशों से 550 पेपर प्राप्त हुए जिनमें से 150 पेपरों का चयन विभिन्न सत्रों में प्रस्तुती के लिए किया गया है। सम्मेलन में बड़ी संख्या में वैज्ञानिक विशेषज्ञ अकादमिक और उद्यमी ऑनलाइन और ऑफलाइन हिस्सा ले रहे है।

इस अवसर पर अतिथियों द्वारा अंर्तराष्ट्रीय सम्मेलन एसपीआईएन 2023 पर आधारित पुस्तिका का विमोचन किया गया।

इस सम्मेलन के अंर्तगत प्रथम दिन यूके के यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ के डा इयान व्हाइट ने ‘‘ एंडवास एंड ट्रेड इन आप्टीकल डाटा कम्यूनिकेशन’’ पर मैसाचुसेट्स इंस्टीटयूट ऑफ तकनीकी की डा मुरील मेडर्ड ने  यूनिवर्सल डिकोडिंग  पर, टोरंटो विश्वविद्यालय के डा हैरी ई रूडा ने प्रास्पेक्टस ऑफ नैनोवायर ओपटोइलेक्ट्रोनिक्स पर अपने विचार रखे। इस सम्मेलन में एमिटी स्कूल ऑफ इंजिनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के इलेक्ट्रोनिक्स एवं कम्यूनिकेशन इंजिनियरिंग विभाग के प्रमुख डा जे के राय और प्रोफेसर डा अश्विनी कुमार दुबे भी उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां