तो इसलिए महिलाओं में तेजी से बढ़ रही है अनएक्सप्लेंड इनफर्टिलिटी- डॉ. चंचल शर्मा

EROS TIMES: आज के दौर में पूरी दुनिया में इनफर्टिलिटी की समस्या बहुत ही आम हो गई है। इनफर्टिलिटी से निपटना बेहद ही कठिन और इमोशनल प्रक्रिया है। इस समस्या से निपटने का तरीका कई कारणों और परिस्थियों पर निर्भर करता है। शारीरिक समस्याएं लाइफस्टाइल खराब खानपान कम शारीरिक गतिविधि और तनाव ज्यादा होने से इनफर्टिलिटी की समस्या बढ़ सकती है।

कुछ मामलों में ऐसा होता है कि सारी रिपोर्ट नॉर्मल होने के बाद भी न जाने कितने दंपति माता-पिता बनने के सुख से वंचित है। क्या आपको भी लगता है कि आप अननोन या अनएक्सप्लेंड इनफर्टिलिटी से पीड़ित है? क्या आपको लगता है कि कोई कारण नहीं हैं लेकिन फिर भी प्रेगनेंसी नहीं हो रही है? कही इसका कारण आपका फोन तो नहीं है? या फिर ऐसा हो की फोन की ज्यादा लत लगने से कही आप अपने पार्टनर से दूर होते जा रहे हैं जिसकी वजह से आप गर्भधारण नहीं कर पा रहें?

आशा आयुर्वेदा स्थित डॉक्टर चंचल शर्मा बताती है कि ऐसा ही एक मामला उनके क्लिनिक में आया था। उन्होंने बताया कि एक जोड़ा काफी पहले हमारे पास आया था उनकी शादी को करीब 8 साल हो चुके थे। दोनों मेरे कमरे में आए दोनों की हिस्ट्री मैंने लिखी पूछने पर सारी रिपोर्ट्स नार्मल थी। उनको ऐसी कोई भी समस्या नहीं थी जिससे हम पता लगा पाए की दोनों में कोई इनफर्टिलिटी का क्या कारण है।
उनकी ब्लड टेस्ट नार्मल थी ट्यूब भी दोनों खुली थी, पति की रिपोर्ट्स एक दम सही थी। रिपोर्ट्स के बारे में जानने के बहुत देर बाद जाकर डॉक्टर चंचल ने महिला से पूछा की उनको क्या समस्या रहती है।

महिला ने बताया की उनको शरीर में बहुत ही ज्यादा गर्मी महसूस होने के साथ तनाव महसूस होता है। तब डॉक्टर चंचल ने बताया कि शायद ज्यादा तनाव लेने से आप गर्भधारण नहीं कर पा रही है। थोड़ा और बातचीत करने पर पता चलता है कि दोनों के बीच पति-पत्नि जैसा रिश्ता ही नहीं था। दोनों की जीवनशैली ऐसी है कि पत्नी को अपने पति से बात करने के लिए तरस जाती है। दोनों अलग-अलग कमरे में रहते है। दोनों बहुत ही हाई प्रोफाइल पेशेंट थे दोनों अच्छी खासी सरकारी अफसर रैंक के थे।

डॉक्टर चंचल शर्मा बताती है कि समस्या यही थी पति घर में देर रात को आते थे और आकर अपने फोन पर लगे रहते थे। वहीं दूसरी ओर पत्नी खाना बनाया खाना खाया और उसके बाद अपने कमरे में चली जाती थी।
दोनों के बीच दूरिया इतनी आ गई थी कि वो जब भी संबंध बनाते थे तो सिर्फ एक बच्चे के लिए लेकिन दोनों अपने घरेलू जीवन से तंग आ चुके थे।

उन्होंने बताया कि बहुत देर बात करने के बाद जब यह सब वजह पता चली तो महिला रोने लगी बहुत देर तक रोती ही रही और तब पता चला कि इनफर्टिलिटी से ज्यादा पति-पत्नी के बीच आने वाली दूरिया है।
महिलाएं अपने पति से अक्सर भावनाओं को व्यक्त करने में झिझक महसूस करती हैं लेकिन वे उम्मीद जरूर करती हैं कि उनके पति उन्हें समझें और उनका साथ दें। लेकिन आज के समय में पति-पत्नी के बीच दूरियों की वजह फोन में ज्यादा व्यस्तता और उनका लाइफस्टाइल हो गया है।

डॉ. चंचल शर्मा कहती हैं कि कई बार हमें लगता है कि डॉक्टर ही सही गाइडेंस दे सकते हैं लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। हमे अपने जीवन में झांक कर देखना चाहिए की हम कितना किसी चीज में खुद को व्यस्त कर लेते है कि जो हमें अपने पार्टनर से दूर कर देते है। यह सब जानने के बाद महिला के पति को इतनी हैरानी हुई की इतने साल साथ रहते हुए अंदर ही अंदर इतना घुट रही थी, आज किसी और के सामने रोना पड़ा है।

दोनों को अपने बीच की दूरी का एहसास हुआ और ये सब जानने के बाद डॉ. चंचल शर्मा ने दोनों पति-पत्नी को अपने फर्टाइल दिनों (ओव्यूलेशन) के दौरान बाहर आने की सलाह दी। और यकीन मानिए उसी महीने में आयुर्वेदिक इलाज के साथ महिला शादी के 8 साल बाद गर्भधारण कर पाई। आयुर्वेद कहता है कि न सिर्फ शरीरिक दोषों पर काम करें, बल्कि मानसिक दोषों पर भी काम करना बेहद जरूरी है। और आप जब पेशेंट की पूरी हिस्ट्री लेकर उसके शारीरिक और मानसिक दोषों को टटोलते है तब तक सही मायने में आयुर्वेदिक वैद्य के रूप में पेशेंट को सही उपचार देते हैं। बहुत बार दवा की जरूरत नहीं होती है बस पेशेंट को समझने की जरूरत होती है। अगर आप भी अननोन या अनएक्सप्लेंड इनफर्टिलिटी की समस्या से जूझ रहे हैं और संबंध सिर्फ इसलिए बनाते है कि बच्चा चाहिए। अगर ऐसा है तो आपको अपने जीवन में बदलाव लाने और एक दूसरे को समय देने की जरूरत है। यकीन माने आपके एक बदलाव से आप अपने माता-पिता बनने का सपना पूरा कर सकते हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 248 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला