आवारा कुत्तों की समस्या से निजात दिलाने के लिए आगे आए – केजरीवाल

सभी आवारा कुत्तों की नसबंदी और एंटी रेबीज वैक्सीनेशन के आदेश
बेसहारा गायों को भी सड़क से हटाने का सीएम ने दिए निर्देश गायों को गौशाला पहुंचाने के लिए एमसीडी 16 ट्रक खरीदेगी और गायों के लिए बेहतर सुविधाओं के साथ नई गौशाला भी बनाएगी
सीएम अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी के अफसरों से मांगा विस्तृत प्लान
 अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी के अफसरों के साथ सोमवार को बैठक की
EROS TIMES: दिल्ली के लोगों को आवारा कुत्तों से निजात दिलाने के लिए अरविंद केजरीवाल आगे आए हैं। उन्होंने इस समस्या को बेहद गंभीरता से लिया है।  अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी के अफसरो के साथ बैठक कर एक-एक बिंदु पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान सीएम ने कई अहम निर्णय लिए  जिससे जनता को इन समस्याओं से निजात मिल सके। सीएम केजरीवाल ने एमसीडी अधिकारियों को सौ प्रतिशत आवारा कुत्तों का नसबंदी (स्टरलाइजेशन)  कराने और एंटी रेबीज वैक्सीनेशन लगाने के निर्देश दिए। अरविंद केजरीवाल बेसहारा गायों से वाहन चालकों को होने वाली समस्या का समाधान करने को तत्पर दिखें। साथ ही गायों के सड़क पर होने से उनके घायल होने की संभावना को भी सीएम खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने बेसहारा गायों को गौशाला पहुंचाने के लिए एमसीडी को 16 ट्रक खरीदने के आदेश दिए। अभी 12 ट्रक एमसीडी के पास पहले मौजूद है।अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में चल रहे 4 गौशालाओं के अलावा एक और गौशाला बनाने का निर्देश दिया है। जिसमें गायों के लिए अच्छी व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। सीएम ने एमसीडी के अफसरों को आवारा कुत्तों का नसबंदी व एंटी रेबीज वैक्सीनेशन करने और बेसहारा गायों के लिए गौशाला बनाने का प्लान जल्द बनाकर देने को कहा।
 अरविंद केजरीवाल ने  दिल्ली नगर निगम के अफसरों के साथ बैठक की। बैठक में पूरी दिल्ली में स्ट्रे डॉग और बेसहारा पशुओं की समस्या से लोगों को निजात दिलाने पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सीएम अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी को निर्देश दिया है कि दिल्ली में जितने भी स्ट्रे डॉग हैं उन सभी का शत प्रतिशत नसबंदी (स्टरलाइजेशन) किया जाए। साथ ही सभी स्ट्रे डॉग का एंटी रेबीज वैक्सीनेशन भी किया जाए।  अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि स्ट्रे डॉग का शत प्रतिशत नसबंदी और एंटी रेबीज वैक्सीनेशन का जल्द से जल्द पूरा प्लान तैयार कर दिया जाए।
समीक्षा बैठक में बेसहारा गायों को लेकर भी गंभीरता पूर्वक चर्चा हुई। दिल्ली की सड़कों पर बड़ी संख्या में बेसहारा गाय घूमते दिखाई देते हैं। इससे लोगों को वाहन संचालन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही गायों के घायल होने का डर होता है। इस मुद्दे पर बैठक में दो अहम निर्णय लिए गए हैं। बेसहारा गायों को सड़क से उठाकर गोशाला तक पहुंचाने के लिए दिल्ली नगर निगम के पास अभी केवल 12 ट्रक हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि बेसहारा गायों को गोशाला तक पहुंचाने में इस्तेमाल करने के लिए 16 और ट्रक खरीदे जाएंगे। इन 16 ट्रक के आने के बाद एमसीडी के पास कुल 28 ट्रक हो जाएंगे।
समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में दिल्ली सरकार की चार गौशालाएं चल रही हैं। इस पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में एक और गौशाला बनाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने एसमीडी के अधिकारियों को जल्द से जल्द नई गौशाला बनाने का पूरा प्लान तैयार करके देने का निर्देश दिया है। दिल्ली में एक और गौशाला बन जाने के बाद कुल 5 गौशालाएं हो जाएंगी, जहां बेसहारा गायों का रख-रखाव बेहतर तरीके से हो सकेगा।
  • admin

    Related Posts

    राकेश टिकैत बोले- अमेरिकी सब्सिडी वाले कृषि उत्पादों से भारतीय किसानों को होगा नुकसान, एमएसपी व्यवस्था पर भी जताई चिंता

      नोएडा, 21 जून। भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते (Interim Trade Agreement) को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने किसानों की आशंकाओं और चिंताओं को सार्वजनिक…

    भारत विकास परिषद ने योग दिवस पर किया गौ सेवा, स्वास्थ्य सेवा और संस्कारों का संगम

    नोएडा, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सेक्टर-94 स्थित श्री जी गौ सदन में योग दिवस समारोह, गौ शिशुओं हेतु वाड़ा निर्माण भूमि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राकेश टिकैत बोले- अमेरिकी सब्सिडी वाले कृषि उत्पादों से भारतीय किसानों को होगा नुकसान, एमएसपी व्यवस्था पर भी जताई चिंता

    • By admin
    • June 21, 2026
    • 4 views
    राकेश टिकैत बोले- अमेरिकी सब्सिडी वाले कृषि उत्पादों से भारतीय किसानों को होगा नुकसान, एमएसपी व्यवस्था पर भी जताई चिंता

    भारत विकास परिषद ने योग दिवस पर किया गौ सेवा, स्वास्थ्य सेवा और संस्कारों का संगम

    • By admin
    • June 21, 2026
    • 4 views
    भारत विकास परिषद ने योग दिवस पर किया गौ सेवा, स्वास्थ्य सेवा और संस्कारों का संगम

    ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में नोएडा बार एसोसिएशन की हड़ताल जारी, भ्रामक खबरों का किया खंडन

    • By admin
    • June 21, 2026
    • 5 views
    ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में नोएडा बार एसोसिएशन की हड़ताल जारी, भ्रामक खबरों का किया खंडन

    चैलेंजर्स ग्रुप के युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम में 180 से अधिक युवाओं ने लिया भाग, करियर और आत्मनिर्भरता पर हुआ मंथन

    • By admin
    • June 21, 2026
    • 10 views
    चैलेंजर्स ग्रुप के युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम में 180 से अधिक युवाओं ने लिया भाग, करियर और आत्मनिर्भरता पर हुआ मंथन

    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    • By admin
    • June 19, 2026
    • 9 views
    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    • By admin
    • June 18, 2026
    • 6 views
    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी