केजरीवाल पहुंचे कटेवरा गांव दूर हुई लोगों की नाराजगी सीएम ने कहा सारे काम जल्द कराएंगे

 पता लगा कि एमसीडी चुनाव में कटेवरा गांव के लोगों ने वोट नहीं दिया मैं आपकी नाराजगी दूर करने आया हूं
आपका बेटा हूं  मुझसे नाराज होने का आपका हक है आप मुझे नहीं डांटोगे तो किसको डांटोगे
गांव का फिरनी रोड़ हमने बनवा दिया है चौपाल सड़क सीवेज लाइन स्टेडियम श्मशान घाट समेत अन्य काम भी जल्द करवाएंगे
अगली बार आप चाहे जिसको मर्जी वोट करना जो सही लगे उसे वोट करना लेकिन वोट डालने जरूरत जाना
EROS TIMES:अरविंद केजरीवाल एमसीडी चुनाव का बहिष्कार करने वाले कटेवरा गांव पहुंचे। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से मिलकर उनकी नाराजगी दूर की। गांव की बुनियादी समस्याओं को लेकर ग्रामीण नाराज थे। मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले ही वहां तेज बारिश शुरु हो गई तो ग्रामीणों ने फोन कर कार्यक्रम रद करने की अपील की  लेकिन इसके बावजूद सीएम उनके बीच पहुंचे। इस दौरान सीएम ने एक-एक कर ग्रामीणों की सारी समस्याएं सुनी और सबका समाधान करने का वादा कर उनकी नाराजगी दूर की। सीएम अरविंद केजरीवाल की इस दरियादिली के ग्रामीण भी कायल हो गए और सबने बारिश में भीग कर उनको सुना। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं आपका बेटा हूं मुझसे नाराज होने का आपका हक है। आप मुझे नहीं डांटोगे तो किसको डांटोगे। उन्होंने कहा कि गांव का फिरनी रोड़ हमने बनवा दिया है। गांव में जल्द ही चौपाल सड़क सीवेज लाइन  स्टेडियम श्मशान घाट  सामुदायिक केंद्र बनवा दूंगा और गांव का तालाब भी साफ करा दूंगा।
अगली बार आप जिसको मर्जी वोट करना लेकिन वोट डालने जरूर जाना।
अरविंद केजरीवाल का बवाना विधानसभा के कटेवरा गांव में यह पहला दौरा था। ग्रामीणों ने पगड़ी पहनाकर और हल देकर उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद ग्रामीणों ने अपने गांव की समस्याएं गिनाई। ग्रामीणों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने गांव में सड़क की समस्या का समाधान कर दिया है लेकिन श्मशान घाट की समस्या बरकरार है। उन्होंने गांव में एक धर्मशाला बनाने की मांग की। इससे ग्रामीणों को कोई कार्यक्रम करने में सहूलियत हो जाएगी। इस दौरान एमसीडी की मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय, विधायक दुर्गेश पाठक व स्थानीय विधायक जय भगवान उपकार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
इस अवसर पर अरविंद केजरीवाल ने भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में आए लोगों का अभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे घर से कटेवरा गांव का करीब एक से डेढ़ घंटे का रास्ता है। मैं रास्ते में था तभी गांव से मेरे पास फोन आया कि बहुत बारिश हो रही है, मैं वापस लौट जाउं। लेकिन मैंने कटेवरा गांव के लोगों से मिलने और उनकी समस्या का समाधान करने का वादा किया था तो यहां कैसे नहीं आता? इसलिए मैंने भारी बारिश के बाद भी यहां आने का निर्णय लिया।
 अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे पता चला है कि इस बार एमसीडी के चुनाव में कटेवरा गांव के लोगों ने वोट नहीं दिया। सारे लोग नाराज थे। उन्होंने कहा कि मैं आपका बेटा हूं आपका छोटा भाई हूं। मेरे से नाराज होने का आपका हक बनता है। घर में अगर पिताजी नाराज हो जाते हैं, तो बेटा जाकर उनसे पूछता है न कि बाबूजी क्यों नाराज हो? आज मैं आपसे पूछने के लिए आया हूं कि आप लोग क्यों नाराज हैं? आपकी नाराजगी दूर करने के लिए आया हूं।
 अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कटेवरा की फिरनी सड़क बननी थी वो सड़क बना दी गई है। श्मशान घाट का बुरा हाल है। मैं वादा कर रहा हूं कि श्मशान घाट बनवा दूंगा। गांव में एक चौपाल की भी समस्या है। चौपाल भी बनवा दूंगा। पूरे गांव में सीवेज लाइन डालने का आदेश दे चुका हूं। जल्द की गांव में सीवर लाइन पड़नी चालू हो जाएगी। गांव के अंदर जो स्कूल हैं, वहां पर हम बच्चों को खेलने-कूदने के लिए स्टेडियम बनवा रहे हैं। गांव में कई गलियां और सड़कें टूटी पड़ी हैं  वो सारी गलियां व सड़कें बनवा देंगे। मैं हवा में बातें नहीं करता हूं और केजरीवाल कभी झूठ नहीं बोलता है। मैं जो कहता हूं  वो करता हूं। गांव का श्मशान घाट  टूटी गलियां-सड़कें और चौपाल बनवा दूंगा। इसके अलावा पार्क और सामुदायिक केंद्र भी बनवाएंगे। गांव के गंदे तालाब की सफाई भी करा दी जाएगी।
ग्रामीणों द्वारा कुतुबगढ़ तक मेट्रो लाने की मांग पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इसकी मुझे स्टडी करनी पड़ेगी। इस पर मैं काम अवश्य करूंगा। लेकिन मैं इसको लेकर अभी कोई वादा नहीं कर रहा हूं। ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने का वादा कर सीएम अरविंद केजरीवाल ने उनकी नाराजगी दूर की और कहा कि आप चाहे जिसे वोट दीजिए लेकिन अब वोट डालने जरूर जाना।
अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा दिल्ली के कटेवरा गांव ने एमसीडी के चुनाव में वोट नहीं दिया। पता चला कि वो नाराज़ हैं। ऐसा कैसे हो सकता है? मैं उनका बेटा हूं। आज उनकी नाराज़गी दूर करने उनके गांव आया हूं।
अरविंद केजरीवाल ने एक अन्य ट्वीट में कहा कटेवरा गांव में जाकर गांव के लोगों से मिला। सभी ग्रामीण मेरे अपने हैं। मेरे बड़े-बुजुर्ग हैं माताएं-बहनें हैं। उनका अधिकार है हमारे उपर। उनकी नाराज़गी दूर करना हमारी ज़िम्मेदारी है। गांव का फिरनी रोड़ हमने बनवा दिया है चौपाल घर समेत अन्य काम भी जल्द करवाएंगे।
एमसीडी से जुड़े काम गांव में जल्द कराए जाएंगे
अरविंद केजरीवाल के साथ मेयर डॉ. शैली ओबरॉय भी कटेवरा गांव पहुंची। यहां पर गांव वासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। इस दौरान मेयर ने कहा कि एमसीडी से जुड़े काम गांव में जल्द करवाए जाएंगे। सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में एमसीडी की ‘‘आप’’ सरकार हर गारंटी को पूरा करेगी।
मुख्यमंत्री को सुनने के लिए बारिश में भी डटे रहे ग्रामीण
कटेवरा गांव में जिस वक्त यह कार्यक्रम चल रहा था, उससे पहले से वहां पर बारिश हो रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने बारिश होने की सूचना मुख्यमंत्री को दी तो उन्होंने कहा कि भले बारिश हो रही है लेकिन मैं जरूर आउंगा। अपने वादे के मुताबिक सीएम कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो ग्रामीणों का जोश कई गुना बढ़ गया और बड़ी संख्या में लोग उनको सुनने पहुंचे। बारिश के बाद भी लोग वहां डटे रहे और सीएम अरविंद केजरीवाल के संबोधन के बाद ही वापस गए।
  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 249 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 104 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला