एच3एन2 इन्फ्लुएंजा वायरस को लेकर सरकारअलर्ट स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इन्फ्लूएंजा से बचाव को लेकर जारी की एडवाइजरी

स्वास्थ्य मंत्री ने इन्फ्लूएंजा के प्रसार को रोकने के लिए अधिकारियों और सरकारी अस्पतालों को नए वायरस की स्थिति की रोजाना निगरानी के दिए निर्देश
वर्तमान में दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में इंफ्लुएंजा के ज्यादा मामले सामने नहीं आएं है ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि सतर्क रहना जरूरी है
इन्फ्लुएंजा से 65 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग, 5 साल से छोटे उम्र के बच्चे और फेफड़ों की बिमारी से ग्रस्त लोग ज्यादा सावधान रहें
इन्फ्लुएंजा के प्रसार को रोकने लिए भीड़भाड़ वाली जगहों में जाने से बचें खांसी-जुकाम होने पर सार्वजनिक जगहों पर चीजों को न छुएं और समय-समय पर हाथों को धोतें रहें
वायरस से बचाव के लिए केजरीवाल सरकार अखबारों और एफएम रेडियो में विज्ञापनों के जरिए लोगों में जागरूकता फैलाएगी
भारत सरकार ने देश के 6 राज्यों में कोविड की एडवाइजरी जारी की है जहां कोरोना के मामले बढ़ रहे है हालांकि इन राज्यों में दिल्ली शामिल नहीं है
दिल्ली सरकार ने मौजूदा कोरोनावायरस के सैंपल की जिनोम सीक्वेंसिंग करवाई है, यह वेरिएंट गैर खतरनाक पाया गया है
अगर हम सावधानियों का पालन करेंगे, तभी इन्फ्लुएंजा और कोविड-19 को शुरू में ही रोक सकेंगे
EROS TIMES: मौसम में बदलाव के चलते देश के कई राज्यों में एच3एन2 इन्फ्लुएंजा वायरस का खतरा बढ़ने लगा है। हालांकि, दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में इस वायरस के बहुत ज्यादा मामले सामने नहीं आए हैं, फिर भी केजरीवाल सरकार हर स्थिति से निपटने को पूरी तरह तैयार है। इस बाबत शुक्रवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एडवाइजरी जारी कर बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। साथ ही इस सीजनल इन्फ्लूएंजा के प्रसार को रोकने के लिए डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस यूनिट्स, हेल्थ फेसिलिटीज और सरकारी अस्पतालों को निगरानी रखने के सख्त निर्देश दिए है।
इस संबंध में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह मौसम इंफ्लुएंजा का है। इस तरीके का सीजनल इंफ्लुएंजा पूरी दुनिया में चलता है। वर्तमान में दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में इंफ्लुएंजा के ज्यादा मामले सामने नहीं आएं है, ऐसे में हमें घबराने और चिंता करने की जरूरत नहीं हैं। हमें केवल सतर्क और जिम्मेदार रहना है। दिल्ली के सभी जिलों के अस्पतालों की ओपीडी एवं आईपीडी में फ्लू जैसे लक्षण वाले मरीजों एवं गंभीर रूप से श्वसन संबंधी शिकायत वाले मरीजों पर नजर रखी जाएगी ताकि अर्ली सक्रिनिंग सुनिश्चित की जा सकें। यदि कहीं पर भी अर्ली राइजिंग के ट्रेंड्स नजर आते हैं तो उसे समय रहते डीटेक्ट किया जाएगा। इसके अलावा केजरीवाल सरकार  कुछ दिनों में इसे लेकर अखबारों और एफएम रेडियो के जरिए अलग-अलग भाषाओं में विज्ञापन देगी। इन विज्ञापनों के माध्यम से लोगों में जागरूकता फैलाई जाएगी।
बुजुर्गों और 5 साल से कम उम्र के बच्चों को ज्यादा एहतियात बरतने की जरूरत
स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि वर्तमान में एच-1 एन-1 इन्फ्लुएंजा व एच-3 एन- 2 इन्फ्लूएंजा देश में काफी फैल रहा है। आम तौर पर इसका पहला पीक टाइम जनवरी से लेकर मार्च तक और दूसरा पीक मॉनसून के खत्म होने पर आता है। ये वाला पीक मार्च के अंत तक घटता जाता है। इस बार इन्फ्लुएंजा के काफी पेशेंट्स आ रहे हैं  जिनकी मेडिकल हिस्ट्री में लंग्स से जुड़ी बीमारी कोरोना के चलते गंभीर स्थिति और अस्थमा है  उनपर इसका ज्यादा असर हो रहा है। लोगों में बुखार लंबे समय तक खांसी बलगम की परेशानी बढ़ना  नाक से पानी आना  सिर दर्द रहना शरीर में दर्द आदि लक्षण देखे जा रहे हैं। इन्फ्लुएंजा से 65 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों और 5 साल से छोटे उम्र के बच्चों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। वहीं फेफड़ों की बिमारी की शिकायत वाले लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है।
स्वास्थ्य मंत्री नें नए वायरस की स्थिति को रोजाना मॉनिटर करने के दिए निर्देश
स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भारत सरकार की तरफ से देश के 6 राज्यों में कोविड की एडवाइजरी जारी हुई है। इन राज्यों में केरला कर्नाटका  तमिनाडु  तेलंगाना  महाराष्ट्र व गुजरात है। हालांकि दिल्ली इन राज्यों में शामिल नहीं है। दिल्ली सरकार ने मौजूदा कोरोनावायरस के सैंपल की जिनोम सीक्वेंसिंग करवाई है। यह वेरिएंट गैर खतरनाक पाया गया है। मगर फिर भी केजरीवाल सरकार की तरफ से लोगों की सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी की जा रही है। इंफ्लुएंजा के लक्षण कोरोना संक्रमण से मिलते-जुलते हैं और कोरोना और इन्फ्लुएंजा के बचाव बिल्कुल एक से हैं। ऐसे में लोग भीड़भाड़ वाली जगहों में जाने से बचें। अगर आपको खांसी-जुकाम है तो पब्लिक प्लेसेज पर सार्वजनिक चीजों को ना छुएं। समय समय पर हाथों को धोतें रहें। अपने हाथों को नाक आंख व मुंह आदि पर न लगाएं।
उन्होंने कहा कि अगर लोग इन सावधानियों का पालन करेंगे तो हम इन्फ्लुएंजा को भी रोक पाएंगे और कोरोना को भी शुरू में ही रोक सकते हैं। हालांकि कोरोना का वेरिएंट गैर खतरनाक है लेकिन केजरीवाल सरकार ने एहतियातन दिल्ली में भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इसे लेकर डिस्ट्रिक्ट सर्विलेंस युनिट्स हेल्थ फेसिलिटीज और सरकारी अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि इस स्थिति को रोजाना मॉनिटर करें। जल्द ही इसे लेकर अखबारों और एफएम रेडियो में अलग-अलग भाषाओं में विज्ञापन दिए जाएंगे। विज्ञापनों के माध्यम से लोगों में अवेयरनेस फैलाई जाएगी।
कोरोना संक्रमण से मिलता-जुलता है लक्षण
इस वायरस के लक्षण कोविड-19 के कोरोना वायरस से मिलते-जुलते हैं। सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि ज्यादा दिनों तक तेज बुखार लंबे समय तक खांसी का रहना बलगम की परेशानी बढ़ना  नाक से पानी आना सरदर्द रहना जी मिचलाना भूख नहीं या कम लगना और शरीर में दर्द रहना आदि एच3एन2 वायरस के लक्षण हो सकते हैं। जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि एच3एन2 इन्फ्लुएंजा वायरस का खतरा कुछ खास लोगों को अधिक है। इनमे अस्थमा एवं फेफड़ों के संक्रमण के मरीज  बुजुर्ग व्यक्ति गर्भवती महिलाएं एवं बच्चे शामिल हैं।
  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां