ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर धरने से क्या हासिल? – राजेश बैरागी

राजेश बैरागी की कलम से…
मैं लगभग डेढ़ बजे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर था। किसान नेता आ चुके थे, और किसान धीरे धीरे आ रहे थे। आज उन्होंने प्राधिकरण पर धरने का कॉल दिया हुआ था। उनकी इतने बरस पुरानी समस्याएं हैं जितना पुराना प्राधिकरण है। मुआवजा अटकने से प्रारंभ होकर ये समस्याएं किसान की पहचान लुप्त होने तक पहुंचती हैं। इनके बीच में उनकी पुरानी आबादी को बख्शने,बैकलीज और अधिग्रहीत भूमि के बदले आबादी के भूखंडों को आवंटित न होने की विकट समस्याओं का बोलबाला है।इन समस्याओं से पार पाने के लिए किसान एक दो महीने में मोर्चा बनाकर प्राधिकरण आते हैं। धरना प्रदर्शन करते हैं और आश्वासनों की पुड़िया लेकर लौट जाते हैं। उसके बाद क्या होता है? प्राधिकरण खुद में मशरूफ हो जाता है। आज भी किसान आए। उन्होंने प्राधिकरण के दरवाजे पर धरना दिया। समाजवादी पार्टी के बड़े नेता राजकुमार भाटी समेत कई और बड़े किसान नेताओं ने प्राधिकरण के दरवाजे पर किसानों को संबोधित करते हुए प्राधिकरण की सोई हुई आत्मा को जगाने का प्रयास किया।किसान मुख्य कार्यपालक अधिकारी से वार्ता करना चाहते थे। यह उनका अधिकार है परंतु मुख्य कार्यपालक अधिकारी के कहीं और व्यस्त होने के कारण वार्ता नहीं हो सकी। प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी रजनीकांत को ज्ञापन देकर किसानों ने धरना उठा लिया। हालांकि किसान पूर्व घोषणा करके प्राधिकरण आए थे। उन्हें धरना देने की आवश्यकता ही क्यों पड़ती है? इस प्रश्न का उत्तर मुझे दो किसानों की आपसी बातचीत से मिला।वे एक दूसरे से बात करते हुए कह रहे थे,- प्राधिकरण के अधिकारी किसानों का पानी लेना चाहते हैं।’ हमारे क्षेत्र में पानी लेने का अर्थ उनकी एकता और संगठन की शक्ति को मापने में लिया जाता है। क्या यह सच है?

(साभार: राजेश बैरागी (नेक दृष्टि) नौएडा)

  • admin

    Related Posts

    विश्व पुस्तक मेले में प्रभात प्रकाशन लेकर आ रहा है ज्ञानवर्धक और दिलचस्प पुस्तकों का खजाना

    नई दिल्ली। भारत मण्डपम में 10 जनवरी 2026 से शुरू हो रहे विश्व पुस्तक मेले में इस वर्ष प्रभात प्रकाशन पाठकों के लिए ज्ञान, साहित्य, इतिहास, समसामयिक विषयों और आत्मविकास…

    नोएडा पंजाबी समाज का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    नोएडा पंजाबी समाज (NPS), नोएडा में सक्रिय सामाजिक संगठनों में से एक है जो नोएडा में रहने वाले पंजाबियों का प्रतिनिधित्व करता है और उन्हें एक ही ध्वज के नीचे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 5 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 41 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 8 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 26 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस