त्रैमासिक योग प्रशिक्षण शिविर संपन्न

Eros Times: गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ द्वारा संचालित त्रैमासिक योग प्रशिक्षण शिविर का समापन आज जनपद योग केन्द्र,सेवा सदन,सत्यम एनक्लेव, कोट गांव जीटी रोड, गाजियाबाद में केन्द्राध्यक्ष  मंगल सिंह चौधरी के सानिध्य में संपन्न हुआ।

संस्थान के योग प्रशिक्षक डा अग्नि देव शास्त्री ने ओम की ध्वनि  एवं गायत्री मंत्र से सत्र को प्रारम्भ किया उन्होंने साधकों को वार्मअप कर हाथों पैरों के सूक्ष्म अभ्यास कराए और इसके लाभों की चर्चा की और कहा करो योग रहो निरोग।

ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ त्रैमासिक योग प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से प्रशिक्षण देकर सुयोग्य योग शिक्षक तैयार करता है जोकि शहर के पार्कों में जनमानस को योग सिखाकर रोग मुक्त वा स्वस्थ रखते हैं।संस्कृत संस्थान अनेक जनपदों में त्रैमासिक शिविर अपने प्रशिक्षकों द्वारा संपन्न कराता है। जिससे हमारी प्राचीन धरोहर परंपराएं जन जन तक प्रसारित हो सकें।

केन्द्रीय आर्य युवक परिषद राष्ट्रीय मंत्री प्रवीण आर्य ने कहा कि योग सर्वांग सुन्दर बनाने की कला है।उन्होंने मुस्कुराने के तीन लाभ बताए तनाव मुक्त,युवा और सुन्दर बने रहते हैं। नियमित योग द्वारा आप स्वस्थ रहकर अंतर्मन में उस सत्तचित्त आनंद स्वरूप परमात्मा की अनुभूति कर आनंदित हो सकते हैं। उन्होंने हास्यासन एवं योग गीत सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।सुप्रसिद्ध काव्यत्री  नवोदिता शर्मा ने अपनी स्वरचित कविता वृद्धाश्रम विषय पर सुनाकर साधकों को भावविभोर कर दिया।विशेष आमंत्रित नरेश कुमार सिंघल ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा है,इसलिए हमें जरूरतमंदों की तन मन धन से सेवा अवश्य करनी चाहिए।

सेवा सदन के महामंत्री चौधरी मंगल सिंह ने कहा कि दीर्घश्वसन प्राणायाम से बनें दीर्घायु। दीर्घ का अर्थ होता है लंबा।यह प्राणायाम मनुष्य की आयु बढ़ाने वाला है अर्थात दीर्घायु करने वाला।इस प्राणायाम से छाती,फेफड़े और माँसपेशियाँ मजबूत तथा स्वस्थ होती हैं।शरीर तनाव मुक्त रहकर फुर्तीदायक बनता है।इसलिए हमें हमेशा गहरी सांस लेनी चाहिए। जो पशु जल्दी-जल्दी (छोटी) सांस लेते हैं वह छोटी उम्र जीते हैं जैसे कुत्ता 1 मिनट में 60 बार सांस लेता है वह 10- 12 साल जीता है। हाथी,सांप,कछुआ 1 मिनट में 10 /15 सांस लेते हैं वह 100 साल पार कर लेते हैं। मनुष्य के हाथ में है कि वह व्यायाम,प्राणायाम से अपनी सांसो को दीर्घ कर धीमी गति से चलाएं और दीर्घायु को प्राप्त करें।
उन्होंने उपस्थित श्रोताओं, वक्ताओं ओर गायकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

मुख्य अतिथि कविता चौधरी ने श्वासो के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें इसका महत्त्व समझते हुए प्राणायाम करना चाहिए।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सर्वश्री योगी देवेन्द्र, विजय अन्थोनी, एन पी गोयल, विनीता पाल, वर्षा गर्ग, सविता सिंह, सुरेश राणा, श्रवण कुमार, गीता चौधरी, इंदु शर्मा, आमिल अहमद, संजू, विपिन कुमार जैन,तान्या, डोली, प्रिया, सुरेखा, माधुसिंह, सिद्धार्थ, तेजेन्द्र सिंह,विवेचना शर्मा (वैद्य) आदि उपस्थित रहे।अंत में अतिथियों का सम्मान केंद्राध्यक्ष द्वारा किया गया तथा शांति पाठ से योग शिविर का समापन किया गया।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 248 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला