आईएमएस नोएडा में डेक-एक्सीलेंस 2023 का आयोजन हुआ।

Eros Times: नोएडा। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा में डेक-एक्सीलेंस 2023 का आयोजन हुआ। मंगलवार को सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में पिछले 10 वर्षों से कार्यरत स्टाफ एवं फैकल्टी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आईएमएस की निदेशिका डॉ. कुलनीत सूरी के साथ स्टाफ एवं फैकल्टी मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए डॉ. कुलनीत सूरी ने कहा कि हमें खुशी है कि इस वर्ष संस्थान के 2 प्रतिभाशाली सदस्यों ने 10 वर्ष पूरे किए। वहीं आज आईएमस परिवार में 50 से अधिक स्टाफ एवं फैकल्टी मौजूद हैं, जो पिछले 10 या इससे अधिक वर्षों से संस्थान में अपनी सेवा देते आ रहे हैं। हम आशा करते हैं कि आगे भी इसी प्रकार से संस्थान में पारिवारिक माहौल सतत बना रहे। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान को आगे ले जाने में उसके कर्मचारियों का योगदान अतुलनीय होता है। इनकी उपेक्षा कर आप कामयाब नहीं हो सकते।संस्थान द्वारा आयोजित आज के कार्यक्रम में नवीन कुमार, एवं बिट्टू को डेक-एक्सीलेंस 2023 के खिताब से सम्मानित किया गया। वहीं संस्थान ने पंकज अग्रवाल, रीना मैसी, निर्मल सिंह, नवीन भारद्वाज, पवन कुमार, सुरेश चंद्र यादव, राजू, तनुज चौधरी, लोकेश वर्मा, सुनिल कुमार, सूर्यदेव सिंह, सतिश कुमार सिंह, रमन घई, डॉ. पूजा सहगल, नरेन्द्र गिरि, काशीनाथ, पुष्पक कुमार, छोटेलाल, चुन्नू एवं बर्षा छबारिया को सर्विस-एक्सीलेंस से सम्मानित किया। डेक-एक्सीलेंस के दौरान संस्थान के छात्र एवं छात्राओं ने भी रंगारंग कार्यक्रम पेश कर चार चांद लगाए।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    नोएडा। फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन द्वारा 12 अगस्त 2026 को आयोजित भव्य ‘संकल्प समारोह’ में पंजाबी समाज की एकता, संगठनात्मक शक्ति, सामाजिक सरोकार और सांस्कृतिक विरासत का शानदार प्रदर्शन देखने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां