राष्ट्र के प्रति हमारा कर्तव्य ” विषय पर ऑनलाइन गोष्ठी काआयोजन किया

हम राष्ट्रीय कर्तव्यों का पालन करें
गाजियाबाद में केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् के तत्वावधान में “राष्ट्र के प्रति हमारा कर्तव्य ” विषय पर ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गयायह करोना काल से 516 वाँ वेबिनार था।
Eros Times:मुख्य वक्ता आचार्या श्रुति सेतिया ने कहा कि राष्ट्र एक ऐसा शब्द है जिसमें एक नागरिक का संपूर्ण अस्तित्व समाहित होता है।व्यक्ति सर्वप्रथम,सामाजिक व पारिवारिक प्राणी न होकर एक राष्ट्रीय नागरिक होता है।उसका पहला कर्त्तव्य अपने राष्ट्र धर्म का पालन सर्वप्रथम करना चाहिए।भारत भूमि विश्व की सर्वप्रथम, मानव इतिहास की जननी,यह भूमि मानवता को पूर्ण रूप से चरितार्थ करती है।एक शिक्षक के दृष्टिकोण से हमारा प्रथम कर्त्तव्य योग्य बालकों का निर्माण करना है,क्योंकि एक राष्ट्र का भविष्य उसके ही छात्र होते हैं।अतः हम छात्रों को प्रारंभ से ही उचित शिक्षा के साथ सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास करते हुए नागरिक कर्तव्यों का बोध कराते हैं तो किसी भी बाहरी
ताक़त की हिम्मत हमारे राष्ट्र पर ग़लत निगाह डालने की नहीं होगी।एक नागरिक के नाते हमारा कर्त्तव्य देश की एकता की भावना को बरकरार रखना है,जिसके द्वारा हम प्रगति के भाषा साथ मानव जाति को भी एक बराबर का दर्जा प्रदान कर सकें।हमारा कर्तव्य राष्ट्र को भाषिये स्तर पर एक रूप में प्रस्तुत करना होना चाहिये।भारत विविधता में एकता का राष्ट्र है।अतः हम सभी को सभी भाषा के लोगों को
बराबर सम्मान करना चाहिए।यदि हम अपने अपने कर्तव्यों का पालन निष्ठापूर्ण राष्ट्रहित में करें तो स्वतः ही अधिकार मिल जाते हैं।किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी ताक़त उसके नागरिक होते हैं।अतः हम सभी को मिलकर राष्ट्रीय अभियानों मतदान का प्रयोग शासन द्वारा संविधान द्वारा बनाए गए सभी नियमों का पालन  शिक्षा का प्रचार प्रसार,गरीबों की मदद,देश के वीर सैनिकों का सम्मान, महापुरुषों का सम्मान,राष्ट्रीय
दिवसों को भी एक परिवारिक त्योहार के रूप में मनाना, असामाजिक तत्वों का सामाजिक बहिष्कार करना।सामाजिक व राष्ट्रीय एकता को बनाए रखना आदि अनेकों ऐसे कर्त्तव्य व उत्तरदायित्व हैं जिनको यदि हम निष्ठापूर्ण करते हैं तो नि:संदेह हम भारतीय सभ्यता का उस स्वर्णिम काल को वापस प्राप्त कर सकते हैं जो कभी हमारा स्वर्णिम इतिहास बनकर सम्पूर्ण विश्व में अपना प्रकाश फैला रहा है।
केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि राष्ट्र ईट पत्थरों का नाम नहीं अपितु राष्ट्र के लिए समर्पित संस्कार वान लोगों का नाम है।
मुख्य अतिथि शिक्षाविद सोनल मेहरा व शशि चोपड़ा (कानपुर) ने भी राष्ट्र समर्पण की बात कही।
प्रवीण आर्य ने कहा कि सुसंस्कारित युवा पीढ़ी ही राष्ट्र की धरोहर है,इसलिए युवाओं को ईश्वर भक्त,देश भक्त,मातृपितृ भक्त बनाने के लिए ग्रीष्म ऋतु में चरित्र निर्माण शिविरों के माध्यम से एवं आर्ष गुरुकुलों के माध्यम से सुसंस्कारित करना होगा।उन्होंने ऑनलाइन उपस्थित श्रोताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।
गायिका प्रवीना ठक्कर,  स्वामी सुभाष, रजनी गर्ग, रजनी चुघ, रचना वर्मा, कमलेश चांदना,जनक अरोड़ा, उषा सूद, कमला हंस आदि के मधुर गीत हुए I
  • admin

    Related Posts

    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    नई दिल्ली। इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना में मेरठ के सरधना क्षेत्र में एक बेजुबान डॉगी को बेहद करीब से गोली मार दी गई। इस हमले…

    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) एक बार फिर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी में जुट गई है। हाल ही में चर्चित हुए तथाकथित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    • By admin
    • June 19, 2026
    • 8 views
    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    • By admin
    • June 18, 2026
    • 6 views
    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 36 views
    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 53 views
    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 32 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 13 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा