पसमांदा मुस्लिम समाज उत्थान समिति संघ का 2024 में मोदी को भारी बहुमत से जिताने का आह्वान

EROS TIMES: नई दिल्ली/नोएडा। पसमांदा मुस्लिम समाज उत्थान समिति संघ रजिस्टर्ड संस्था के मुख्य संरक्षक जनाब इरफान अहमद, संरक्षक सरफराज अली एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष एहसान अब्बासी के नेतृत्व में हुई प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकार बंधुओं के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि देश के समस्त पसमांदा मुस्लिम समाज से अपील है कि लोकसभा चुनाव 2024 में पसमांदा मुस्लिम समाज मोदी के पक्ष में भारी संख्या में मतदान कर तीसरी बार देश का सशक्त व लोकप्रिय प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान दें क्योंकि आजादी के बाद पूर्ववर्ती सरकारों ने पसमांदा मुस्लिम समाज का वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया परंतु उसका उत्थान नहीं किया जब से नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने हैं तब से लेकर आज तक उन्होंने पिछड़े, अति पिछड़े, खासकर पसमांदा मुस्लिम समाज के उत्थान के लिए अपनी सरकार के केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के नेताओं सांसदों आदि को पसमांदा मुस्लिम समाज के मध्य जाने के लिए निर्देशित कर भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य करने के लिए कहा है कि जब तक देश के पसमांदा मुस्लिम समाज का उत्थान नहीं होगा तब तक हिंदुस्तान विकसित नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि हमारी संस्था ने भी ये निर्देशित किया है कि हमारे राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं प्रदेश पदाधिकारी तथा जिला स्तर तक की इकाई अपने-अपने राज्यों व जनपदों में पसमांदा मुस्लिम समाज के मध्य जाकर भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ दिलाने का कार्य करें जिससे कि देश का पसमांदा मुस्लिम समाज अपने बच्चों को शिक्षा एवं कारोबार व रोजगार के माध्यम से देश की मुख्यधारा से जुड़ सकें।

पिछले 9 सालों में भारत सरकार ने देश में लगभग सवा सौ जन कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया है जिसमें सभी योजनाओं में पसमांदा मुस्लिम समाज का विशेष ध्यान रखा गया है अगर हम सब इन गरीब कल्याणकारी योजनाओं को ईमानदारी से समाज तक पहुंचाने में अपना योगदान दे देंगे तो गरीब पीड़ित शोषित पसमांदा मुस्लिम समाज का उत्थान व कल्याण हो जायेगा और इस काम को अंजाम तक पहुंचाने में हमारी संस्था अडिग है।इस प्रमुख पत्रकार वार्ता में महाराष्ट्र प्रदेश के प्रभारी हाजी हैदर आज़म जी, दिल्ली प्रदेश प्रभारी मोहम्मद सगीर जी, बिहार बंगाल व झारखंड प्रदेश के प्रभारी एहतशामुलहक जी, मीडिया प्रभारी पत्रकार फुरकान सलमानी जी, डॉ. फैजल सहाब, सोहेल अल्वी, नौशाद अब्बासी और पसमांदा मुस्लिम समाज के बुद्धिजीवी उलेमा आदि सम्मिलित हुए

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    नोएडा। फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन द्वारा 12 अगस्त 2026 को आयोजित भव्य ‘संकल्प समारोह’ में पंजाबी समाज की एकता, संगठनात्मक शक्ति, सामाजिक सरोकार और सांस्कृतिक विरासत का शानदार प्रदर्शन देखने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां