उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ द्वारा संचालित त्रैमासिक प्रशिक्षण शिविर का समापन

पुरोहित वह है जो अन्धकार रूपी अज्ञान को दूर करता है 
EROS TIMES:गाजियाबाद उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ द्वारा संचालित त्रैमासिक प्रशिक्षण शिविर का समापन स्वामी सूर्यवेश  के अध्यक्षता में शंभू दयाल दयानन्द वैदिक सन्यास आश्रम,दयानन्द नगर में संपन्न हुआ।ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश संस्थान लखनऊ त्रैमासिक पुरोहित प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से प्रशिक्षण देकर सुयोग्य पुरोहित तैयार करता है।जिससे समाज में धार्मिक कार्य पूर्ण धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हो सकें।संस्कृत संस्थान अनेक जनपदों में त्रैमासिक शिविर अपने प्रशिक्षकों द्वारा संपन्न कराता है।
इसी क्रम में गाजियाबाद के शम्भू दयाल दयानंद वैदिक सन्यास आश्रम में चल रहे प्रशिक्षण 2022 – 23 का सोमवार को समापन हो गया।जिसमें सभी प्रशिक्षणार्थी आश्रम के ब्रह्मचारी आश्रम परिवार की उपस्थिति रही। ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान प्रदेश में अपने प्रशिक्षकों के माध्यम से संस्कृत संभाषण,योग प्रशिक्षण,ज्योतिष -वास्तु प्रशिक्षण आदि का प्रशिक्षण अपने प्रशिक्षकों द्वारा संचालित करता है।जिससे हमारे प्राचीन धरोहर परंपराएं जन जन तक प्रसारित हो सकें।रक्षा हो सके।उक्त कार्यक्रम का संचालन केन्द्र गाजियाबाद के प्रशिक्षक डॉ अग्निदेव शास्त्री ने किया।
केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के प्रांतीय महामंत्री ने कहा कि पुरोहित वह है जो मार्ग दिखाता है,अन्धकार रूपी अज्ञान को दूर करता है,उपदेश करता है और हम सबको गलत रास्ते से हटाकर सही रास्ते पर ले आता है।ऐसे आदमी का,ऐसे मार्गदर्शक का नाम पुरोहित है।समाज में आज ऐसे पुरोहितों की आवश्यकता है।उन्होंने  एक गीत ज्ञान का सागर चार वेद ये वाणी हैं भगवान की,इसी से मिलती सब सामग्री जीवन के कल्याण की सुनाकार भावविभोर कर दिया।
समाज सेवी चौधरी मंगल सिंह जी ने दीर्घश्वसन से हम कैसे स्वस्थ रह सकते हैं,पर विस्तृत चर्चा की।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में स्वामी सूर्य वेश जी ने कहा की इस तरह के कार्य निरन्तर होते रहने चाहिएं, इसके लिए उन्होंने डा अग्निदेव शास्त्री को शुभकामनाएं दी।
अंत में सामूहिक शांति पाठ के द्वारा प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया।
  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 35 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां