महर्षि यूनिवर्सिटी नोएडा में 25 फरवरी को आयोजित होगा रामायण कॉन्क्लेव

जन जन के राम प्रसंग पर आयोजित होगी प्रतियोगिताएं 
“संत परम्परा एवं राम कथा” का होगा आयोजन 

EROS TIMES: नोएडा मीडिया क्लब  गंगा  शॉपिंग कंपलेक्स सेक्टर 29 में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को करते हुए महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफार्मेशन टेक्नालोजी द्वारा जानकारी दी गई कि सेक्टर 110, नोएडा स्थित महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफार्मेशन टेक्नालोजी की पवित्र और पावन धरा पर आगामी 25 फरवरी को “जन जन के राम – रामायण कॉन्क्लेव” का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन में संत और धर्मगुरु के साथ विषय विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे। महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफार्मेशन टेक्नालोजी के छात्र-छात्राओं द्वारा रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर विशेष प्रस्तुति भी किए जाएंगे।

अयोध्या शोध संस्थान के संयोजन में संस्कृति विभाग और पर्यटन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित “जन जन के राम – रामायण कॉन्क्लेव” कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10:30 बजे महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफार्मेशन टेक्नालोजी, सेक्टर 110, नोएडा में किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कथा व्यास परम पूज्य श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज होंगे। कार्यक्रम में परम पूज्य साध्वी डॉ. विश्वेश्वरी देवी जी, परम पूज्य नीरज नयनजी महराज, राम कथा वाचिका साध्वी सुश्री दीपिका भारती जी, प्रोफेसर उमापति दीक्षित, प्रोफेसर मौली कौशल जी, आचार्य चन्द्रशेखर शास्त्री जी और प्रोफेसर उपेंद्र राव जी की परिचर्चा विशेष आकर्षण के केंद्र होंगे।
“जन जन के राम – रामायण कॉन्क्लेव” कार्यक्रम में सांय तीन बजे “संत परम्परा एवं राम कथा” पर मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेसर पवन सिन्हा ‘गुरुजी’ का व्याख्यान आयोजित होगा।

इस अवसर पर रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता,  रामायण महाकाव्य पर आधारित निबंध लेखन प्रतियोगिता, और डिजिटल आर्ट प्रतियोगिता के साथ राम लक्ष्मण सीता स्वरूप प्रतियोगिता भी प्रस्तावित हैं। रामायण कॉन्क्लेव कार्यक्रम में रामायण प्रेमियों के लिए रामायण केन्द्रित टैटू प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

“जन जन के राम – रामायण कॉन्क्लेव” कार्यक्रम के अवसर पर महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफार्मेशन टेक्नालोजी के छात्र-छात्राओं द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जी के जीवन की विभिन्न लीलाओं पर आधारित नृत्य नाटिका, शैक्षिक और सांस्कृतिक प्रस्तुति भी होगी।

इस पावन और पुनीत अवसर पर अजय प्रकाश श्रीवास्तव, अध्यक्ष महर्षि महेश योगी संस्थान और कुलाधिपति, महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफार्मेशन टेक्नालोजी, प्रोफेसर (ग्रूप कैप्टेन) ओ. पी. शर्मा, डायरेक्टर जनरल, राहुल भारद्वाज, उपाध्यक्ष, महर्षि महेश योगी संस्थान, पंकज शर्मा, सह संरक्षक, महर्षि महेश योगी संस्थान, प्रोफेसर (डॉ.) भानु प्रताप सिंह, कुलपति, महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफार्मेशन टेक्नालोजी की गरिमामयी उपस्थिति होगी। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षक, पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे। “जन जन के राम – रामायण कॉन्क्लेव” कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित