शांति और सदभाव विश्व के विकास का एकमात्र मार्ग है’ – महाराज त्रिलोचन दर्शन दास

EROS TIMES: ईश्वर ने मानव को पैदा किया जाति धर्म को नहीं – महाराज त्रिलोचन
दर्शन दास जी भगवान एक है इसलिए हम भी एक ही है, ईश्वर ने हमें कभी नहीं पूछा कि हमे हिन्दू, मुस्लिम, सिख , ईसाई या जैन बनना है उसने केवल मानव को बनाया और पूरी दुनिया सौंप दी और कहा यह दुनिया अब तुम्हारी है पर हम इंसानों ने जात-पात जाति धर्म बनाकर शांति के मार्ग में विघ्न उत्पन्न किया इसलिए हम सबका कर्तव्य बन जाता है कि हम शांति स्थापित करें क्योंकि हर इंसान और हर देश यही चाहता है कि उसके घर में उसके देश में शांति हो इसलिए हमने इंटरनेशनल पीस ऑफ आर्ट कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया

हमारा मानना है कि ईश्वर हर जगह है यह कहना है महाराज त्रिलोचन दर्शन दास जी का जो लाखों की संख्या में आये भक्तों को सम्बोधित कर रहे थे ।सचखंड नानक धाम के प्रमुख परम संत त्रिलोचन दास जी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए कहा की कोई भी समाज और देश तब तक प्रगति नहीं कर सकता जब तक की वहां पूर्णतः शांति स्थापित न हो, शांति और न्याय दोनों एक दूसरे के पर्याय हैं। जिस देश की व्यवस्था में न्याय न हो वहां शांति की आशा नहीं की जा सकती शांति और सद्भावन केवल विकास की और जाने वाले मार्ग है वरन ये दोनों स्वतः ही चहुमुखी विकास का मार्ग है I दास धर्म सेवादारी दिवस समागम के दूसरे दिन आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में महाराज त्रिलोचन दर्शन दास जी ने विश्व शांति और सद्भाव के विषय में अपने विचार रखे , आज के पावन अवसर पर जो की दास धर्म का स्थापना दिवस है, लन्दन से मुख्य अतिथि के रूप बॉब ब्लैकमैन (मेंबर ऑफ़ पार्लियामेंट ऑफ़ यूनाइटेड किंगडम) उपस्थित रहे साथ ही दिल्ली की जनिमानी हस्तियों में जैन समाज से सत्य भूषण जैन, खाटू स्याम दिल्ली धाम से एस. एस. अग्रवाल, राजेश वर्मा सचखंड नानक धाम दर्शन दरबार यू. के. चेयरमैन दास जसपाल भंबरा, संदीप अरोरा, विक्रांत ठाकुर पी. पी. ज्वलैर्स के पवन गुप्ता लाल, महल चावल के प्रेम गर्ग ने बाबा का सत्संग सुना व आशीर्वाद प्राप्त किया। संस्था के संरक्षक दास हैरी बोगल व् दास दीपक मारवाह ने सभी आये अतिथियों सत्कार किया। लव कुश रामलीला से अर्जुन कुमार जिन्होंने बाबा जी का आशीर्वाद लिया और वो सनातन धर्म के अनुयायी है सचखंड नानक धाम द्वारा आयोजित चार दिवसीय दास धर्म सेवादारी दिवस के महान समागम के अवसर पर विदेश से जिनमे यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया व् अफ्रीका से हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    नोएडा। समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवा स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवा स्वयंसेवक…

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित