कम्पनी कि लापरवाही से हुई फ़ातिमा शफ़ीक़ कि मौत: सफीकउल्लाह

Eros Times:नोएडा में एक अनोखा मामला देखने को मिला जिसमें एक कंपनी में काम करने वाली लड़की की अचानक तबीयत बिगड़ती है, साथ काम करने वाले लोग उसको आराम करने के लिए एक जगह स्विफ्ट कर देते हैं, जब उसकी तबीयत ठीक नहीं होती है तो कंपनी से उसके घरवालों को फोन से सूचित किया जाता है और घरवालों द्वारा उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जाता है जहां उसकी स्थिति कंट्रोल नहीं होने के कारण नोएडा सेक्टर 30 स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया जाता है जहां कुछ घंटों में ही उसे वहां से दिल्ली सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, जहां 2 दिन के उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो जाती है।

मृतक के पिता सफीकउल्लाह ने बताया कि उनकी बेटी फातिमा सफीक सेक्टर 62 स्थित क्यू कनेक्ट कंपनी में कार्य करती थी जो 6 अक्टूबर की सुबह लगभग 7:30 बजे घर से निकली थी 8:05 बजे कम्पनी पहुँची जो कि उसका ऑफिस टाइम था। कम्पनी वालो ने उन्हें बताया कि फातिमा सफीक की लगभग 10:00 बजे अचानक तबीयत खराब हो गई थी तो उन्होंने उसे व्हीलचेयर पर बिठाकर चौथी मंजिल पर आराम करने के लिए भिजवा दिया, जब फातिमा को आराम नहीं मिला तो उसके घर वालों को सूचना दी गई, घरवाले पहुंचे और उन्होंने उसे खोड़ा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, अस्पताल वालों ने उसे नोएडा सरकारी अस्पताल ले जाने की सलाह दी, वह सेक्टर-30 अस्पताल लेकर गए जहां दो-तीन घंटे बाद ही उन्हें दिल्ली सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

सोचने वाली बात यह है कि जब फातिमा सफीक की तबीयत बिगड़ी तो उसे 6 घंटे तक क्यों कोई प्राथमिक उपचार उपलब्ध नहीं कराया गया, क्यों नहीं उसे किसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, किस वजह से उसके घरवालों को इतनी लेट सूचना दी गई, क्या उस फैक्ट्री का कोई नैतिक कर्तव्य नहीं था।
एक और महत्वपूर्ण महत्वपूर्ण प्रश्न सामने आता है कि क्या वजह थी कि कम्पनी वालो ने फातिमा के घरवालों को लेट सूचना दी, यहां तक कि उसकी मौत में भी शरीक नहीं हुए, और ना ही मृतिका के परिजनों का फोन ही उठा रहे हैं मिलने भी जाते हैं तो मिलने से इंकार कर देते हैं। क्या इसमें कोई पहेली है, यह सीधे-सीधे उनका हाथ।

  • admin

    Related Posts

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    नोएडा। श्रावण मास के अवसर पर नोएडा के वरिष्ठ समाजसेवी शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के आवास पर आयोजित रात्रि भोज में शहर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ी राजनीति,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 10 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 32 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 12 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views

    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां