ग्रॉस डोमेस्टिक नॉलेज पर प्रेस मीट का आयोजन

Eros Times:नोएडा। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा, ने ग्रॉस डोमेस्टिक नॉलेज प्रोडक्ट पर प्रेस मीट का आयोजन किया। बृहस्पतिवार को नोएडा मीडिया क्लब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आईएमएस की डीन प्रो. (डॉ.) मंजू गुप्ता एवं विजन डिजिटल इंडिया के चेयरमैन डॉ. हरि कृष्ण मरम ने अपने विचार प्रकट किए। वहीं कार्यक्रम के दौरान संस्थान द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के विषय-वस्तु एवं उद्देश्य की विस्तृत चर्चा की गई।
प्रेस मीट की शुरुआत करते हुए प्रो. (डॉ.) मंजू गुप्ता ने बताया कि आईएमएस नोएडा शुक्रवार एवं शनिवार को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। इस सम्मेलन में अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, ओमान, ईरान, तुर्की, रोमानिया, नाइजीरिया, आयरलैंड, ट्रुनेशिया, एवं ब्राजील के साथ-साथ भारत के विशेषज्ञ अपना विचार प्रकट करेंगे। वहीं कार्यक्रम के दौरान बतौर अतिथि विजन डिजिटल इंडिया के चेयरमैन डॉ. हरि कृष्ण मरम, एनेनबर्ग स्कूल के डिजिटल फ्यूचर सेंटर, दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के सीईओ डॉ. जेफ कोल, भारत में ग्रॉस डोमेस्टिक नॉलेज मॉडल के आविष्कारक प्रो. अम्बर्टो सुलपासो राष्ट्र के स्वास्थ्य एवं समृद्धि के लिए नए मैट्रिक्स के तौर पर ग्रॉस डोमेस्टिक नॉलेज प्रोडक्ट (जीडीकेपी) का उल्लेख करेंगे।
वहीं डॉ. हरि कृष्ण मरम ने कहा कि 25 एवं 26 मार्च को आयोजित आईएमएस नोएडा के 7वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की आधिकारिक घोषणा करते हुए हमें खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन जीडीपी के विपरीत ग्रॉस डोमेस्टिक नॉलेज प्रोडक्ट (जीडीकेपी) के पैरामीटर पर भारत के विकास को मापने के लिए एक नई पहल है। इस सम्मेलन का उद्देश्य दुनिया भर के बुद्धिजीवियों को एक साथ लाना है, जिन्होंने अपने विचारों को साझा करने और अपने नवाचारों को प्रदर्शित करने के लिए उद्योगों और शिक्षा जगत में अपनी अमिट छाप छोड़ी है।

  • admin

    Related Posts

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    नोएडा। श्रावण मास के अवसर पर नोएडा के वरिष्ठ समाजसेवी शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के आवास पर आयोजित रात्रि भोज में शहर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ी राजनीति,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 7 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 41 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 9 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस