क्यू एस ऑनलाइन एमबीए रैकिंग 2022 की सूची में एमिटी ऑनलाइन एमबीए

भारत से एकमात्र एमिटी ऑनलाइन एमबीए को रैकिंग में मिला स्थान

Eros Times:विश्व प्रसिद्ध क्यूएस ग्लोबल बिजनेस एजुकेशन एनालिस्ट द्वारा आज वर्ल्डस बेस्ट ऑनलाइन एमबीए प्रोग्राम 2022 की सूची जारी की गई जिसमें अपनी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के कारण एमिटी ऑनलाइन एमबीए ने अपनी जगह बनाई। भारत से एकमात्र एमिटी ऑनलाइन एमबीए को इस सूची मे स्थान मिला है। क्यूएस द्वारा ऑनलाइन एमबीए की गुणवत्ता के मूल्यांकन हेतु चार समूहों रोजगार, क्लास प्रोफाइल, शिक्षक शिक्षण और कक्षा अनुभव का उपयोग किया गया।

विदित हो कि लगातार पांचवे वर्ष एमिटी ऑनलाइन एमबीए इस प्रतिष्ठित रैकिंग का हिस्सा है और मूल्यांकन के लिए क्यूएस के मानक मैट्रिक्स को पूरा करने वाला भारत का एकमात्र संस्थान बना हुआ है। एमिटी ने विश्व स्तर पर क्लासरूम एक्सपिरियेंस के लिए सातवां सर्वश्रेष्ठ स्कोर किया है और दुनिया भर में सबसे किफायती क्यूएस रैंक वाला ऑनलाइन एमबीए है। एमिटी ने क्लास प्रोफाइल के लिए भी बेहतरीन अंक प्राप्त किये है जो शिक्षा के मूल्यों के आंतरिककरण और ऑनलाइन छात्रों की विविध आवश्यकताओं को पूरा करने की क्षमता पर ध्यान केन्द्रीत करता है। विश्व के यूके, यूएसए, आस्ट्रेलिया, बेल्जीयम, न्यूजीलैंड, स्विज़रलैंड, इटली, नीदरलैंड और स्पेन के प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों के ऑनलाइन एमबीए प्रोग्राम 2022 बने जिसमें भारत से एकमात्र एमिटी ऑनलाइन एमबीए ने भारतीय विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया।

एमिटी यूनिवर्सिटी ऑनलाइन के अध्यक्ष अजीत चौहान ने कहा कि आज की यह क्यू एस रैकिंग, हमारी सफलता और एक डिजिटल शिक्षण परिवेश बनाने की दिशा में हमारे कार्य को दर्शाती है जो वैश्विक वातावरण में छात्रों को अपने व्यवसायिक लक्ष्यों से जोड़ने, प्रगति करने और जुड़ने के लिए प्रासंगिक है। आज हमारे छात्र वैश्विक स्थानों से और विविधातओं वाले है और छात्रों के सामने आने वाली चुनौतीयों की प्रकृति का अनुमान लगाना कठिन है इसलिए हम छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए शिक्षण और रोजगार हेतु कौशलता प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है।

क्यूएस क्वाकक्यूरेली साइमंड्स के सीईओ नुजियो क्वाकक्यूरेली ने टिप्पणी करते हुए कहा कि आज विश्व भर में ऑनलाइन एमबीए प्रोग्राम अधिक लोकप्रिय हो रहे है और यह एक प्रवृत्ति है जिसे महामारी ने और तेज कर दिया है। हम आशा करते है कि छात्र हित में यह वृद्धि केवल वर्तमान माहौल में बढ़ेगी। जैसे जैसे अधिक से अधिक बिजनेस स्कूल अपने प्रस्तावों को अधिक से अधिक संभावित छात्रों के सामने रखेगें सवाधानी पूर्वक तैयार की गई कार्यप्रणाली का उपयोग करते हुए हमारी रैकिंग एमबीए उम्मीदवारों को उनके लिए उपलब्ध असंख्य विकल्पों के बीच अंतर करने और गुणवत्ता को समझने मदद करेगी।

विदित हो कि क्यूएस क्वाकक्यूरेली साइमंड्स, वैश्विक उच्च शिक्षा क्षेत्र में सेवाओं, विश्लेषण और अंर्तदृष्टि का अग्रणी प्रदाता है जिसका उददेश्य विश्व में कही भी लोगों को शैक्षिक उपलब्धि और कैरियर विकास के लिए अपनी क्षमता को पूरा करने के लिए प्रेरित करना है

  • admin

    Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    नोएडा। नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक सेक्टर-73 स्थित ओपेरा हाउस में आयोजित की गई। बैठक में संस्था की आगामी गतिविधियों, वार्षिक कार्यक्रमों, सामाजिक सेवा कार्यों और संगठन को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस