दुबई में इंस्पायरिंग लीडर्स अवॉर्ड से सम्मानित हुए डॉ. हरिओम त्यागी

Eros Times: सिन्धी समाज के तत्वावधान में विश्व सिंधी दिवस के अवसर पर ‘इंडिया-यूएई बिजनेस कॉन्क्लेव एंड इंस्पायरिंग लीडर्स अवॉर्ड-2021’ का आयोजन दुबई के पांच सितारा होटल ग्रेंड हयात में किया गया। कारोबारी जगत के शीर्ष महानुभावों को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित किए गए इस भव्य आयोजन में भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अनेक गणमान्य बिजनेस लीर्डस और प्रख्यात हस्तियां उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के गेस्ट ऑफ ऑनर दुबई के शाही परिवार के शेख ओबैद बिन सुहैल बिन बटी अल मकतूम रहे। इस समारोह में मुख्य अतिथि जनता दल-यूनाइटेड के महासचिव, पूर्व सांसद के.सी. त्यागी और बीसीसीआई उपाध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष रूप से डॉ. हरिओम त्यागी को मीडिया जगत में उनके उल्लेखनीय और सराहनीय योगदान के लिए शॉल, प्रशस्तिपत्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान कर ‘इंस्पायरिंग लीडर्स अवॉर्ड-2021’ से सम्मानित किया गया।
बता दें कि खांटी किसान पृष्ठभूमि से आने वाले गाजियाबाद निवासी पत्रकार डॉ. हरिओम त्यागी अपनी बहुमुखी प्रतिभा के बूते अवॉर्ड्स ईवेंट और मीडिया के जरिए देश-विदेश में नाम रोशन कर रहे हैं। अपनी उपलब्धियों के बूते मीडिया जगत में कीर्तिमान स्थापित करने वालों की फेहरिश्त में शामिल डॉ. हरिओम त्यागी को बीते दिनों ही जिनेवा की ग्लोबल ट्रम्फ वर्चुअल यूनिवर्सिटी ‘डॉक्टरेट की मानद’ उपाधि से नवाज चुकी है। उन्हें यह उपाधि इंटरनेशनल ईवेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दी गई। मीडिया जगत में उल्लेखनीय और सराहनीय योगदान देने के लिए डॉ. हरिओम त्यागी को अब दुबई में आयोजित ‘इंडिया-यूएई बिजनेस कॉन्क्लेव एंड इंस्पायरिंग लीडर्स अवॉर्ड-2021’ में ‘इंस्पायरिंग लीडर्स अवॉर्ड-2021’ से सम्मानित किया गया है।
विदित हो कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित पत्रिका ‘ऑब्जर्वर डॉन’ के सम्पादक डॉ. हरिओम त्यागी विगत लगभग 20 वर्ष से मीडिया और करीब 10 वर्ष से ईवेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र में सक्रिय हैं। डॉ. त्यागी ने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरूआत वर्ष 2001 में की थी। शुरूआती 10 वर्ष उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से प्रकाशित कई प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं में विभिन्न पदों पर कार्य किया, तत्पश्चात वर्ष 2012 में ‘ऑब्जर्वर डॉन’ मासिक पत्रिका से प्रकाशन के क्षेत्र में कदम रखा। अंग्रेजी और हिन्दी मासिक पत्रिका ‘ऑब्जर्वर डॉन’ वर्तमान में देश-विदेश में सफलता के नित-नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। अंग्रेजी में प्रकाशित ‘ऑब्जर्वर डॉन’ जहां इंटनेशनल मीडिया जगत में जाना-पहचाना नाम है, वहीं ‘ऑब्जर्वर डॉन’ हिन्दी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाए हुए है। डॉ.त्यागी वर्ष 2011 से ईवेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पटल पर सक्रिय हैं और देश-विदेश में अब तक दर्जनों भव्य सम्मान समारोह और बिजनेस कॉन्क्लेव आयोजित कर चुके हैं।

  • Related Posts

    स्टैंड्स में नोरा फतेही, तालियों की गूंज के साथ नोएडा में पीडब्ल्यूएल 2026 मुकाबला रहा खास

    नोएडा: प्रो रेसलिंग लीग (PWL) 2026 के मैच 11 में हरियाणा थंडर्स ने रविवार रात नोएडा इंडोर स्टेडियम में टाइगर्स ऑफ मुंबई दंगल्स को 6–3 से हराते हुए न सिर्फ…

    पीडब्ल्यूएल 2026: महाराष्ट्र केसरी की शानदार वापसी, टाइगर्स ऑफ मुंबई दंगल्स को हराकर पहली जीत

    नोएडा। प्रो रेसलिंग लीग (PWL) 2026 में महाराष्ट्र केसरी ने शानदार वापसी करते हुए सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। रविवार को नोएडा इंडोर स्टेडियम में खेले गए मैच…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 11 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 25 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 11 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर स्लग:

    • By admin
    • April 27, 2026
    • 73 views
    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर  स्लग:

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    • By admin
    • April 24, 2026
    • 79 views
    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    • By admin
    • April 23, 2026
    • 40 views
    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज