दिल्ली अग्निकांड में मृत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की

नोएडा:EROS TIMES:  दिल्ली अग्नि कांड में मृत 43 लोगों की आत्मा की शांति के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फर्स्ट रे संस्था के साथ सेक्टर 31 स्थित निठारी गांव में मोमबत्ती जलाकर मृत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रख इस वीभत्स हादसे में मृत लोगों की आत्मिक शांति हेतु प्रार्थना की साथ ही उनके परिजनों को इस असहनीय दर्द को सहन करने की हिम्मत देने की ईश्वर से प्रार्थना की।
इस अवसर पर सपा के निवर्तमान जिला प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने कहा कि दिल्ली में हुआ हादसा मन को व्यथित कर रहा है।
यह हादसा शासन प्रशासन की घोर लापरवाही का नतीजा है।अग्निकांड में अपनी जान गवाने वाले लोगों और उनके परिजनों के साथ इंसाफ तभी होगा जब दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी।
हमारी मांग उत्तर प्रदेश सरकार एवं नोएडा के अधिकारियों से है कि वह नोएडा में ऐसे हादसे ना हों इसके लिए पुख्ता इंतजाम करें। बहुत से संस्थान बिना अग्नि शमन का पुख्ता इंतजाम किए बिना काम कर रहे हैं लेकिन अग्नि विभाग से उन्हें भी एनओसी प्राप्त है। नोएडा में बनी बहुत सी अवैध बहुमंजिला इमारतें जहां सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं जो कि हादसों को आमंत्रित कर रही हैं। ऐसे हादसे न हों इनके लिए नियमों का पालन शासन प्रशासन को सुनिश्चित कराना होगा ।
इस अवसर पर सपा नेता अर्जुन प्रजापति, रूबी पाल, योगिता राजपूत, आरती पाल, पवन कुमार, पिंटू प्रजापति, पूरण पाल, भूरे प्रजापति , संजय शाह, अजय चौहान,असलम, यशपाल सिंह, दीपक कुमार, बबली अवाना, मुन्ना सिंह, राम बाबू मंडल सहित तमाम लोग एवं बच्चे मौजूद रहे।

  • Related Posts

    “राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप की शोभायात्रा कोई नहीं रोक पाएगा” — भाजपा नेता विकास तोमर

    नई दिल्ली/हापुड़। भाजपा नेता विकास तोमर ने हापुड़ जिले की धौलाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिरोधन से देहरा तक हर वर्ष निकलने वाली महाराणा प्रताप शोभायात्रा को लेकर बड़ा बयान…

    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

      नई दिल्ली। जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने हालिया विधानसभा चुनावों के नतीजों, बढ़ती महंगाई और देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। संगठन ने कहा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    “राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप की शोभायात्रा कोई नहीं रोक पाएगा” — भाजपा नेता विकास तोमर

    • By admin
    • May 13, 2026
    • 11 views
    “राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप की शोभायात्रा कोई नहीं रोक पाएगा” — भाजपा नेता विकास तोमर

    दिल्ली में 15 मई से फिर शुरू होगा ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन, ईवीएमएस ने जताया सरकार का आभार

    • By admin
    • May 13, 2026
    • 7 views
    दिल्ली में 15 मई से फिर शुरू होगा ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन, ईवीएमएस ने जताया सरकार का आभार

    नोएडा और ग्रेटर नोएडा में तंजीमूल मकातिब की दीनी तालीमी कॉन्फ्रेंस व मजलिस-ए-अज़ा का कामयाब आयोजन

    • By admin
    • May 11, 2026
    • 84 views
    नोएडा और ग्रेटर नोएडा में तंजीमूल मकातिब की दीनी तालीमी कॉन्फ्रेंस व मजलिस-ए-अज़ा का कामयाब आयोजन

    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 15 views
    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी ‘वेव सिटी’ बनी एनसीआर की धड़कन: शानदार कनेक्टिविटी ने जीता दिल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 16 views
    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी ‘वेव सिटी’ बनी एनसीआर की धड़कन: शानदार कनेक्टिविटी ने जीता दिल

    किडज़ानिया ने नोएडा के दो बड़े स्कूलों संग मिलकर लॉन्च किए एक्सपीरिएंशियल ज़ोन

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 13 views
    किडज़ानिया ने नोएडा के दो बड़े स्कूलों संग मिलकर लॉन्च किए एक्सपीरिएंशियल ज़ोन