जनसहभागिता बिना असंभव है प्रदूषण नियंत्रण- धीरेन्द्र सिंह

नोएडा:EROS TIMES:  जब तक समाज के सभी लोग आगे नही आयेंगे और विशेषकर बच्चों की सहभागिता नही होगी, तब तक बिगड चुके पर्यावरण को नियंत्रित नही किया जा सकता है।’’ यह शब्द जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने 2 नवम्बर 2019 को प्रदूषण नियंत्रण हेतु यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा सैक्टर 20 व 21 में आयोजित कार्यक्रम में रबूपुरा स्थित शांति देवी कन्या विद्यालय की छात्राओं से कहे।
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने बच्चों को आगे बताया कि ’’एनसीआर क्षेत्र में एयर क्वालिटी इंडेक्स (वायु गुणवत्ता सूचकांक) मानव सभ्यता के लिए खतरा बनकर उभरा है। हम लोगों ने अगर अभी से इसे सुधारे जाने के कदम नही उठाये तो हमारा जीवित रहना असंभव हो जायेगा।
हम अपनी दैनिक आदतों में थोडा से बदलाव कर, पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित कर सकते हैं।’’
रबूपुरा स्थित शांति देवी कन्या विद्यालय की लगभग 250 छात्राओं ने एक साथ गांव मिर्जापुर के समीप मार्ग के डिवाइडर पर 500 पौधे लगाकर, पर्यावरण को शुद्ध किये जाने का सार्थक प्रयास किया तथा आगे भी इसी तरीके से वृक्षारोपण कर, क्षेत्र के पर्यावरण को सुधारे जाने के प्रयास किये जाते रहेंगे।

इस मौके पर कक्षा 12वीं की संतरा रावत, नेहा भाटी, मुस्कान खांन, काजल भाटी, रूपन भाटी व डोली, 11वीं कक्षा की रोशनी भाटी, दीपू भाटी, साक्षी भाटी, रक्षा शर्मा, दीक्षा शर्मा, निधि शर्मा व नीशू भाटी, 10वीं कक्षा की इरम खांन, इंशा मलिक, भावना भाटी, निदा खांन, साक्षी सिंह व दीक्षा, 09वीं कक्षा की सना सैफी, समीक्षा सिंह, अंजलि सिंह, हिमांशी सिंह व ज्योति शर्मा व कक्षा 08वीं कक्षा की सोनाली भाटी, मुस्कान खांन, गीता भाटी, पूजा सिंह व खुशी सिंह आदि छात्राएं मौजूद रहीं।

इस मौके पर यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के आन्दन मोहन सिंह, आईपी सिंह, रिंकू सिंह व श्याम सुन्दर शर्मा आदि अधिकारियों के अलावा क्षेत्र के बिजेन्द्र सिंह प्रधान, जाकिर सिंह प्रधान, आश मौहम्मद नेता, धीरज सिंह, हरि बाबा, विनोद शर्मा, सर्वेश शर्मा, अमित कौशिक आदि लोग भी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में रविवार को गौवंश अखाड़ा द्वारा आयोजित “स्प्रिचुअल कॉन्क्लेव – आध्यात्मिक भारत-2047” में देशभर से आए संतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नीति-निर्माताओं और…

    बवाना इन्फ्रा का सामाजिक सरोकार: 115 मेधावी छात्राओं को मिली साइकिलें, पौधरोपण और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    नई दिल्ली। सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने मंगलवार को बवाना सेक्टर-4 स्थित गंगा टोली मंदिर के निकट एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चैलेंजर्स ग्रुप के युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम में 180 से अधिक युवाओं ने लिया भाग, करियर और आत्मनिर्भरता पर हुआ मंथन

    • By admin
    • June 21, 2026
    • 10 views
    चैलेंजर्स ग्रुप के युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम में 180 से अधिक युवाओं ने लिया भाग, करियर और आत्मनिर्भरता पर हुआ मंथन

    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    • By admin
    • June 19, 2026
    • 9 views
    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    • By admin
    • June 18, 2026
    • 6 views
    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 37 views
    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 55 views
    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 32 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश