मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री अपने परिवारों सहित 20 जुलाई को वैष्णो देवी जाने वाली ट्रेन में तीर्थ यात्रियों के साथ जाएंगे

दिल्ली:EROS TIMES:   दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना में 12 जुलाई को स्वर्ण मंदिर और वाघा बॉर्डर और 20 जुलाई को वैष्णो देवी जाने वाले वरिष्ठ नागरिकों के साथ दिल्ली सचिवालय सभागार में संवाद किया। इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत, सामाजिक कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम और तीर्थ यात्रा कमेटी के अध्यक्ष कमल बंसल भी मौजूद थे।

वरिष्ठ नागरिकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, दिल्ली के बुजुर्गों को मैं कहना चाहता हूं कि आपका ये बेटा कोशिश करेगा कि आपकी जिंदगी में आपको एक तीर्थ यात्रा जरूर करवाऊं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले साढ़े साल के अभी तक के कार्यकाल में विकास से जुड़े बहुत से कार्य किए लेकिन आज अपने बुज़ुर्गों को तीर्थ यात्रा पर भेजने से दिल को सुकून मिल रहा है।
इस मौक़े पर उन्होंने कहा कि मां वैष्णो देवी यात्रा पर वह ख़ुद और उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी सपरिवार 20 जुलाई को रवाना होने वाली ट्रेन से यात्रा करेंगे।

उन्होंने कहा कि हर बुज़ुर्ग की ज़िंदगी में एक बार तीर्थ यात्रा की मंशा रहती है।
हमें ख़ुशी है कि आपकी ये मंशा पूरी करने का सौभाग्य हमको मिला।
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में बहुत से विकास कार्य हुए हैं लेकिन पहली बार एक पुण्य का काम करने का मौक़ा मिला। उन्होंने कहा कि बुज़र्गों के क़र्ज़ को कभी भी नहीं चुकाया जा सकता, लेकिन यदि उनको तीर्थ यात्रा करवा दी जाए तो कुछ पुण्य ज़रूर मिल जाता है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता को पुण्य मिलेगा क्योंकि उनके दिए हुए टैक्स से आप तीर्थ यात्रा पर जाएँगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उसी में थोड़ा पुण्य हमको भी मिल जाएगा।
इस यात्रा पर भी विरोधियों ने राजनीति करने की कोशिश की।

केजरीवाल ने कहा कि अपने विरोधियों को जवाब देते हुए कहा कि तीर्थ यात्रा में बुज़ुर्ग पर पैसे लुटाने का कार्य मैं लगातार करता रहूँगा।
कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ नागरिकों के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दक्षिण भारत के तीर्थ स्थलों की यात्रा भी अगले साल से शुरू करने पर विचार किया जाएगा।

आगामी यात्रा के दौरान दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी देते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हर 20 बुजुर्गों के ग्रुप पर एक सरकार कर्मचारी भी साथ रहेगा जिससे किसी बुज़ुर्ग को कोई दिक्कत ना हो।
कार्यक्रम के दौरान उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि तीर्थ यात्रा की शुरुआत होने से मुख्यमंत्री केजरीवाल का सपना पूरा होने जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आज आपका बेटा अरविंद केजरीवाल किसी लायक़ बना तो आपको तीर्थ यात्रा पर ले जा रहा है।
आम आदमी पार्टी सरकार आज अपने बुज़ुर्गों के सपने पूरे करने का कार्य कर रही है।
सभी बुज़ुर्गों का सपना होता है कि उसके जीवन में कम से कम एक तीर्थ यात्रा ज़रूर हो जाए। आज आम आदमी पार्टी सरकार आपके उसी सपने को पूरा करने का कार्य कर रही है। सिसोदिया ने कहा कि आज इस सभागार का नजारा देख कर वो ख़ुश हैं क्योंकि बुज़ुर्ग कुर्सी पर हैं और विधायक अपने बुज़ुर्गों के पैरों के पास ज़मीन पर बैठे है।
सिसोदिया ने कहा कि जनवरी, 2018 में कैबिनेट से तीर्थ यात्रा का प्रस्ताव पास हो जाने के बाद कई बार मुख्यमंत्री ने देरी होने पर आपके बेटे बनकर डांट भी लगाई।
पहले इस योजना में स्लीपर क्लास में ले जाने का प्रस्ताव था। बाद में केजरीवाल ने एसी क्लास में बुजुर्गों को ले जाने के आदेश दिए।
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में सभी धर्मों का बराबर का सम्मान है।
इस योजना में सभी धर्मों के तीर्थ स्थलों को शामिल किया गया है।
राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए कहा कि आज बुज़ुर्गों की मुस्कान में उनकी सरकार की मेहनत सफल होती दिख रही है।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने जो कहा वो पूरा किया।
इस मौक़े पर मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा कमेटी के चेयरमैन कमल बंसल ने सभी को आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान एक बुजुर्ग जेपी रावल ने मुख्यमंत्री को श्रवण कुमार की उपाधि दी।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने एक सच्चे सपूत का काम किया है।

  • Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    नोएडा। समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवा स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवा स्वयंसेवक…

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित